बसना -: ऐसे पलायन रुकेगा ज़ब काम मे आये मजदूरों को भगा दिया जाता है आखिर क्या है पूरा मामला
महासमुंद जिले मे बेरोजगारी एक अहम् मुद्दा है दीपावाली के बाद अधिकतर लोग महासमुंद जिले के बसना पिथौरा और सरायपाली क्षेत्र से कई गाँव के लोग काम नहीं मिलने के कारण उत्तरप्रदेश ओड़िसा की और अपने पुरे परिवार सहित रुख करते है और लगभग 4 माह बाद ही आते है हालांकि केंद्र सरकार ने रोजगार गारंटी से लोगो को रोजगार देने की बात सामने आती है लेकिन अब इसका उल्टा हो रहा है लोगो से उनकी रोजगार छिना जा रहा है
इसमें सरपंच,,रोजगार सहायक, और विभाग के इंजिनियर अंकित यदु का पूरा संरक्षण है, बसना ब्लॉक अंतर्गत बिछिया, के पास ग्राम पंचायत माधोपाली मे रोजगार गारंटी योजना मे जमकर भ्र्ष्टाचार हो रहा है ग्राम पंचायत माधोपाली के पंच साहू keअनुसार गाँव मे नया तालाब गहरी करण का कार्य चल रहा है और काम मे डोंगरीपाली और माधोपाली के लगभग 20 से 25 महिला पुरुष काम मे आ रहे है और मजदूरों की हाजारी 60 से 70 लोगो हर रोज चढ़ाया जा रहा है दरअसल एक पंच साहू आरोप के अनुसार विभाग के इंजिनियर अंकित यदु के संरक्षण मे ये सब काम हो रहा है आज ज़ब मिडिया की टीम ग्राम माधोपाली पहुंची तो मिडिया के टीम को आते जानकार रोजगार गारंटी के काम को मजदूरों के आते ही छुट्टी करा दिया गया चुकी फर्जी मास्टरोल का मामला उजागर होने के डर से रोजगार सहायक और इंजिनियर ने काम को बंद करवा दिया इंजिनियर और रोजगार सहायक से कई बार सम्पर्क करने की कोशिस किया गया लेकिन उनका नंबर बंद आया हालांकि मामले मे जनपद पंचायत बसना अधिकारी के पी. ओ.प्रेमचंद को पूरी जानकारी दे दी गई है पुरे मामले की जाँच कराने की बात कही है!



