महासमुन्द : राम कथा आयोजनों से बच्चों में अच्छे संस्कार का निर्माण होता है :भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू महासमुंद : ग्राम लभरा कला में आयोजित राम पाठ कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल होकर यह आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उन्होंने भगवान राम और माता जानकी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद उनके ननिहाल की धरती को मिले, मेरी यही प्रार्थना है। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से क्षेत्र में समृद्ध और खुशहाल हो।
हुलास गिरी गोस्वामी व आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा चंदन लगाकर स्वागत किया तुषार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा गांव में राम कथा का आयोजन होने से पूरा गांव राममय भक्तिमय हो गया है ऐसा आयोजनों से बच्चों में अच्छे संस्कार का निर्माण होता है राम कथा सुनने से हम सबके जीवन में सुख समृद्धि शांति और ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था विश्वास पैदा करते हैं | अत्यधिक संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे |



