महासमुंद सरायपाली / क्या अधिकारी अपने कार्य को छोड़ भाजपा का सदस्यता अभियान मे जुटे है?

महासमुंद जिले क़े सरायपाली नगरपालिका सीएमो यादव बीजेपी क़े सदस्यता अभियान मे जुटे है इधर सरायपाली क़े जनता गौरव पथ निर्माण मे करप्शन एवं लेट लतीफी को लेकर परेशान है गौरव पथ मे कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी सहित आम लोग भी भारी परेशान है आरोप लगते आ ही रहा है वही निर्माण कार्य मे छड़ को बाँधने की जगह गाड़ दिया जा रहा है जिसकी खबर आज ही प्रकाशित हुवा है इसी बिच नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश यादव नगरपालिका कार्यलय क़े व्हाट्सऐप ग्रुप मे भाजपा की सदस्य्ता अभियान चलवा रहे है भाजपा ने मोर बूथ अभियान चला रहा है जिसमे भाजपा को हर बूथ मे 100 सदस्य जोड़ना है उसको लेकर नगरपालिका CMO दिनेश यादव सोशल मिडिया मे भेज रहे है वही इस संबंध मे CMO श्री यादव ने कहा की नगरपालिका क़े अधिकारी एवं कर्मचारीयों क़े पास इतना समय नहीं है की वे पार्टी का सदस्य्ता अभियान चलाए धोखे से सोशल मिडिया मे सेंड करने की बात कही है!

महासमुंद / जिला आबकारी अधिकारी निलंबित: ज्‍यादा कीमत पर बेची जा रही थी दो दुकानों में शराब,

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब की गई जब जिले की शराब दुकानों में अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने की शिकायतें मिलीं।

इसके बाद चार अधिकारियों की टीम ने महासमुंद जिले की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान, तुमगांव और झलप की दुकानों में अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही थी।इसके अलावा दुकानों में कर्मचारियों को बिना वर्दी और बिना

(Excise Department Officer Suspended) पर्ची के काम करते हुए पाया गया। इन गंभीर अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं के कारण जिला आबकारी अधिकारी पर यह सख्त कार्रवाई की गई।आपको बता दें कि यह कदम राज्य में शराब बिक्री में अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सरायपाली मे गौरव पथ मे छड़ को किस तरह बाँधा जा रहा है क्या ऐसे मे कितने साल टिकेगा यह पथ बड़ा सवाल

महासमुंद जिले क़े सरायपाली सिटी मे गौरव पथ का निर्माण चल रहा है सुरु से ही इस निर्माण मे गुणवत्ता हीन क़े आरोप लग रहे है लेकिन उसके बावजूद भी कार्य को अधिकारियों द्वारा गुणवत्ता युक्त बनाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है सरायपाली गौरव पथ निर्माण का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे छड़ को बाँधने की बजाय सिर्फ गाड़ दिया जा रहा है तो क्या ऐसे मे भविष्य मे यह गौरव पथ निर्माण सरायपाली शहर का साथ देगा इसकी लागत राशि भी करोडो रु है लेकिन गुणवत्ता पर ध्यान देने की बजाय वहां भ्र्ष्टाचार किया जा रहा है जिसका सबूत यह वायरल वीडियो है!

वीडियो

सरायपाली -/ बरडीह मे  प्रखर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

ग्राम पंचायत बरडीह में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रखर अग्रवाल संस्थापक (संगम सेवा समिति सरायपाली) , अध्यक्षता दुष्कल प्रधान सरपंच ग्राम पंचायत बरडीह,गौतम गढ़तिया, बिरमनी सराफ ,पंचानन प्रधान, हरेराम साहू ,बीरची सराफ ,प्रेमानंद भोई, किंचक महापात्र ,चतुर्भुज प्रधान, मधुबन गड़तिया,पवित्र नंद कोटवार, रसिक महापात्र ,संतोष बारीक, प्रेमानंद भोई, तिलकराम पटेल मंचासिन रहे |
ग्राम पंचायत बरडीह द्वारा मुख्य अतिथि प्रखर अग्रवाल संस्थापक संगम सेवा समिति सरायपालि का बाजा गाजे और आतिशबाजी के साथ आत्मीय स्वागत किया गया|
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, मां भारती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखर अग्रवाल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देश की आजादी में अहम भूमिका को बताते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर हमें आजादी दिलाई , गांधी जी ने भीषण से भीषण संग्रामों का सामना करके विषम परिस्थितियों में भी हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया |
आज आपके ग्राम पंचायत में उपस्थित लोगों को देखकर मुझे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा जो ग्राम स्वराज का सपना देखा था अवश्य ही आपके ग्राम पंचायत द्वारा उसका अक्षरशः पालन किया जा रहा है ग्राम पंचायत द्वारा सड़क के दोनों और सुंदर पौधों का वृक्षारोपण कर तथा छोटे-छोटे बगीचे का जो निर्माण किया जा रहा है अवश्य ही पर्यावरण रक्षा के लिए सराहनीय पहल कहा |
ग्राम पंचायत द्वारा किए गए साफ सफाई को देखते हुए प्रखर अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी सपना था कि हर गांव साफ सुथरा हो तब कहीं स्वच्छ और स्वस्थ भारत का सपना साकार हो पाएगा |
श्री अग्रवाल ने आगे कहा वर्तमान में हो रही सड़क दुर्घटना, हत्या ,चोरी ,बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों का मूल कारण गांव गांव में हो रहे नशापान है |
कम उम्र के बच्चों को नशापान की और ग्रसित को समाज विकास के लिए बाधक बताया|

कार्यक्रम को गौतम गढ़तिया द्वारा भी संबोधित किया गया |
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच ग्राम पंचायत बरडीह दुष्कल प्रधान,उप सरपंच प्रफुल्ल सराफ, सचिव झस्केतन साहू, पंचगण अलिप गड़तिय, श्रीमती गुलापी कार्तिक राम भोई, शरद प्रधान, श्रीमती सुरुचि भोजराज प्रधान, बालमुकुंद कुमार, श्रीमती पदमा सुरेश लोहा, रविचंद्र बैरागी, श्रीमती गायत्री तरुण गढ़तिया, श्रीमती पल्लवी पद्मचरण प्रधान ,प्रफुल्ल सराफ, ग्रामीणों में प्रमुख रूप से कोडंड महापात्र,पुरुषोत्तम प्रधान, हरे राम बारिक पंचानन प्रधान प्रेमानंद भोई,संतोष बारिक ,पोलिस कुमार, बिरंचि शराफ ,चतुर्भुज प्रधान, महनो सराफ,अग्नि कुमार , परीक्षित प्रधान ,रसिक महापात्र, मधुबन गड़तिया ,पवित्र नंद कोतवार आदि ग्रामीण जन भारी संख्या में मौजूद रहे |कार्यक्रम संचालन डिग्रीलाल प्रधान गुरूजी द्वारा किया गया |

सरायपाली में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ शिक्षक रत्न सम्मान समारोह आयोजित छात्रों में संस्कार और संस्कृति का बोध कराने का दायित्व शिक्षक पर : विधायक चातुरी नंद

सरायपाली में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ शिक्षक रत्न सम्मान समारोह आयोजित छात्रों में संस्कार और संस्कृति का बोध कराने का दायित्व शिक्षक पर : विधायक चातुरी नंद

सरायपाली में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ शिक्षक रत्न सम्मान समारोह आयोजित छात्रों में संस्कार और संस्कृति का बोध कराने का दायित्व शिक्षक पर : चातुरी

सरायपाली – छत्तीसगढ़ लोकहित हरित सृजन धारा के तत्वाधान में सरायपाली में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ शिक्षक रत्न सम्मान समारोह सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद के मुख्य अतिथि में, सरायपाली जनपद पंचायत अध्यक्ष कुमारी भास्कर की अध्यक्षता में, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल, पार्षद स्वर्ण सिंह सलूजा, पत्रकार रोमी सलूजा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती एवं माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों के सम्मान में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि के आसंदी से चातुरी नंद ने कहा कि गुरु के आगे हमारा मस्तक हमेशा श्रद्धा से झुक जाता है। गुरु के हृदय में हमेशा बच्चों के प्रति प्रेम उमड़ता है। बच्चों में संस्कार संस्कृति और परंपरा का बोध कराने का दायित्व आज शिक्षकों के सामने है जो सबसे बड़ी चुनौती है। छत्तीसगढ़ लोकहित हरित सृजन धारा सेवा समिति द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है उसके लिए समिति साधुवाद का पात्र है। इसी संस्था ने मुझे पिछले वर्ष नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया था। तरह के सम्मान से समाज का उत्थान होता है। चंद्र कुमार पटेल ने कहा कि गुरुओं का सम्मान करना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। सरायपाली नगर क्षेत्र में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए समिति को धन्यवाद देता हूँ । स्वर्ण सिंह सलूजा ने कहा कि सरायपाली अंचल के लिए गौरव की बात है कि राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हो रहा है जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से शिक्षक पहुंचे हैं। समारोह को कुमारी भास्कर एवं रोमी सलूजा ने भी संबोधित करते हुए सम्मानित होने वाले समस्त शिक्षकों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए समिति के प्रदेश अध्यक्ष भागवत प्रसाद साहू ने समिति के उद्देश्य एवं रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि समिति विभिन्न विधाओं में विशिष्ट जनों का सम्मान करने का कार्य करती है, साथ में मां भारती के आंचल को हरा भरा करने के लिए भी बृहद रूप से वृक्षारोपण का कार्य कर रही है। इस अवसर पर समस्त शिक्षकों को एक पेड़ माँ भारती के नाम पर रोपण अपने अपने स्कूल परिसर में करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में बस्तर, दंतेवाड़ा, सरगुजा, अंबिकापुर, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, सक्ति, सारंगढ़, बलौदाबाजार भाटापारा, रायपुर, भिलाई, दुर्ग, गरियाबंद, कबीरधाम, सुकमा सहित अन्य जिलों से 110 उत्कृष्ट शिक्षकों को छत्तीसगढ़ शिक्षक रत्न 2024 से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कमलेश साहू, डॉ पूनम सिंह साहू, सुशील प्रधान, वीरेंद्र कुमार चौधरी, डॉ विवेक दास, डॉ जगदीश साहू, लिंगराज पटेल, दीपक पांडे, लक्ष्मण नामदेव, चैतन्य साहू, अनीता महीश, अश्विनी प्रधान, शरण दास, रमाकांति दास, शिव साहू, प्रेमचंद भोई, पीताम्बर मानिकपुरी, चन्द्र कुमार चन्द्रा, तुलसी प्रसाद साहू, परिणीता कश्यप, मुक्ता देवांगन, निवेदिता मंडल, हपका मुत्ता, सरोजनी साहू, बिसम्भर दास, सुरेन्द्र रात्रे, लक्ष्मीकांत साहू, शांता देवी साहु, महादेव जायसवाल, देवकुमार सूर्यवंशी, सोना सिंह, गुलाब सिन्हा, खितेश्वर प्रधान, सरोज कंसारी, दुष्यन्त वर्मा, कृष्ण कुमार ध्रुव, अरुण देवांगन, मनीलाल पटेल, तारामती साहू, यशवंत बघेल, तानसेन वर्मा, लक्ष्मी नारायण सेन, समय लाल काठे, यदुमणी चौहान, चैतन्य साहू, नारायण साहू, उदय मालाकार, अनिता साहू, सुभाषिनी भगत, सरविन्द सिदार, विरेन्द्र चौधरी सहित समस्त शिक्षकों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया ।
समारोह को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ लोकहित हरित सृजनधारा के प्रदेश अध्यक्ष भागवत साहू, उपाध्यक्ष द्वय निर्मला साहू एवं डिजेन्द्र कुर्रे, सचिव कलेश्वर साहू, सहसचिव वेद प्रसाद पटेल, कोषाध्यक्ष धात्री नायक, सह कोषाध्यक्ष कल्पना भोई, प्रवक्ता एवं महासमुंद जिलाध्यक्ष रोहित शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रेमचंद साव, सह मिडिया प्रभारी प्रहलाद साहू, कार्यकारिणी सदस्य कमलेश साहू, मनोज कैवर्त, मनोज साहु, सुनीता साहू, परमानंद साहू का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन भागवत साहू ने एवं आभार व्यक्त डीजेन्द्र कुर्रे ने किया।

सरायपाली / परसापाली के जंगल में संभागीय उड़नदस्ता रायपुर तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ  दबिश देते हुए तलाशी कार्यवाही की गयी

सरायपाली / परसापाली के जंगल में संभागीय उड़नदस्ता रायपुर तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ  दबिश देते हुए तलाशी कार्यवाही की गयी,

अवैध रूप से आसवित कच्ची शराब के सेवन से संभावित जनहानि को रोकने तथा राजस्व सुरक्षा के मद्देनजर अवैध शराब पर संयुक्त कार्यवाही बाबत महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 28-09-2024 को संभागीय उड़नदस्ता रायपुर संभाग रायपुर, आबकारी वृत्त सरायपाली तथा बसना एवं राजस्व विभाग सरायपाली की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम परसापाली स्थित ननकीमुड़ा तथा

लुंगड़ीमुड़ा तालाब किनारे छोटा जंगल में दबिश देते हुए तलाशी कार्यवाही की गयी, जिसमें अलग अलग जगह में मदिरा निर्माण करते हुए छः चढ़ी भट्टी से एवं प्लास्टिक ड्रम तथा बोरियो के अंदर पॉलीथिन में भरी हुई 455 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 61 प्लास्टिक बोरियो के अंदर भरी हुई 3050 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया तथा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (1) A, E, F, एवं 34(2) आब. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
उपरोक्त कार्यवाही विशेश्वर साव सहायक जिला आबकारी अधिकारी, संभागीय उड़नदस्ता के नेतृत्व में की गयी जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक दरसराम सोनी, नितेश सिंह बैस एवं राजस्व विभाग से देवनाथ भोई, दीपक विश्वकर्मा तथा आबकारी स्टाफ हमराह रहे!

महासमुंद /कलेक्टर क़े निर्देशन मे अवैध परिवहन करते कुल 05 हाइवा एवम अवैध भंडारण में 01 जेसीबी मशीन जप्त खनिज विभाग की कारवाई

महासमुंद /कलेक्टर क़े निर्देशन मे अवैध परिवहन करते कुल 05 हाइवा एवम अवैध भंडारण में 01 जेसीबी मशीन जप्त खनिज विभाग की कारवाई

कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर अवैध उतखनन और परिवाहन पर खनिज सहित राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।खनिज विभाग द्वारा 21.09.2024 को औचक जांच के दौरान मुरूम का अवैध परिवहन करते 02 हाइवा वाहन को जप्त किया गया।ग्राम घोड़ारी में रेत का अवैध भंडारण से लोडिंग करते एक जेसीबी मशीन को जप्त किया गया।

खनिज अधिकारी सनत साहू ने बताया कि 21.09.2024 की मध्य रात्रि में वाहनों की जांच के दौरान ग्राम पिथौरा से रेत का अवैध परिवहन करते हाइवा वाहन तथा ग्राम बल्दाकछार ( बलौदाबाजार) की ओर से रेत लोड कर आते 02 हाइवा को जप्त किया गया। इस प्रकार अवैध परिवहन करते कुल 05 हाइवा एवम अवैध भंडारण में 01 जेसीबी मशीन जप्त किया गया।जप्त सभी वाहनों को थाना तुमगांव की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है।

सरायपाली / लाखों रु की कच्ची शराब निर्माण की सूचना पर आबकारी टीम सरायपाली ने परसापाली के जंगल में दी दबिश

सरायपाली / लाखों रु की कच्ची शराब निर्माण की सूचना पर आबकारी टीम सरायपाली ने परसापाली के जंगल में दी दबिश

पांच चढ़ी भट्ठीयों से 825 लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब, 132 प्लास्टिक बोरियों में भरी 6600 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 5 सेट मदिरा निर्माण सामग्री जप्त

अवैध रूप से आसवित कच्ची शराब के सेवन से संभावित जनहानि को रोकने तथा आबकारी राजस्व की सुरक्षा बाबत् कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी सरायपाली तथा जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग सरायपाली द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है.

दिनांक 22-09-2024 को मुखबीर से आबकारी नियंत्रण कक्ष सराईपाली में सूचना प्राप्त हुई कि थाना बलोदा अंतर्गत ग्राम गेर्रा परसापाली के पटेल चट्टान में पहाड़ी के किनारे कुछ लोग बिक्री करने की नीयत से बड़ी मात्रा में शराब का निर्माण कर रहे हैं. उक्त सूचना के आधार पर आबकारी टीम दबिश हेतु रवाना हुई. आबकारी टीम को देख आरोपीगण जंगल की ओर भागने लगे, जिनका पीछा किया गया, परंतु जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. बाद वापस आकर पहाड़ी के पास स्थित झोपड़ी की तलाशी ली जाने पर पांच नग चढ़ी भट्टीयों से मदिरा निर्माण कार्य जारी होना पाया गया. मौक़े पर
1-पांच पॉलिथीन में 100 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब
2- एक सफ़ेद पानी टंकी में भरी हुई 350 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब
3- एक नीले प्लास्टिक ड्रम के अंदर भरी हुई 100 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब
4- दो प्लास्टिक बोरियों के अंदर पॉलिथीन में भरी हुई 100 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब
5-एक एल्युमीनियम की गंजी में 25 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब
6-दो सौ लीटर क्षमता वाली एक नीले प्लास्टिक ड्रम में भरी हुई 150 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, इस प्रकार
कुल 825 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 165000/-रूपये

7- 132 प्लास्टिक बोरियों में भरी हुई कुल 6600 किलोग्राम महुआ लाहन कीमती 330000 /-रूपये

8- पांच सेट मदिरा निर्माण सामग्री
बरामद हुई, जिसे मौके पर जांच बाद लाहन का सेम्पल लेकर कब्जे आबकारी लिया गया.

आरोपियों की पतासाजी किया गया. कोई पता नहीं चलने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (1)क, च, इ एवं 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

उपरोक्त कार्रवाई दरसराम सोनी आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त सरायपाली एवं नितेश सिंह बैस आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बसना की संयुक्त टीम द्वारा की गयी, जिसमें आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे.