महासमुंद / सफलता की कहानी महिला सशक्तिकरण की मिसाल महिला स्व सहायता समूह ने फ्लाई ऐश ब्रिक्स (ईंट) निर्माण को आजीविका का साधन बनाया

 

महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत कांपा के जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह ने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की अनोखी मिसाल पेश की है। इस समूह की अध्यक्ष अहिल्या साहू और सचिव कल्याणी दुबे ने अपने मेहनत और हौसले से एक ऐसा व्यवसाय स्थापित किया, जो न सिर्फ उनके जीवन को बेहतर बना रहा है, बल्कि आसपास की महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बना है। कल्याणी दुबे जो इस समूह की सक्रिय सदस्य हैं उन्होंने फ्लाई ऐश ब्रिक्स (ईंट) निर्माण के व्यवसाय को चुना। उन्होंने बताया कि उनके समूह की दो सदस्यों का अनुभव ईट भट्ठे पर काम करने का था, जिससे उन्हें इस कार्य में सहायता मिली। इसके अलावा, उन्होंने एक ऑपरेटर भी रखा, जिससे उन्हें अपने कार्य को करने में आसानी हुई। अपने व्यवसाय की शुरुआत में उन्हें विभिन्न स्रोतों से आर्थिक मदद मिली, जिसमें बिहान योजना के तहत सीआईएफ से 60,000 रुपये की राशि, आरएफ से 15,000 रुपये की राशि, और बैंक लिंकेज के माध्यम से 5,00,000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहायता का सही उपयोग करते हुए, कल्याणी और उनके समूह ने व्यवसाय को मजबूती से खड़ा किया। इस समूह के द्वारा अब तक लगभग तीन लाख फ्लाई ऐश ब्रिक्स (ईंट) का निर्माण कर लिया गया है, जिसको सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में विक्रय कर चुकी है। इस व्यवसाय की शुरुआत में समूह को 1,50,000 रुपये की शुद्ध आय हुई। यह आय न केवल समूह के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक संबल बनी, बल्कि इसे महिलाओं के लिए एक नया मार्गदर्शन भी दिया कि वे भी अपने व्यवसाय को शुरू कर सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। कल्याणी दुबे ने अपने दृढ़ निश्चय से यह साबित कर दिया कि कोई भी चुनौती असंभव नहीं होती, यदि उसमें मेहनत और हौसला हो। फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण जैसे मर्दों के व्यवसाय में कदम रखकर उन्होंने यह दिखाया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकती हैं। उनका यह कार्य अन्य स्व सहायता समूहों के लिए प्रेरणा बन चुकी है, और जिले में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक बन गई हैं। जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह ने इस सफलता के साथ यह संदेश दिया है कि सही दिशा में मेहनत, हिम्मत, और आर्थिक सहयोग से महिलाएं भी किसी भी व्यवसाय में ऊँचाइयों को छू सकती हैं। उन्होंने कहा कि बिहान योजना से मिले सहयोग की वजह से आज हम सब बहने आत्मनिर्भर बने है।
मालूम हो कि स्व सहायता समूह की महिलाएं अक्सर सामुदायिक आर्थिक विकास के लिए साथ मिलकर काम करती हैं। समूह के माध्यम से महिलाएं संयुक्त रूप से धन जुटा सकती हैं, लोन ले सकती हैं, और व्यापारिक क्रियाओं में शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा, इन समूहों में महिलाएं आपस में ज्ञान और अनुभव साझा कर सकती हैं, जिससे उनका विकास होता है और उन्हें सामाजिक समरसता की दिशा में भी मदद मिलती है। ये महिलाएं विभिन्न काम करके अपने परिवारों को पालने और अपने जीवनस्तर में सुधार करने का संघर्ष कर अपनी क़िस्मत बदल रही है और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

महासमुंद / बिरकोनी मे रेत के अवैध भंडारण के मामले में कारवाई 2 ट्रक और 1 चैन माउन्टन जप्त राजस्व और पुलिस विभाग की कार्रवाई

रेत के अवैध भंडारण के मामले में कारवाई 2 ट्रक और 1 चैन माउन्टन जप्त राजस्व और पुलिस विभाग की कार्रवाई

महासमुंद 21 सितम्बर 2024/ जिला प्रशासन के निर्देश पर रेत के अवैध भंडारन एवं परिवहन के मामले में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक और एक चैन माउन्टन जप्त किया गया है। तहसीलदार श्रीधर पंडा ने बताया कि कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर ग्राम बिरकोनी मे शासकीय खसरे मे भंडारन एरिया के सीमा के बाहर अवैध तरीके से रेत का भंडारन किया गया था। मौके पर परिवहन करते 2 ट्रक पकड़ी गई है। जिसे तुमगांव थाना मे सुपुर्द किया गया है।साथ ही एक चैन माउन्टन भी मौके पर पकड़ा गया। जिसे मौके पर ही सील किया गया है। आज शाम को हुई कार्रवाई में राजस्व और पुलिस की टीम ने छापा मार कार्रवाई की है।
अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है की गत दिवस जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने समीक्षा बैठक के दौरान अवैध रेत उत्खनन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी,महासमुंद श्री उमेश साहू ने रेत के अवैध भंडारण के निरीक्षण के लिए राजस्व निरीक्षकों के नेतृत्व में पटवारी की टीम गठित कर रिर्पोट देने के निर्देश दिए थे। कारवाई के दौरान राजस्व टीम प्रभारी तहसीलदार श्रीधर पण्डा, नायब तहसीलदार , श्री मोहित अमिला, टी आई शरद दुबे सहित पटवारी और खनिज विभाग की टीम मौजूद थे।

महासमुंद / पिथौरा PM आवास योजना में फर्जीवाडा सचिव को निलंबित कर कार्यवाही के नाम से जिला सीईओ के द्वारा केवल खाना पूर्ति किया गया है ।

महासमुंद / पिथौरा PM आवास योजना में फर्जीवाडा सचिव को निलंबित कर कार्यवाही के नाम से जिला सीईओ के द्वारा केवल खाना पूर्ति किया गया है ।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पंचायत सचिव ने अपने स्वयं के नाम से कराया आवास स्वीकृति । उक्त सचिव को निलंबित कर कार्यवाही के नाम से जिला सीईओ के द्वारा केवल खाना पूर्ति किया गया है ।पीएम आवास योजना के पिथौरा विकास खण्ड समन्वयक एवं जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों पर एक वर्ष बितने के बाद भी अबतक नहीं हूई कोई कार्यवाही ।

महासमुन्द : मिली जानकारी अनुसार जिला महासमुंद विकास खण्ड पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कंटगतराई में चैतराम साहू पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ था जो कि वर्तमान में निलंबित है। सचिव चैतराम साहू पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बडेटेमरी का मूल निवासी है। सचिव चैतराम साहू ने अपने गृह ग्राम बडेटेमरी में वर्ष 2020-21 में एक शासकीय कर्मचारी होते हुए जो कि पीएम आवास योजना के नियमानुसार पूर्णतः अपात्र है यह जानते हुए भी अधिकारियों के साथ सांठ – गांठ कर अपने स्वंय के नाम से पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति कराकर राशि आहरण किया गया है।

मामले की खुलासा होने के बाद सचिव चैतराम साहू को दिनांक 01 दिसंबर 2023 को जिला सीईओ महासमुंद के द्वारा निलंबित कर कार्यवाही के नाम पर केवल खाना पूर्ति किया गया है । जबकी उक्त अपात्र हितग्राही सचिव चैतराम साहू के नाम से आवास स्वीकृति के संबंध में ग्राम पंचायत बडेटेमरी के सचिव जिसका पंजीयन प्रपत्र में हस्ताक्षर है एवं जियो टेग करने वाला कर्मचारी , जनपद पंचायत पिथौरा में अधिकरियों के द्वारा पंंजीयन प्रपत्र को स्वीकृति भी नहीं कि गई और नोट सीट भी नहीं चलाया गया है और अपात्र हितग्राही सचिव चैतराम साहू को 65 हजार रूपये भुगतान कर दिया जाना अधिकारी कर्मचारियों का संलिप्तता स्पष्ट परिलक्षित होता है । उसके बाद भी सीईओ जिला पंचायत महासमुंद के द्वारा जानबुझकर दोषियों को बचाने के आशय से इतने बडे फर्जीवाडा मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है ।

*पिथौरा जनपद से दस्तावेज गायब, हेड ऑफिस रायपुर में वही दस्तावेज उपलब्ध*

इस संबंध में कार्यालय जनपद पंचायत पिथौरा से रूपानंद सोई को दिनांक 04/12/2023 को सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव चैतराम साहू के द्वारा उक्त आवास के संबंध में कार्यालय जनपद पंचायत पिथौरा में जमा किया गया पंजीयन प्रपत्र उपलब्ध नहीं होना और नोट सीट भी नहीं चलाया जाना बताया गया , उक्त पंजीयन प्रपत्र को तीन अधिकारी डी.एल बरिहा, तेजेन्द्र साहू एवं ऋषिकांंत साहू के द्वारा दो दिन तक खोज बिन किया गया लेकिन जनपद कार्यालय में उक्त पंजियन प्रपत्र नहीं मिला । उक्त विभाग के अधिकारी दस्तावेज न मिलने का ढोंग रचकर मामले को रफा दफा करने में लगे हैं । जबकी उक्त आवास की पंजीयन प्रपत्र कार्यालय संचालक , पीएम आवास योजना – ग्रामीण , छत्तीसगढ , नवा रायपुर में उपलब्घ है।

*सचिव चैतराम साहू के द्वारा प्रस्तुत जवाब एवं क्या है उसकी सच्चाई -*

उक्त मामले में दिनांक 02 नवंबर 2023 को सचिव चैतराम साहू के द्वारा जनपद सीईओ पिथौरा के समक्ष लिखित में जवाब प्रस्तुत कर लेख किया गया है कि त्रुटीवश उनके नाम से आवास स्वीकृति हो गया है , जिसकी दो किस्त की राशि 65 हजार रूपये उसके बैंक खाता में प्राप्त हुआ है । न ही उसके द्वारा राशि आहरण किया गया है, और न ही आवास का निर्माण किया गया है ।

जबकी सच्चाई यह है कि सचिव चैतराम साहू किसी अन्य व्यक्ति के निर्माणाधिन आवास में खडे होकर जियो टेग कराया है । उक्त आवास से संबंधित प्रस्तुत पंजीयन प्रपत्र में सचिव चैतराम साहू की पत्नि कल्याणी साहू का बैंक खाता की जानकारी दी गई है। लेकिन जनपद पंचायत पिथौरा के अधिकारियों के द्वारा सचिव चैतराम साहू के बैंक खाता में 65 हजार रूपये भुगतान किया गया है ।

महासमुंद /सादी क़े दबाव, पार्टनर की हत्या सरायपाली तोरेसिहा की 24 वर्षीय महिला और बसना सिंघनपुर क़े रायल बस क़े ड्रायवर ने दिया घटना को अंजाम, 450000 रु दिया था बिजनेस क़े लिए मृतक भिलाई का था पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है!

महासमुंद /सादी क़े दबाव, पार्टनर की हत्या सरायपाली तोरेसिहा की 24 वर्षीय महिला और बसना सिंघनपुर क़े रायल बस क़े ड्रायवर ने दिया घटना को अंजाम, 450000 रु दिया था बिजनेस क़े लिए मृतक भिलाई का था पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है!

ग्राम जामपाली में NH.53 के किनारे मिली अज्ञात शव की पहचान एवम प्रकरण का खुलासा करने में महासमुन्द पुलिस को मिली सफलता। भिलाई नगर, दुर्ग निवासी मृतक कमलाकर मेश्राम का अंधे कत्ल का खुलासा। मृतक कमलाकर मेश्राम की हत्या करने वाले एक महिला सहित 02 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में। घटना को छुपाने के लिए गढी गई थी मनगणत कहानी। सायबर सेल एवं थाना पिथौरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.09.2024 को ग्राम जामपाली सुखानाला के पास एनएच 53 रोड किनारे एक व्यक्ति की लाश जिसकी उम्र करीब 55.-60 वर्ष पडी है सूचना पर मौके में जाकर घटनास्थल निरीक्षण कर मृतक के पहचान के संबंध में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक का पहचान कमलाकर मेश्राम पिता गजानंद मेश्राम उम्र 60 वर्ष निवासी सेक्टर 10 थाना भिलाईनगर जिला दुर्ग के रूप में हुआ। थाना पिथौरा में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

पुलिस की टीम के द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया एवम अज्ञात आरोपी द्वारा किसी धार वस्तु से मार कर चोट पहुचाकर हत्या करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूध्द थाना पिथौरा अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस. पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

*विवेचना के दौरान सीसीटीवी फूटेज में मृतक के साथ वाहन क्रं. CG 07 AS 3034 में एक महिला दिखी थी। जिसके आधार पर पुलिस के द्वारा उक्त महिला की पतासाजी की जा रही थी। टीम के द्वारा तकनिकी सहायता के मदद से एक संदेही महिला बेलमती सेठ उर्फ बेबी पिता सुदर्शन सेठ उम्र 27 साल निवासी ग्राम तोरेसिंहा थाना सरायपाली, महासमुंद जो घटना दिनांक को मृतक के साथ होना व घटना कारित कर दूसरे दिन मथुरा चले जाना होना पाया जिसके आधार पर पुलिस की टीम के द्वारा उक्त संदेही महिला से पूछताछ करना प्रारंभ किया गया। जिस पर संदेही महिला के द्वारा पुलिस को मनगणत बाते कहकर बरगलाकर गोल मोल जवाब देने लगी। जिसे मनोवैज्ञानिक तरीके से एवम बारिकी से पूछताछ करने पर अततः अपने द्वारा घटना घटित करना को नही छीपा सकी और बतायी कि

*मृतक ग्राम तोरेसिंहा सरायपाली में पार्टनरशिप में पोल्ट्री फार्म बनाने के लिये 450000 रूपये दिया था पोल्ट्री फार्म का काम पूरा नही होने से मुझसे पैसे वापस करो नही तो मुझसे शादी करो कहकर दबाव बनाता था। आरोपिया रायपुर से ग्राम तोरेसिंहा सरायपाली आते जाते समय रायल बस का ड्राईवर (02) रतन दास पिता गौतम दास उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिंघनपुर थाना बसना से जान पहचान था जिससे वह बातचीत करती थी। आरोपिया रतन दास को बतायी कि भिलाई का कमलाकर मेश्राम मुझे परेशान कर रहा है, जान से खतम करना है ,तुम्हे पैसे दूंगी और मृतक का गाडी को तुम रख लेना बोली ,जिस पर आरोपी रतन दास राजी हो गया । दिनांक 10.09.24 को जब मृतक अपने कार कार क्र. CG 07 AS 3034 में ग्राम तोरेसिंहा से आरोपिया के साथ रायपुर आ रहे थे, तब आरोपिया रतन दास को फोन कर बतायी कि कमलाकर मेश्राम के कार में आ रही हूं सिंघनपुर के पास मिलना कहने पर सिंघनपुर में कार को रोका और कार को रतन दास चलाते लाकर बसना शराब भट्टी में गये, शराब लिये रास्ते में मृतक और संदेही महिला शराब पीये और पिथौरा के आगे पहुंचकर ढांक टोल प्लाजा झलप के पास नाला के पहले गाडी रोककर पेशाब करने के बहाने से तीनों गाडी से उतरे,तब रतन दास ने मृतक के पेट व पीठ में चाकू से वार किया और आरोपिया बेलमती ने घायल कमलाकर को धक्का देकर गिरा दिया तथा कार से मृतक को रौंदकर तथा कार को छांदनपुर के पास छोडकर भाग गये थे ।

कार का नंबर प्लेट एवं घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू को जप्त कर थाना पिथौरा में अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:-
(01) बेलमती सेठ उर्फ बेबी पिता सुदर्शन सेठ उम्र 27 साल निवासी ग्राम तोरेसिंहा थाना सरायपाली जिला महासमुंद। (02) रतन दास पिता गौतम दास उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिंघनपुर थाना बसना। यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

बसना / भंवरपुर मे कलेक्टर ने शाला निरिक्षण मे प्राचार्य और शिक्षक को नोटिस देने के निर्देश बिना ऑन लाइन आवेदन दिए अवकाश मे थी शिक्षिका!

बसना / भंवरपुर मे कलेक्टर ने शाला निरिक्षण मे प्राचार्य और शिक्षक को नोटिस देने के निर्देश बिना ऑन लाइन आवेदन दिए अवकाश मे थी शिक्षिका!

महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह ने बुधवार को भंवरपुर में संबलपुरी साड़ी निर्माण मे लगे बुनकरों और कारीगरों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। कलेक्टर ने कहा कि संबलपुरी साड़ी की बाजार में अच्छी मांग है,यहां गुणवत्तापूर्ण और अनेक रंग बिरंगे और पारंपरिक डिजाइन में साड़ी तैयार की जा रही है।जिसकी सराहना कलेक्टर द्वारा की गई।कलेक्टर ने बुनकरों से चर्चा करते हुए कहा कि उनके लिए उचित बाजार की व्यवस्था की जाएगी। ऑनलाइन मार्केटिंग से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बुनकरों को सीधा फायदा हो, ना कि किसी भी बिचौलियों के माध्यम से। इसके लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे।ज्ञात है कि उड़ीसा प्रान्त से लगे होने के कारण यहां छत्तीसगढ़ में भी छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में संबलपुरी साड़ियों की विशेष मांग है। कलेक्टर ने बुनकरों के लिए संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए इससे जुड़ने कहा। इस दौरान बुनकर समिति के अध्यक्ष श्री रमेश देवांगन ने कलेक्टर को बुनकरों की समस्याओं और उपलब्धियां की भी जानकारी दी।

तत्पश्चात कलेक्टर ने भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां साफ सफाई और अध्ययन अध्यापन की जानकारी ली।इस दौरान स्वच्छता को लेकर प्राचार्य को विशेष निर्देश दिए एवं बिना ऑनलाइन आवेदन देकर अवकाश मे गयी शिक्षिका दामिनी भोई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। प्राचार्य को भी इस संबंध मे नोटिस जारी करने कहा गया है।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक भी मौजूद थे।

सरायपाली -/तहसील कार्यालय के आवक जावक मे लटका ताला फोन लगाने पर पत्नी का तबियत खराब की बहाना,वही गुड़ाखु मंजन करते नजर आए कर्मचारी!

सरायपाली -/तहसील कार्यालय के आवक जावक मे लटका ताला फोन लगाने पर पत्नी का तबियत खराब की बहाना,वही गुड़ाखु मंजन करते नजर आए कर्मचारी!

महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील अंतर्गत आवक जावक साखा क़े कर्मचारी लक्ष्मण बरिहा आज 2 बजकर 20 मिनट तक नहीं पहुचे थे वही कार्यालय पर पीतांबर नामक कर्मचारी कार्यलायीन समय मे गुडाखु मंजन करते नजर आया आधा घंठा इंतजार करने क़े बाद ज़ब क़े कर्मचारी लक्ष्मण बरिहा को फोन कर आने क़े समय पूछने पर पहले तो खाना खाने की बात कहा लेकिन जैसे ही प्रेस मिडिया से बात कर रहा हु कहने पर अपनी पत्नी की तबियत खराब होना बताया और कहा की कार्यलय क़े एक प्यून को भेज रहा हु लेकिन

उसके बाद भी पीयून नहीं आया और फोन कर लक्ष्मण बरिहा ने कहा की प्यून एक भंडारा मे खाना खाने गया है लेट हो जाएगा आप कल आइये, वही आवका जावक शाखा के कर्मचारी पीतांबर कार्यलय क़े सामने गुड़ाखु मंजन कर वही मु कुल्ला धोते नजर आया कार्यलय क़े बाहर मे बिंदास मंजन डिब्बे को रखे रहते है ये हाल है सरायपाली तहसील विभाग का!

 

सरायपाली -/तहसील कार्यालय के आवक जावक मे लटका ताला फोन लगाने पर पत्नी का तबियत खराब की बहाना,वही गुड़ाखु मंजन करते नजर आए कर्मचारी!

सरायपाली -/तहसील कार्यालय के आवक जावक मे लटका ताला फोन लगाने पर पत्नी का तबियत खराब की बहाना,वही गुड़ाखु मंजन करते नजर आए कर्मचारी!

महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील अंतर्गत आवक जावक साखा क़े कर्मचारी लक्ष्मण बरिहा आज 2 बजकर 20 मिनट तक नहीं पहुचे थे वही कार्यालय पर पीतांबर नामक कर्मचारी कार्यलायीन समय मे गुडाखु मंजन करते नजर आया आधा घंठा इंतजार करने क़े बाद ज़ब क़े कर्मचारी लक्ष्मण बरिहा को फोन कर आने क़े समय पूछने पर पहले तो खाना खाने की बात कहा लेकिन जैसे ही प्रेस मिडिया से बात कर रहा हु कहने पर अपनी पत्नी की तबियत खराब होना बताया और कहा की कार्यलय क़े एक प्यून को भेज रहा हु लेकिन उसके बाद भी पीयून नहीं आया और फोन कर लक्ष्मण बरिहा ने कहा की प्यून एक भंडारा मे खाना खाने गया है लेट हो जाएगा आप कल आइये, वही आवका जावक शाखा के कर्मचारी पीतांबर कार्यलय क़े सामने गुड़ाखु मंजन कर वही मु कुल्ला धोते नजर आया कार्यलय क़े बाहर मे बिंदास मंजन डिब्बे को रखे रहते है ये हाल है सरायपाली तहसील विभाग का!

बसना विकासखंड के ग्राम चनाट की निवासी श्रीमती भूमिका पटेल ने अपनी लगन और मेहनत से खुद के जीवन को एक नई दिशा दी है। पति के निधन के बाद जब परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था, तब इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में

बसना विकासखंड के ग्राम चनाट की निवासी श्रीमती भूमिका पटेल ने अपनी लगन और मेहनत से खुद के जीवन को एक नई दिशा दी है। पति के निधन के बाद जब परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था, तब इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में, श्रीमती पटेल ने हार नहीं मानी और खुद का व्यवसाय करने का निर्णय लिया। आर्थिक संकट से जूझ रही भूमिका को पता चला की मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना द्वारा महिलाओं को व्यापार करने के लिए ऋण और वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक से हुई। उन्होंने इसके बारे में अधिक जानकारी दी और जाना कि वह इस योजना के लिए योग्य हैं।

भूमिका ने योजना के तहत आवेदन किया और अपने स्वरोज़गार की योजना को प्रस्तुत किया। आवेदन करने पर उन्हें बालविकास परियोजना बसना द्वारा 40,000 रुपये का ऋण प्रदान किया गया, जिसका उपयोग उन्होंने बकरी पालन के व्यवसाय में किया। उनके इस प्रयास ने उन्हें न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद की, बल्कि उन्हें अपने आत्म-सम्मान को भी बढ़ाने का अवसर दिया। भूमिका ने बताया कि सक्षम के तहत जो ऋण  लिया था उसकी नियमित किस्त जमा करती है। उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्ष के भीतर, बकरी पालन से होने वाले मुनाफे ने उनके परिवार को स्थिर आय प्रदान की। इसके परिणामस्वरूप, उन्होंने गांव में कृषि भूमि को गिरवी रखकर खेती की शुरुआत भी की, जिसने उनके व्यवसायिक विस्तार और आर्थिक सुदृढ़ता को बढ़ाया है।

सक्षम योजना के अंतर्गत मिले इस सहयोग ने श्रीमती भूमिका पटेल को न केवल आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन भी प्रदान किया। यह योजना आर्थिक परेशानियों से घिरी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ अपने पैरों में खड़े होने का मौका भी प्रदान कर रही है। भूमिका ने इस योजना के संचालन के लिए शासन को धन्यवाद दिया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री स्वयं सक्षम सुरक्षा योजना प्रदेश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य शुरू किया गया है इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने सभी पात्र महिलाओं को कम ब्याज दर पर हमें प्रदान करने का प्रावधान किया है जिससे वह सभी महिलाएं अपना लघु उद्योग शुरू कर सकें । व्यवसाय आरंभ करने हेतु आसान शर्तों पर एक लाख रुपये तक का प्रदाय किया जाता है । उक्त की वापसी साधारण वार्षिक ब्याज की दर पर किस्तों में की जाती है।

नगर पंचायत बसना में स्वच्छता भारत के लिए 17 सितंबर से शुरू होने जा रहे व्यापक अभियान की शुरुआत नगर पंचायत बसना में सांसद रूप कुमारी चौधरी, ने

नगर पंचायत बसना में स्वच्छता भारत के लिए 17 सितंबर से शुरू होने जा रहे व्यापक अभियान की घोषणा के साथ ही, स्वभाव परिवर्तन को बढ़ावा देने और श्रमदान के माध्यम से जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक पखवाड़े में होने वाली गतिविधियों की तैयारियां नगर पंचायत बसना में शुरू हो गई हैं. यह अभियान 17 से लेकर दो अक्टूबर तक चलेगा. इस कैंपेन का थीम स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता रखा गया है. इसके तहत 17 सितंबर को नगर निगम प्रशासन द्वारा एक मेगा इवेंट रखा गया है. इस इवेंट की शुरुआत नगर पंचायत बसना में सांसद रूप कुमारी चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, अभिमन्यु जायसवाल, पार्षद शीत गुप्ता, पार्षद महेंद्र सिंह,मुजम्मिल कादरी अनुविभागीय अधिकारी राजवीर ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूरज सिदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत महादेव नयाब तहसीलदार ललित सिंह, सहित पार्षद एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में स्वच्छता संकल्प के साथ किया गया उसके बाद सामुदायिक से स्वास्थ्य केंद्र बसना में मरीजों को निरीक्षण कर फल वितरण किया गया.! छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में आज से 1 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नगरीय निकायों में स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

दरअसल राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को परिपत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगरीय निकायों को जारी परिपत्र में कहा है कि भारत सरकार द्वारा हर वर्ष 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सरायपाली / प्रधानमंत्री आवास की प्रथम किश्त जारी कर भाजपा ने वादा निभाया : प्रमोद सागर

 

सरायपाली – सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से सरायपाली मण्डल महामंत्री प्रमोद कुमार सागर जी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के सुअवसर पर मोर आवास, मोर अधिकार के तहत आवासहीन गरीब परिवारों को छत्तीसगढ़ के साढ़े 5 लाख हितग्राहियों को पीएम आवास की पहली किस्त जारी किया है जो कि छत्तीसगढ़ के आवासहीन परिवारों के लिए बहुत बड़ी खुश खबर है ,
आगे सागर जी कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की जनता के संघर्ष एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा की सरकार बनाई है. हमारे वादे के अनुरूप 1 लाख 96 हजार आवास बनकर तैयार हो रहे हैं. हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव जी के नेतृत्व वाली इस सरकार में प्रति माह 25 हजार आवास बनकर तैयार होने वाले हैं. आने वाले चार पांच महीनों में प्रति माह लगभग 1 लाख के दर से प्रधानमंत्री आवास बनेंगे.
मण्डल महामंत्री प्रमोद सागर जी ने कहा कि प्रदेश के लगभग साढ़े पांच लाख लोगों को आवास के लिए पहली किस्त दे दी गई है. सीधे बटन दबाकर आवास की राशि हस्तांतरित की गई. विशेष बात है कि आज मोदी जी के जन्मदिन के अवसर से ही आवास प्लस के नाम से आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है. इस आवेदन के माध्यम से ग्रामीण अंचल में निवासरत आवास से वंचित अंतिम पंक्ति के लोग लाभान्वित हो होंगे,जो इस लोक जनकल्याणकारी योजना से छत्तीसगढ़ के लाखों पात्र गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित थे. जिसे डबल इंजन की सरकार ने पूरा किया, जिसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया ! साथ ही भारत वर्ष के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दियें ….!