बसना नगर के जनप्रतिनिधि मिले विधायक संपत अग्रवाल से दी शुभकामनाए

 

 

बसना विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल को शुक्रवार देर रात अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल को हल्का सीने में दर्द महसूस हुआ। उन्हें तुरंत बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां वरिष्ठ सर्जन डॉ.एन.के. अग्रवाल ने हृदयाघात की आशंका जताई और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर के मोवा स्थित श्री बालाजी अस्पताल रेफर कर दिया। श्री बालाजी अस्पताल में चिकित्सक डॉ.देवेंद्र नायक और उनकी टीम की देखरेख में विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल का इलाज जारी है।

विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल की अचानक अस्वस्थता से पूरे छत्तीसगढ़ में चिंता का माहौल है। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के स्वास्थ्य को लेकर प्रदेशभर में चिंता और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है। उनके स्वास्थ्य की जानकारी जानने के लिए लोग श्री बालाजी अस्पताल पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना व्यक्त करते हुए लिखा कि “बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई। राजधानी के बालाजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। ईश्वर से उनके शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” तथा फोन काल करके विधायक से वार्तालाप कर उनके जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दिए और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना व्यक्त करते हुए लिखा कि “महासमुंद के बसना विधानसभा के बीजेपी विधायक संपत अग्रवाल के हृदयाघात का समाचार प्राप्त हुआ।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और श्री अग्रवाल जी जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ होकर बसना के सेवा में वापिस लौटें।” तथा फोन काल करके विधायक से वार्तालाप कर उनके जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दिए। राजीव लोचन महाराजजी, छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी,आरंग विधायक खुशवंत साहेब, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, अमित चिमनानी,संघ पदाधिकारी, आदिवासी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विकास मरकाम, रायपुर ग्रामीण पूर्व विधायक नंदे साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा संयोजक डॉ एनके अग्रवाल, बसना नगर के जनप्रतिनिधि पार्षद महेंदर सिंह अरोरा (वार्ड नंबर 10),पार्षद सोनू सोनवानी (वार्ड नंबर 06),पूर्व विधायक प्रतिनिधि मुज़म्मिल कादरी, संजय अग्रवाल भाजपा नेता, पत्रकार शुकदेव वैष्णव, युवा भाजपा नेता उमेश बंजारा ने आज रायपुर के श्री बालाजी अस्पताल पहुंचकर बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा विधायक जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।

महासमुंद बलौदाबाजार क़े 19 गाँव का महापंचायत मे शराब बेचने पर 50 तो गांजा पर 20 हजार की जुर्माना कच्ची शराब से कम उम्र मे हो रही है मौते

 

यह महापंचायत महासमुंद और बलौदाबाजार जिले के 19 गांवों ने मिलकर की। ग्रामीणों का कहना है कि, पिथौरा और कसडोल इलाके के गांव में धड़ल्ले से महुआ शराब बनाई और बेची जा रही है। पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग शिकायत के बावजूद कार्रवाई करने में असफल हैं।

बैठक में क्या-क्या फैसले हुए

19 गांव में न ही शराब बनाई जाएगी और न ही शराब की बिक्री होगी।
इस पर कार्रवाई के लिए कमेटी गठित की गई है। जिसमें सरपंच, गांव के मुखिया और अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
शराब बनाने-बेचने पर 51 हजार रुपए का जुर्माना किया जाएगा।
गांजा बेचने वालों पर भी 20 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।
यह बैठक बलौदाबाजार के बड़गांव गांव में हुई। यहां महासमुंद के पिथौरा थाना इलाके के 11 गांव राजडेरा, जमहर, गोढबहाल, अर्जुनी, छिबर्रा, कोचर्रा, भिथिडीही, मुढ़िपाहर, कोको भायहटा और खुसरुपाली के लोग शामिल हुए। वहीं, बलौदाबाजार के बया चौकी क्षेत्र के 8 गांव बढ़गांव, चरोदा, देवगांव, अकलतरा, आमगांव, ढेबी, ढेबा, लोरीदखार और गबोद के ग्रामीण पहुंचे।

ग्रामीणों को ही मिलती है धमकी

गोंडवहाल के सरपंच सदाराम पटेल, अर्जुनी के प्रदीप पटेल और जमहार के सीताराम चौधरी का कहना है कि, ग्रामीण इलाकों में महुआ शराब बनाने और बेचने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। आबकारी और पुलिस प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है। उल्टा शराब बेचने वाले ग्रामीणों को ही धमकी देते हैं।

छत्तीसगढ़ में सीमेंट के दाम हुए कम, इतने रुपए तक घट गए कीमत…

छत्तीसगढ़ में सीमेंट की कीमतों में हाल ही में की गई बढ़ोत्तरी पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को एक पत्र लिखकर सीमेंट की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की थी। इस बीच अब खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों ने 45 रुपए दाम घटा दिए है। छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों ने 50 रुपए रेट बढ़ा दिए थे जिसके विरोध में मैंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री और प्रतिस्पर्धा आयोग को पत्र लिखा था। इसका असर भी हुआ है।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 6 सितंबर को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने अपनी सरकार को घेरते हुए कहा था कि, जब मजदूरी नहीं बढ़ी तो इसके दाम क्यों बढ़ाए जा रहे। वहीं दाम बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया था।
विष्णुभोग के लिए 50 रुपए वसूली
12 सितंबर को कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन किया था। इस दौरान रायपुर में PCC चीफ दीपक बैज BJP सीमेंट लिखे पोस्टर लेकर नेताओं के साथ धरने पर बैठे। बैज ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता को लूटने की खुली छूट है। ‘विष्णुभोग’ के लिए 50 रुपए प्रति बोरी अधिक दाम वसूला जा रहा है। अचानक 260 से बढ़ाकर 310 रूपए प्रति बोरा कर दिया गया।

रेट घटा, लेकिन पुरानी दर लागू की जाए- सांसद
अब बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, मुझे जानकारी मिली है कि 45 रुपए की कमी बोरियों में की गई है। इससे जनता को राहत मिलेगी। लेकिन मेरा फिर कहना है कि, पुराने रेट को ही लागू किया जाए। जिससे गरीब लोग अपने आवास बना सकें। PM आवास बनाने में भी कोई परेशानी न आए।
3 सितंबर को बढ़े थे रेट
पहले सीमेंट का रेट 260 रुपए प्रति बोरी था। 3 सितंबर 2024 से रेट बढ़ा दिया गया। अब एक बोरी सीमेंट की कीमत 310 रुपए है। इसके अलावा सरकारी और जनहित के प्रोजेक्ट्स के लिए उपलब्‍ध कराई जाने वाली सीमेंट के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। पहले 210 रुपए थे, इसे बढ़ाकर अब 260 रुपए प्रति बोरी किया गया था।

सरकारी काम भी हो रहे थे प्रभावित
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने ही सरकार पर सवाल उठाते हुए पत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावित होने की बात कही थी। इसके अलावा प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स जिसमें सड़क, पुल-पुलिया, भवन, नहर, स्कूल और कॉलेजों के निर्माण का भी जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था कि, छत्तीसगढ़ में हर महीने सीमेंट का उत्पादन करीब 8 करोड़ बैग है।

सरायपाली /रात को फ़िल्मी स्टाईल मे पिस्टल की नोक में लूट करने वाले 04 आरोपी महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

सरायपाली /रात को फ़िल्मी स्टाईल मे पिस्टल की नोक में लूट करने वाले 04 आरोपी महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।आरोपियों के कब्जे से 02 नग कट्टा, 17 नग कारतूस, 02 नग मोटर साइकिल, 01 नग मोबाईल तथा लूट किया गया नगदी रकम 7200 रूपये जप्त। सायबर सेल एवम थाना सरायपाली पुलिस की सयुक्त कार्यवाही।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 12/09/24 को रायपुर से बरगढ़ बस क्रमांक OD 17 U 0576 में सवारी लेकर बरगढ़ जा रहा था झिलमिला रोड ताडिया मिल के सामने में रोड सरायपाली में लगभग रात्रि 08/30 बजे के आस पास पहुंचा ही था कि इस समय झिलमिला चेक पोस्ट की ओर से चार व्यक्ति विपरीत दिशा से आए और दोनों मोटर साइकिल से सवार चार लोग बस के सामने अपने मोटरसाइकिल को टिका कर नीचे उतरने के लिए कहा मेरे उतरने के बाद सिर में कट्टा से वार किये है जिससे मैं गिर गया जिससे मेरे सिर में चोट आई है उन लोगों के द्वारा मेरे सीने में बंदूक कट्टा टिकाकर मेरे पॉकेट से रखे नगदी ₹12000 एवं सैमसंग कंपनी का मोबाइल को लूट कर ले गए हैं ,की रिपोर्ट पर आरोपियो के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक धारा 309(6)BNS 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया

विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते आरोपी की पतासाजी की जा रही थीं इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि सभी आरोपी झिलमिला मंजीत ढाबा के पास अन्य वारदात की योजना बना रहे है, कि सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा मौका पर जाकर घेराबंदी कर 04 आरोपियों (1) करण बेहरा पिता संजय बेहरा उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली (2)सोनू पासवान पिता पप्पू पासवान उम्र 21 वर्ष साकिन भनपुरी वार्ड नंबर 35 रामेश्वर नगर रायपुर (3) बबलू उर्फ मोहसिन खान पिता मोहम्मद साहेब खान उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 7 ताज नगर सरायपाली (4) बिट्टू उर्फ मोहम्मद हुसैन पिता मोहम्मद अमीन उम्र 21 वर्ष साकिन ताजनगर झिलमिला सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद को घेराबंदी कर पकड़ा गया ।

पुलिस टीम के द्वारा उक्त सभी आरोपियों से पूछताछ किया गया ,जिनके द्वारा उक्त लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किए। पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 02 नग 315 बोर कट्टा कीमती 50,000 रूपये 17 नग कारतूस कीमती 8,500 रूपये घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर साइकिल कीमती 1,50,000 रूपये 01 नग मोबाइल कीमती 12,000 रूपये नगदी रकम 7200 रूपये जप्त कर थाना सरायपाली में अपराध धारा 309(6)BNS 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् गिरफ्तारी एवम अन्य वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

महासमुंद ट्रेन मे हुए पथराव को लेकर सांसद रूप कुमारी चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना वंदेभारत ट्रेन का चल रहा था ट्रायल

 

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। पत्थर मारने से ट्रेन के तीन कोच C2-10 , C4-1,C9-78 के शीशों में दरारें आई है। घटना की सूचना पाकर आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और यूथ कांग्रेस नेता के भाई समेत 5 आरोपियों को पकड़ा है। पांचों आरोपी बागबाहरा के रहने वाले हैं। फिलहाल आरपीएफ पुलिस रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियाें को आज रेलवे कोर्ट में पेश करेगी। यह पूरा मामला बागबहरा थाना क्षेत्र का है 

ज्ञात हो कि इस ट्रेन को 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाने वाले हैं। शुक्रवार 13 सितंबर को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन था। ट्रेन दुर्ग से सुबह 7.10 बजे महासमुंद ,बागबाहरा होते हुए विशाखापट्टनम गई। लौटते वक्त शुक्रवार की रात करीब 9 बजे बागबाहरा स्टेशन से गुजर (Indian Railway) रही थी, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। रात 11 बजे दुर्ग पहुंचने पर इस ट्रेन को यार्ड में ले जाया गया। जहां इसकी जांच की गई।

आरोपियों में पार्षद का भाई शामिल
पथराव की वजह से नई चमचमाती ट्रेन के तीन कोच के विंडो क्रेक हुए हैं। पथराव में शामिल पांचों आरोपियों पकड़े गए है। इनमें से एक आरोपी बागबाहरा नगर पालिका के पार्षद का भाई है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आरपीएफ शनिवार 14 सितंबर 2024 को सभी आरोपियों को रायपुर न्यायालय में पेश करेगी। ज्ञात हो कि इससे पहले बिलासपुर नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस पर भिलाई के आसपास पथराव होता रहा है

Indian Railway: प्रदेश की दूसरी वंदे भारत
दुर्ग से विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली यह ट्रेन प्रदेश की दूसरी वंदे भारत होगी। इससे पहले 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत शुरू हुई थी।
पहली भी हो चुकी कई घटनाएं
आपको बता दें कि ऐसी ही घटनाएं पहले भी हो चुकी है। कई शहरों में वंदे भारत पर पत्थर फेंके जा चुके हैं। कुछ दिन पहले ही लखनऊ से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22346) पर अज्ञात शख्स ने पत्थरबाजी की थी। यह घटना वाराणसी के आसपास बुधवार रात हुई। रात करीब 8:15 बजे (Indian Railway) आरोपी ने पत्थर मारकर ट्रेन के C5 के खिड़की के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

बसना / लंबित बीमा राशि मिलने पर बीमा कंपनी एवं सरकार के प्रति किसानों का विश्वास बढ़ा

बसना / लंबित बीमा राशि मिलने पर बीमा कंपनी एवं सरकार के प्रति किसानों का विश्वास बढ़ा

 

– बसना विखं के सैकड़ों किसानों की लंबित फसल बीमा राशि लंबे संघर्ष और काफी जद्दोजहद के बाद मिलने से जहाँ किसानों के चेहरे पर खुशी लौटी है, वहीं बीमा कंपनी के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। बसना विखं के ग्राम रोहिना, बिछिया, कापूडीह, दुलारपाली के किसानों के खातों में बीमा की राशि जमा होने की जानकारी मिलने पर किसानों ने खुशी जाहिर की है। रोहिना गांव में करीब 3 सौ एकड़ में ली गई गेंहू फसल का बीमा कराया गया था। प्रति एकड़ करीब 6700 रु. के मान से बीमा राशि प्राप्त होने की जानकारी दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बसना विखं के करीब दर्जन भर गांवों के सैकड़ों किसानों ने रबी सीजन 2023 में गेहूं फसल के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराया था। 20 मार्च को हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से रोहिना क्षेत्र में रबी फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। फसल क्षति का आकलन राजस्व, कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी द्वारा कराया गया। फसल कटाई प्रयोग की जानकारी भी शासन को भेजी गई थी मगर बीमा राशि मिलने में काफी विलंब हो रहा था।

अमूमन फसल बीमा की राशि जून महीने में मिल जाना चाहिए था मगर जब जुलाई महीने में भी बीमा राशि नहीं मिली तो किसानों ने इसकी जानकारी कृषि विभाग, राजस्व एवं बीमा कंपनी से ली गई मगर सटीक जानकारी के अभाव में किसान सरकारी दफ्तरों का चक्कर काटने विवश थे। किसानों ने बताया कि कृषि विभाग का कहना था कि फसल कटाई प्रयोग संबंधी जानकारी उच्च कार्यालय को भेज दिया गया है मगर बीमा कंपनी की टोल फ्री नंबर पर बात करने पर बताया गया कि बसना ब्लॉक का डाटा ही उपलब्ध नहीं है। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल दिनांक 31.07.2024 को उपसंचालक, संचालक कृषि, कलेक्टर महासमुन्द एवं बीमा कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक से मिलकर बीमा राशि दिलाये जाने की मांग की गई। इसके लिए डीडीए महासमुंद, भू अभिलेख शाखा महासमुंद, संचालनालय कृषि एवं बीमा कंपनी से तिलमेल बिठाते हुए डाटा उपलब्ध कराया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक बीमा कंपनी से संपर्क किया गया तो किसानों को आश्वस्त किया गया कि फसल कटाई प्रयोग का डेटा मिल जाता है तो हफ्ते पंद्रह दिन के भीतर फसल बीमा की राशि किसानों के खाते में जमा हो जाएगी।
बीमा राशि को लेकर किसानों ने जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई। विधायक चातुरी नंद ने किसानों से जुड़े इस मामले को विधानसभा पटल पर रखी। सांसद रूपकुमारी चौधरी से किसानों ने मिलकर ने बीमा राशि जल्द दिलाए जाने मांग रखी थी जिस पर जल्द बीमा राशि मिलने का आश्वासन दिया गया । ग्राम रोहिना के बसंत नायक, दिवाकर साहू, विजय साहू, चूड़ामणि साहू, गिरधारी साहू, रूपानंद साहू, वीरेंद्र सेठ आदि किसानों ने बताया कि बीमा राशि मिलने से किसानों का बीमा कंपनी एवं सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

*किसानों की जरूरत के समय मिली बीमा राशि*

प्राकृतिक आपदा के समय फसल के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सुरक्षा कवच है। कुछ तकनीकी समस्या के चलते बीमा राशि प्राप्त होने में विलंब जरूर हुआ है। कृषि विभाग का हमेशा किसानों के साथ सहयोग बना रहा है जिसके चलते बीमा राशि मिली है। बीमा राशि ऐसे समय में प्राप्त हुई है जब किसानों को खाद दवा, निंदाई गुड़ाई के लिये पैसे की आवश्यकता है।परमानंद सामलवरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बसना

महासमुंद,/ सफलता की कहानी जिले के किडनी मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस से मिल रहा राहत

सफलता की कहानी जिले के किडनी मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस से मिल रहा राहत

49 किडनी पीड़ित को वर्तमान में मिल रहा लाभ

महासमुंद / प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (जीवनधारा) अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंद्ध चिकित्सालय महासमुंद में डायलिसिस सेंटर की स्थापना की गई है। जिसका सकारात्मक परिणाम जिले के किडनी के मरीजों को मिल रहा है। अभी तक , प्रति दिवस तीन डायलिसिस सेशन प्रति मशीन के अनुसार अब तक 16828 सेशन किए गये है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम अंतर्गत निःशुल्क डायलिसिस सुविधा दी जा रही है। अस्पताल में इस समय डायलिसिस हेतु 05 मशीन लगाई गई है। मशीनों द्वारा लगभग 04 घंटे में डायलिसिस की प्रक्रिया पूरी होती है, मरीज स्थिति के अनुसार मरीज को माह में 08 से बारह बार तक डायलिसिस करवाना पड़ सकता हैं।

वर्तमान में डायलिसिस यूनिट में 49 एक्टिव मरीज पंजीकृत है, जो नियमित रूप से डायलिसिस करवाने आते है। उक्त पांच मशीनों में से एक मशीन हेपेटाइटिस सी के मरीजों के लिए कार्य कर रही है। डायलिसिस के लाभ ले रहे महासमुंद नगर के निवासी 56 वर्षीय रवि तिवारी के साथ आये उनके बेटी वर्षा तिवारी ने बताया कि पहले डायलिसिस के लिए रायपुर जाना पड़ता था, जो काफी खर्चीला और परेशानी भरा होता था अब पास में ही सुविधा मिल जाती है। उन्हे हफ्ते में 02 से 03 बार डायलिसिस के लिए लाता हूं।

ग्राम नवागांव तेन्दुकोना के 58 वर्षीय रोहित सिन्हा ने बताया कि लगभग 02 वर्ष रायपुर में जांच के बाद डायलिसिस के सलाह दी गई थी। कुछ समय वहां डायलिसिस के बाद में महासमुन्द के निजी अस्पताल पहुंचे जहां अत्यधिक रूपए व्यय करना पड़ता था परंतु जिला अस्पताल में मिल रही सुविधा से उन्हे राहत मिली है। वर्तमान में डायलिसिस यूनिट के इंचार्ज श्री कृष्णा ठाकुर एवं श्री केशव दिनकर दो टेक्नीशियन कार्यरत है साथ ही दो हाउस कीपिंग स्टॉफ भी रखा गया है, जो निरंतर सेवा दे रहे है। इस युनिट में डायलिसिस के साथ-साथ मरीज को विशेष प्रकार के खानपान के संबंध में भी शिक्षित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पहुंचे अस्पताल, विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल के स्वास्थ्य की ली जानकारी

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पहुंचे अस्पताल, विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल के स्वास्थ्य की ली जानकारी

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज शाम रायपुर के श्री बालाजी अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती बसना विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उनसे मिलने तत्काल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से विधायक श्री सम्पत अग्रवाल के इलाज की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने श्री अग्रवाल को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।
———–

सरायपाली / भाजपा संभागीय प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने सदस्यता अभियान को लेकर शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक ली।

 

सरायपाली के सिमरन पैलेस में भाजपा सदस्यता अभियान के संबंध में संभागीय प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही जी ने सरायपाली विधानसभा के चारो मंडलों के शक्ति केन्द्र प्रभारियों की आवश्यक बैठक ली एवम भाजपा सदस्यता अभियान को तीव्र गति प्रदान करने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में संभागीय प्रभारी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसारिया, पूर्व विधायक श्री त्रिलोचन पटेल, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्तर सिंह नायक ,जिला उपाध्यक्ष विपिन उपोवेजा जी शामिल रहे ।

उक्त बैठक में ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री कामता पटेल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक ,जिला सह कोषाध्यक्ष धनेश नायक , महिलामोर्चा जिला महामंत्री पुष्प लता चौहान,बलौदा मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहु, केजुआ मंडल अध्यक्ष संजय डडसेना, भंवरपुर मण्डल अध्यक्ष विद्या चौधरी, सरायपाली मंडल महामंत्री प्रमोद सागर के साथ चारो मंडलों के महामंत्री ,सदस्यता अभियान मण्डल प्रभारी एवम शक्ति केन्द्र प्रभारी उपस्थिति रहे।

बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को आया हार्ट अटैक, बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती

बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को आया हार्ट अटैक, बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती

बसना भाजपा विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल जी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ जाने पर उन्हें देर रात मोवा (रायपुर) स्थित श्री बालाजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उन्हें हल्का हृदयाघात (हार्ट अटैक) हुआ है।
शुक्रवार की रात उन्हें बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। श्री अग्रवाल जी का उपचार बालाजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. देवेंद्र नायक एवं उनकी टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।