भंवरपुर : ग्राम खोकसा रोड किनारे तालाब के पास अवैध रूप से हाथ भट्ठी से तैयार 08 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया 

भंवरपुर : ग्राम खोकसा रोड किनारे तालाब के पास अवैध रूप से हाथ भट्ठी से तैयार 08 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया
चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महामसुन्द में प्र0आर0 के अनुसार दिनांक 24.03.2024 को हमराह प्रआर 597,109 आर 409 के प्रायवेट मोटर सायकल से अपराध विवेचना व जुर्म जरायम पतासाजी हेतु ग्राम खोकसा,बडे साजापाली की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मोबाईल फोन से मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम खोकसा रोड किनारे तालाब के पास अवैध रूप से हाथ भट्ठी से तैयार महुआ शराब बिक्री वास्ते ग्राहक ढुंढ रहा है कि सूचना पर मुखबीर पंचनामा तैयार कर गवाह सौभाग्य ताण्डी एवं बारेलाल ताण्डी को धारा 160 जा0फौ0 के नोटिस देकर हमराह स्टाफ एवं गवाहों को लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये जहां एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम राधेश्याम सागर पिता स्व करमू उम्र 45 साल साकिन खोकसा चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द का निवासी होना बताया

जिसे पुलिस पाट्री व गवाहों की तलाशी देकर उक्त संदेही का तलाशी लिया गया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग की दस लीटर वाली की प्लास्टिक जरकीन में भरी करीबन 08 लीटर हाथ भठ्ठी से तैयार महुआ शराब कुल 08 लीटर जुमला 8000 ML किमती 1600 रूपये को समक्ष गवाहों के बरामद किया गया उक्त बरामद शराब को बिक्री वास्ते रखने के संबंध में उक्त संदेही को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया जो कोई कागजात, लायसेंस नहीं होना लिखित में दिया उक्त बरामद शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर एवं शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया ।आरोपी का कृत्य धारा अपराध 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आज दिनांक 24.03.2024 के 19.30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई मौके पर देहाती नालसी 0/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गयाबाद हमराह स्टाफ व मय माल मुलजीम के स्टेशन वापस आया

सरायपाली थाना : मोबाइल चोरी के बात पर गंदी गाली गलौच कर प्लास्टिक कैरेट से मार पीट पर मामला दर्ज

सरायपाली थाना : मोबाइल चोरी के बात पर गंदी गाली गलौच कर प्लास्टिक कैरेट से मार पीट पर मामला दर्ज
मैं मनोज चौधरी उपरोक्त पते पर रहता हूं कक्षा 8वीं तक पढा हूं । पिछले 5 वर्षों से मंजित ढाबा सरायपाली में मजदुरी पर काम करता हूं साथ में पहले से विकास बिहारी भी काम कर रहा है। ढाबा में और वर्कर अजय कुमार का मोबाइल कहीं गुम गया था। उसी बात को लेकर विकास बिहारी ने तुमने मोबाइल चुराया है कहकर मेरे साथ मारपीट करने लगा । घटना के समय मैं अपने बिस्तर पर सोया था और अचानक आकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच किया कारण पूछा तो और अधिक आक्रोशित होकर पास में पड़े प्लास्टिक कैरेट से मुझे मारा है जिससे मैं अपने बीच बचाव कर रहा था मेरे बायें हाथ की कलाई के पास चोट लगा है काफी दर्द हो रहा है। विकास बिहारी के खिलाफ कार्यवाही चाहता हूं। रिपोर्ट मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

सरायपाली थाना : ग्राम दर्राभांठा मे गाली गलौच और मारपीट पर मामला दर्ज

सरायपाली थाना : ग्राम दर्राभांठा मे गाली गलौच और मारपीट पर मामला दर्ज
मैं रोहित बारीक ग्राम दर्राभांठा में रहता हूं कक्षा 8वीं तक पढा हूं। मजदूरी का काम करता हू कि दिनांक 25.03.24 को मैं और संजय बारीक गांड़ापारा चौक की ओर जा रहे थे कि देखा चौक में ललित कुमार , आकाश कुमार एवं प्रफुल्ल कुमार मेरे भाई खिरोद से गाली गलौच मारपीट कर रहे थे। जिसे मैं छुड़ाने लगा तो उक्त तीनों व्यक्ति मुझे तू कौन है छुड़ानेवाला कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच देते हुए। आकाश कुमार एवं प्रफुल्ल मुझे हाथ मुक्का से एवं ललित कुमार द्वारा लोहे के राड से मारपीट करने लगा। मारपीट करने से मेरे सिर में चोट है एवं बदन दर्द कर रहा है। घटना को संजय एवं खिरोद ने देखे सुने हैं एवं झगड़ा को छुड़ाये हैं। रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

सरायपाली थाना : ग्राम दर्राभांठा में पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली गलौच और हाथ मुक्का से मार पीट पर मामला दर्ज  मैं ललित कुमार ग्राम दर्राभांठा में रहता हूं 10वीं तक पढा हूं। मजदूरी का काम करता हू कि दिनांक 25.03.24 को गांड़ापारा चौक में बैठकर छबिल दास के साथ बातचित कर रहा था कि उसी समय खिरोद बारीक आया और पुरानी रंजिश की बात को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए चौरा में हाथ पटक रहा था जिसे मेरे द्वारा समझाइस देने पर वहीं पास में खड़ा रोहित कुमार , संजय बारीक आया और तीनों मुझे तू कौन होता है कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच देते हुए रोहित और खिरोद द्वारा हाथ मुक्का से एवं संजय बारीक द्वारा लोहे के राड़ से मारपीट करने लगा जिसे देखकर मेरा लड़का प्रफुल्ल और आकाश एवं मेरी पत्नि कांति तथा छबिल दास झगड़ा को छुड़ाये है तथा गांव के अन्य व्यक्ति देखे हैं। मारपीट करने से मेरे बायें हाथ में , पीठ एवं छाती में चोट आया है। रिपोर्ट करता हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है।

छत्तीसगढ़: फूड पॉइजनिंग से सगे भाई-बहन की मौत, परिवार के 5 लोग अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़: फूड पॉइजनिंग से सगे भाई-बहन की मौत, परिवार के 5 लोग अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के कारण दो नाबालिग भाई-बहनों की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता सहित परिवार के पांच अन्य सदस्य जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में होली से एक दिन पहले दुःखद खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के दो बच्चे फूड पॉइजनिंग के चलते अपनी जान गंवा बैठे, जबकि परिवार के पांच अन्य लोग गंभीर हालत में हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उरगा थाना क्षेत्र के गिधौरी गांव में श्रवण कुमार के परिवार में आज सुबह तकरीबन 9:00 बजे पत्नी राजकुमारी, बेटा और बेटी नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले श्रवण के भाई के दो बच्चे भी उनके बच्चों के साथ खेलने पहुंचे थे। उन्हें भी श्रवण की पत्नी ने नाश्ता दिया था। नाश्ते में चाय और रोटी परिवार ने रिश्तेदार के बच्चों के साथ खाया।

खेलते-खेलते बच्चों के मुंह से आया झाग
जब बच्चों ने नाश्ता कर लिया तो श्रवण कुमार के बेटे-बेटी घर के बाहर खेल रहे थे। लेकिन तभी उनके मुंह से उल्टियों के साथ झाग निकलने लगा। बच्चों ने घर आकर अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद श्रवण कुमार और उसकी पत्नी को भी उल्टियां होने लगीं। तभी पड़ोसियों ने डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद सभी को अस्पलात ले जाया गया। मगर जिला अस्पताल ले जाने के दौरान श्रवण कुमार की बेटी अमृता कंवर की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं बेटे अनंत (6) की भी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के दौरान अनंत ने भी दम तोड़ दिया।

नाश्ते में खाई थी चाय और बासी रोटी
दूसरी ओर श्रवण और उसकी पत्नी राजकुमारी, उसके बेटे देवव्रत और पड़ोस में रहने वाले श्रवण के भाई के बच्चे सेमकरन और तेजस्वनी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टर के अनुसार परिवार के सातों लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं, जिसके चलते दो बच्चों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार नाश्ते में बासी रोटी और चाय को साथ खाने के चलते परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुआ है। वहीं इस घटना की जानकारी लगते ही कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय, मंत्री लखन लाल देवांगन जिला अस्पताल पहुंचे और परिवार के सदस्यों का हाल जाना। होली से पहले सगे भाई-बहन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

CG / बच्चों ने जूते चप्पल से शिक्षक को दौड़ा दौड़ा कर पिटा प्रायमरी स्कूल का मामला सामने आया है आखिर क्या है कारण वीडियो देखे और पूरी खबर!

CG / बच्चों ने जूते चप्पल से शिक्षक को दौड़ा दौड़ा कर पिटा प्रायमरी स्कूल का मामला सामने आया है आखिर क्या है कारण वीडियो देखे और पूरी खबर!

 

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल पहुंचने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शिकायत मिलने या फिर विडियो सामने आने पर ऐसे शिक्षकों को विभाग निलंबित कर देता है। लेकिन ऐसे मामले आगे से सामने ना आएं इस दिशा में कोई प्रयास ना तो विभाग की ओर से दिखाई दे रहा है आर ना ही कोई बउ़ी सामाजिक पहल ही सामने आई है।

बच्चों ने दौड़ा-दौड़ाकर फेंके चप्पल ऐसे में बस्तर के एक स्कूल के बच्चों ने ही यह बीड़ा उठा लिया। दरअसल बस्तर विकासखंड के प्राथमिक शाला पली भाटा का एक शिक्षक अक्सर शराब के नशे में स्कूल पहुंचता था। बच्चों ने उस शिक्षक को सबक सिखाने की ठानी। हाल ही में एक दिन जब उक्त शिक्षक फिर से शराब पीकर स्कूल पहुंचा तो बच्चों ने एकराय होकर उसके मोटरसाइकिल से उतरने से पहले ही चप्पलें और जूते फेंककर मारने लगे।

विडियो हो रहा वायरल

शिक्षक को इस तरह से अपमानित करने के दृश्यों को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है। और अब वह विडियो क्षेत्र में वायरल हो रहा है। विडियो बस्तर विकासखंड के प्राथमिक शाला पली भाटा का बताया जा रहा है। इस स्कूल में एक शराबी शिक्षक से परेशान बच्चों ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई और जैसे ही शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा बच्चों ने उस पर चप्पल और जूतों की बारिश कर दी।

विभाग की नहीं मिली प्रतिक्रिया

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक रोजाना शराब के नशे में स्कूल आया करता था और उस वक्त भी शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था। यह वीडियो गांव में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले पर अभी विभागीय पक्ष सामने नहीं आया है।

सरायपाली जिला घोषित होली पर बड़ी सौगात

सरायपाली जिला घोषित बड़ी सौगात गोरतलब सरायपाली को जिला बनाने की मांग पिछले 34 वर्षों से यहां की जनता करती आ रही है। समय-समय पर कई बार ज्ञापन मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति एवं ाज्यपाल को दिया जा चुका है।पूर्व में मुख्यमंत्री को ग्राम आमलाचक्का में जिला निर्माण संघर्ष समिति ने ज्ञापन देकर जिला के लिए अनुरोध किया गया था। इसके बाद ग्राम पैंता में अघरिया धाम ने उमेश पटेल से मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन देकर जिले के लिए अनुरोध किया गया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव शाय ने होली के शुभ अवसर पर सरायपाली क्षेत्र के लोगो को बड़ी सौगात दी है सरायपाली को जिला घोषित कर दिया गया है 😆😆😆😆😆 महाजनपद न्यूज़ ऑफिस मे आज होली का माहौल है उसी मूड मे खबरें लिखी जा रही है इधर उधर कुछ लिखा गया है तो बुरा ना मानो होली है! होली समाचार, जय छत्तीसगढ़, जय भारत

छत्तीसगढ़ -: हर्बल कंपनी के डायरेक्टर ने होटल में की खुदकुशी नस काटने में नाकाम हुआ तब चादर फाड़कर बनाया फंदा!

छत्तीसगढ़ -: हर्बल कंपनी के डायरेक्टर ने होटल में की खुदकुशी नस काटने में नाकाम हुआ तब चादर फाड़कर बनाया फंदा!

भिलाई में एक होटल के कमरा नंबर 312 में पिछले 20 दिनों से रुके महाराष्ट्र के एक कारोबारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उस पर करोड़ों रुपए का कर्जा था। कर्ज नहीं चुका पाने के चलते वह छिपकर भिलाई में रह रहा था। जब कर्जदारों का दबाव बढ़ा तो उसने खुदकुशी कर ली। सुपेला पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुपेला पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गोविंद तायाप्पा पवार ( 41 साल) पिता तायाप्पा पवार निवासी 1098/2 मार्केट कमेटी शेजरील, दिघंची, आटपाड़ी, सांगली महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वो दिसंबर 2023 से भिलाई लगातार अपनी हर्बल कंपनी के काम के सिलसिले में आ रहा था। वो इस होटल में 3 मार्च 2024 से ठहरा हुआ था।

यहीं उसने पहले हाथ की नस काटने की कोशिश की, लेकिन जब वो ऐसा नहीं कर सका तो चादर फाड़कर उसका फंदा बनाया और पंखे पर बांधकर लटक गया

कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ को शक हुआ

होटल के मैनेजर आशीष बोरकर ने बताया कि गोविंद पवार पिछले 3 मार्च से होटल के कमरा नंबर 312 में रुका हुआ था। वो समय पर पैसा देता था। शनिवार दोपहर जब गोविंद लंच के लिए कमरे से नहीं निकला तो स्टाफ उसे बुलाने गया। काफी आवाज लगाने और डोरबेल बजाने पर भी उसने कमरा नहीं खोला। इससे होटल स्टाफ को किसी अनहोनी का शक हुआ।

इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर KEY से दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद होने के चलते दरवाजा नहीं खुला। घबराए स्टाफ ने फौरन सुपेला पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी। पुलिस होटल पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो गोविंद फंदे पर लटका हुआ था।

नस काटने में नाकाम हुआ तब चादर फाड़कर बनाया फंदा

कमरा नंबर 312 में बेड में एक चाकू पड़ा हुआ मिला है। हाथ में चाकू से काटने का निशान है। पुलिस का कहना है कि पहले गोविंद ने चाकू से हाथ की नस काटने की कोशिश की। जब वो नस नहीं काट सका तो बेड के चादर को फाड़कर उससे फंदा बनाया और पंखे पर बांधकर झूल गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया।

हर्बल कंपनी चलाता था गोविंद

गोविंद के दोस्त भिलाई निवासी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि गोविंद सेवन ई लाइफ हर्बल नाम की कंपनी चलाता था। वह उससे बिजनेस के सिलसिले में मिलने जाता था। उसकी कंपनी में बड़ा अमाउंट इन्वेस्ट करना चाहता था। शैलेंद्र ने बताया कि उसने पहले भी साल 2020 में गोविंद की कंपनी में 50 हजार रुपए लगाए थे, लेकिन उसे बड़ा इन्वेस्टर चाहिए था।

कर्जदारों के फोन से काफी परेशान था गोविंद

शैलेंद्र ने बताया कि गोविंद के कॉल्स बहुत आते थे। जो भी फोन आता वे लोग उससे पैसे मांगते थे और गाली गलौज करते थे। कई लोग तो पैसे ना देने पर धमकी तक देते थे। इन सबसे वो काफी परेशान था। पुलिस को भी गोविंद के कमरे से एक डायरी मिली है, जिसमें करोड़ों रुपए के कर्ज और लेनदेन का हिसाब है। पुलिस का कहना है कि इन्हीं कर्जदारों के दबाव के चलते उसने खुदकुशी की है।

छत्तीसगढ़ -: लड़की के प्यार मे 2 जिगरी दोस्त, अंत 11 वी की छात्र की हत्या तक पंहुचा अंजाम, रेत मे दफन मिला शव!

छत्तीसगढ़ के बालोद में 23 मार्च को मोंगरी नदी के किनारे रेत से एक लाश मिली. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह लाश 16 साल के एक लड़के की है जो दो दिनों से लापता था. इस लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और जांच की शुरुआत की. इस केस की तफ्तीश में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एक आरोपी नाबालिग है जबकि दूसरा आरोपी बालिग है. पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया है कि एक ही लड़की से दोनों नाबालिग लड़के प्यार करते थे. जिसकी वजह से गुस्से में आकर दूसरे नाबालिग ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया. रविवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया है.एक ही लड़की से प्यार की वजह से मर्डर: नाबालिग लड़के का मर्डर करने वाले उसके नाबालिग दोस्त ने पुलिस को बताया कि जिस लड़के की उसने हत्या की है. वह उसका जिगरी दोस्त था और वह पढ़ाई में उससे बहुत अच्छा था. उसने कहा कि हम दोनों की दोस्ती लंबी समय से चली आ रही थी. लेकिन एक ही लड़की से हम दोनों प्यार करते थे. इस वजह से हमारे और उसके बीच विवाद हुआ और मैंने उसके मर्डर का प्लान बना लिया फिर अपने तीसरे दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. इस केस में यह भी खुलासा हुआ कि गजेंद्र साहू की आपसी दुश्मनी उस 16 साल के लड़के से थी. जिसकी हत्या दोनों ने की है. दोनों के बीच पहले लड़ाई झगड़ा भी हो चुका था. इसलिए गजेंद्र भी उससे बदला लेना चाहता था.

भजिया खिलाने के बहाने ले जाकर किया मर्डर: नाबालिग आरोपी ने बताया कि मेरी बहन की सगाई थी उस दिन वह यहां आया हुआ था. मैंने अपने दोस्त गजेंद्र साहू के साथ भजिया खिलाने का बहाना बनाया और उसे सुनसान इलाके में नदी किनारे ले गए. यहां पर मछली पकड़ने वाले जाल से उसकी गला घोंटी और फिर लात घूंसे से उसके ऊपर वार किया. जिससे उसकी मौत हो गई. मरने के बाद नाबालिग दोस्त को नदी के किनारे रेत में दफन कर दिया.”दोनों आरोपी जिसमें एक नाबालिग आरोपी शामिल है. उसने अपने जिगरी दोस्त को भजिया खिलाने के बहाने नदी किनारे चलने को कहा. उसकी बातों में आकर उसका नाबालिग दोस्त उसके साथ चला गया. जहां दोनों ने मछली के जाल से उसका गला घोंटा. फिर उसके शरीर पर लात और मुक्कों से वार किया. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. फिर दोनों ने मिलकर उसे रेत में दफना दिया”: एसआर भगत, एसपी बालोदगांव वालों ने तीनों को साथ देखा, जिससे पूरी वारदात का खुलासा हुआ: इस केस में पुलिस को उस वक्त अहम लीड मिली जब ग्रामीणों ने बताया कि जिसकी हत्या हुई है उसके साथ उन्होंने दो लोगों को देखा. ग्रामीणों ने बताया कि ये तीन लोग एक साथ गए थे लेकिन वापस दो ही लोग लौटे थे. जिसके बाद पुलिस ने गजेंद्र साहू और दूसरे नाबालिग को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने मर्डर की पूरी बात बता दी. आरोपी नाबालिग ने प्यार पाने के लिए अपने दोस्त को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया ताकि उसको प्यार मिल सके. नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह में रखा गया है. जबकि गजेंद्र साहू को रिमांड पर रखा गया है.

पिथौरा -: रामपुर मे आरोपी के घर पीछे बाड़ी में 06 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार ।

थाना पिथौरा जिला महासमुन्द पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही ।
06 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों तथा अवैध शराब रखने/बिक्री करने/परिवहन करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने की मुहिम में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशो का पालन करते हुए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धर पकड़ अभियान में दिनांक 23.03.2024 को थाना पिथौरा क्षेत्रान्तर्गत घटनास्थल ग्राम रामपुर आरोपी के घर पीछे बड़ी में आरोपी कार्तिक राम यादव पिता स्व,सुंदर लाल उम्र यादव 51वर्ष साकिन रामपुर थाना
पिथौरा जिला महासमुंद (छ.ग.) द्वारा अवैध रूप से बिक्री हेतु देशी महुआ शराब बिक्री हेतु रखे पाये जाने से आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में करीबन 06लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती करीबन 1200 रूपये को जप्त कर आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 73/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पटेवा थाना : ग्राम बावनकेरा रास्ते में 04 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया

पटेवा थाना : ग्राम बावनकेरा रास्ते में 04 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया
थाना पटेवा में प्रआर के अनुसार दिनांक 23/03/2024 को 20X09 बजे तक रात्रि अधिकारी डियुटी पर तैनात था कि जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम बावनकेरा का डुमेश्वर साहू पैदल ग्राम बावनकेरा की ओर से अवैध रूप से देशी महुआ शराब प्लास्टिक की जरकीन में रखकर ग्राम मुंगईमाता की ओर जाने वाला है की सूचना पर हालात थाना प्रभारी महोदय को बताकर हमराह स्टाफ आरक्षक 563, 733, 390 के साथ स्वयं के मोटर सायकल से मय विवेचना कीट के रवाना हुआ, रास्ते में मिले गवाह गजेन्द्र यादव, खिलावन यादव को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर धारा 160 जाफौ का नोटिस तामिल कर हमराह लेकर मुंगईमाता जाने का मार्ग बावनकेरा रोड ग्राम बावनकेरा पहुंचकर घेराबंदी कर खडे थे कि कुछ समय बाद मुखबिर के बताये अनुसार एक व्यक्ति पैदल अपने हांथ में एक पीला रंग के प्लास्टिक जरकीन लेकर आते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडकर नाम पता पुछने पता अपना नाम डुमेश्वर साहू पिता उदयराम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन बावनकेरा थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया । जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराकर पुलिस पार्टी एवं वाहन, गवाहो की तलाशी देने के पश्चात संदेही से सहमति लेकर संदेही के कब्जे के एक पीले रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन का तलाशी लिया,

प्लास्टिक जरकीन में करीबन 04 लीटर देशी महुआ शराब भरा हुआ मिला, जिसे गवाहो के समक्ष बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया, उक्त शराब रखने के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जाफौ नोटिस तामील किया गया, नोटिस में कोई लायसेंस परमिट नही होना लिखित में दिया, कि गवाहो के समक्ष उक्त शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक के आरोपी डुमेश्वर साहू के कब्जे से एक पीला रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 04 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब भरी हुई कीमती 1200रूपये को जप्त कर मौके पर सीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी डुमेश्वर साहू पिता उदयराम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन बावनकेरा थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 23/03/2024 के 22.20 बजे विधिवत मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया, प्रकरण जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । मौके पर आरोपी के विरूद्ध बिना नम्बरी देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/2024 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया