महासमुंद बसना / नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 31 लोगो नाम शामिल है अवैध अतिक्रमण पर चल रहा है बुलडोजर वीडियो! अध्यक्ष ने कहा विधायक के ईसारो पर हटाया जा रहा अतिक्रमण धरने पर बैठूंगा विधायक ने कहा जनप्रतिनिधि क़ो अतिक्रमण का अधिकार नहीं है,भूमि हिनो के लिए क्या कहा!

महासमुंद बसना / नगर पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस नेता सहित 31 लोगो नाम शामिल है अवैध अतिक्रमण पर चल रहा है बुलडोजर वीडियो! अध्यक्ष ने कहा विधायक के ईसारो पर हटाया जा रहा अतिक्रमण धरने पर बैठूंगा / विधायक ने कहा जनप्रतिनिधि क़ो अतिक्रमण का अधिकार नहीं गरीबो के इतने फिट मिलेगी जमीन व्यवस्थापन की योजना क्या कहा विधायक ने!

आज बसना नगर पंचायत एवं राजस्व विभाग की टीम ने बसना के पदमपुर मार्ग स्थित तालाब किनारे कब्जा कर बनाए गए मकान और व्यवसायिक रूप से बनाकर इस्तेमाल कर रहे मकानो पर बुलडोजर चलाकर हटाया जा रहा है नगर पंचायत बसना के अनुसार आज यादव होटल, एवं शिव मिस्त्री पंचर की दूकान, बाबूलाल सहित 4 लोगो का कब्जा हटाया गया है सूची मे 31 लोगो का नाम शामिल है बता दें की बसना शहर के पदम पुर स्थित तालाब शहर का निस्तारी      तालाब है लेकिन तालाब के मेढ मे अतिक्रमण का खेल चालु हुवा और अवैध कब्जा का सिलसिला बढ़ता गया थमने का नाम नहीं लिया वही बसना नगर पंचायत ने कब्जा धारियों क़ो लगभग 15 दिन पहले ही अवैध कब्जा हटाने के लिए निर्देश जारी किया गया था जिसमे साफ साफ लिखा है एनजीटी के गाइड लाइन के अनुसार तालाब और नदी किनारे मकान निर्माण करना सख्त मना है नोटिस के अनुसार तालाब किनारे अवैध कब्जो से तालाब मे प्रदूषण बढ़ रहा था साथ ही जीव जंतु पर बायो डायवर्सिटी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है साथ ही अतिक्रमण के कारण तालाब का एरिया छोटा होते जा रहा है जिसके कारण भूल जल और निस्तारी की समस्या बढ़ गया था नगर पंचायत बसना ने एनजीटी का नियमों का उल्लंघन बताते हुए छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधीनीयम 1961/ 187 एवं 223 का स्पष्ट उलंघंन है नगर पंचायत ने राजेंद्र गुप्ता, युवा कांग्रेस कमेटी विधान सभा अध्यक्ष कांग्रेस नेता खालिद दानी का नाम शामिल है, फारुख दानी सहित नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू का नाम सूची मे शामिल है बता दें की 17 / 05 2024 नोटिस जारी करते हुए अवैध निर्माण क़ो हटाए जाने का सुचना दिया गया था अतिक्रमण कारियों ने सुचना लेने से इंकार कर दिया गया तो नोटिस चस्पा कर दिया गया था वही आज तालाब किनारो से अवैध अतिक्रमण क़ो हटाया जा रहा है!

नगर पंचायत बसना के सीएमओ सूरज सिदार ने बताया कि बसना नगर के पदमपुर रोड़ स्थित बसना नगर के वार्ड क्रमांक 12 शासकीय मद की घास भूमि की जमीन डबरी मेढ़ पर दुकान और मकान बनाकर अवैध कब्जा करने वालो को नगर पंचायत द्वारा कब्जा छोड़ने का नोटिस दिया गया है। 03 दिनों में कब्जा नही छोड़ने पर प्रशासन द्वारा कब्जा हटाने की कानूनी कार्यवाही की जावेगी।जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही कब्जाधारियों की होगी। नगर पंचायत बसना के सीएमओ सूरज सिदार ने बताया कि बसना नगर के पदमपुर रोड़ स्थित वार्ड क्रमांक 12 शासकीय मद की घास भूमि की जमीन खसरा नम्बर 125/2 राम जानकी मंदिर से लगे डबरी मेढ़ दुकान और मकान बनाकर अवैध कब्जा करने वाले संतराम भारद्वाज पिता मयाराम

भारद्वाज, शिवशंकर डड़सेना पिता जैतराम, गजेन्द्र साहू पिता चमरूलाल साहू, अनिल कुमार सोनी पिता पुनाराम सोनी, चरणजीत सिंह छाबड़ा पिता गुरुदयाल, लखन लाल पिता सुरीत राम डड़सेना, टिकाराम दास पिता सुमीत दास, मो. दाउद पिता, मो. हाकिम, सोहन बंजारा पिता रूपसिंह बंजारा, जोहन बंजारा पिता रूपसिंह बंजारा, मानसी पटेल पति स्व फगनु पटेल, फकीर कुमार देवता पिता गुण सागर देवता, साजीद खान पिता गुलशेर खान, रफीक खत्री पिता अब्दुल सत्तार, शेख अय्याज पिता शेख अफजल, मनप्रीत सिंह पिता भूपेन्द्र सिंह, यशवंत साव पिता दासरथी साव, राकेश डड़सेना पिता हेमलाल डडसेना, टिकेश्वर साहू पिता अक्षय कुमार साहू, सरोज यादव पिता खगेश्वर, देवराज पिता बुढ़वा, यशीनी पति डिगेश्वर, भुवनेश्वर पिता गिरधारी, फगेश्वरी पति जगेश्वर, केदारनाथ अग्रवाल पिता बनवारी लाल, खालीद दानी पिता फारूख दानी, गुरजीत सिंह पिता पुरन सिंह, अमरू बंजारा पिता मनवा बंजारा, सलीम खान और मदनी 31 लोगों को कब्जा छोड़ने एनजीटी के तहत नोटिस जारी कर डबरी मेढ़ पर किए गए कब्जे को हटाने के आदेश जारी किया गया है। इनके द्वारा बनाये गए दुकान एवं मकान 03 दिनों के अंदर खाली कर कब्जा नही छोड़ा जाता है तो प्रशासन द्वारा कानूनी कार्यवाही करते हुए कब्जा हटाया जावेगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी कब्जाधारियों होगी।

 

इस संबंध मे नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू ने कहा की तालाब किनारे जो अतिक्रमण हटाया जा रहा है वहां तक सही कई लोग घास भूमि मे वर्षो से काबिज है उनको भी हटाया जा रहा है अध्यक्ष ने कहा की अतिक्रमण कर्ताओ कोई सुचना नहीं दिया जा रहा है मेरा मकान घास भूमि मे है मेरा मकान नहीं हटाऊंगा अध्यक्ष ने कहा की ये सब बसना विधायक सम्पत अग्रवाल के ईसारे पर हो रहा है कल से मै थाना के सामने धरना पर बैठूंगा

वही इस संबंध मे बसना विधायक सम्पत अग्रवाल ने कहा की वहाँ एनजीटी के निर्देशानुसार नगर पंचायत अपना कार्य कर रही है और किसी भी व्यक्ति क़ो घास भूमि हो या तालाब की भूमि अतिक्रमण नहीं कर सकते ख़ास कर कोई व्यक्ति जनप्रतिनिधि है तो विधायक ने कहा की वहां तालाब किनारे खुद नगर पंचायत का अध्यक्ष अतिक्रमण कर बैठा किसी भी जन प्रतिनिधि क़ो अतिक्रमण करने का अधिकार नहीं है विधायक ने कहा की वहां पर अतिक्रमण करताओं मे कोई भूमि हीन व्यक्ति है तो उनको 900 इस्कवाटर फिट जमीम छत्तीसगढ़ सरकार के तरफ से व्यवस्थापन के तहत दिया जाएगा बाकी जो लोग बड़े लोग व्यवसायिक के लिए कब्जा हटाया गया है वे सही है फिलहाल अभी मेरा तबियत खराब है मै रायपुर अस्पताल मे हु!

रायपुर सिविल लाईन पुराना दुर्गा चौक राजातालाब में अपने हाथ में बटनदार लोहे का चाकू लेकर लोगो को डरा धमका कर भयभित करते एक व्यक्ति पकड़ाया

रायपुर सिविल लाईन पुराना दुर्गा चौक राजातालाब में अपने हाथ में बटनदार लोहे का चाकू लेकर लोगो को डरा धमका कर भयभित करते एक व्यक्ति पकड़ाया
थाना सिविल लाईन रायपुर मे उप निरी0 के अनुसार दिनांक 22.05.2024 को टाउन भ्रमण पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि पेट्रोलिंग के दौरान आक्सीजोन गार्डन के पास था कि उसी समय जरिये मुखबीर के सूचना मिली कि एक व्यक्ति घटना स्थल पुराना दुर्गा चौक राजातालाब में अपने हाथ में बटनदार लोहे का चाकू लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका कर भयभित कर रहा है

कि सूचना पर पूर्व मे पेट्रोलिंग पर रवाना सउनि नागेन्द्र सिंह को तलब कर तथा गवाहन अजय सोनी पिता गोपी सोनी उम्र 28 वर्ष सा. पेंशन बाडा अरविंद नगर थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर छ.ग. एवं काली शर्मा पिता गोवर्धन शर्मा उम्र 47 वर्ष सा. कटोरा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर नटिस तामिल कर मौके मे जाकर रेड कार्यवाही किया जहां पर एक व्यक्तिब अपने हाथ में एक बटनदार स्प्रिंगदार लोहे का चाकू लेकर आने जाने वाले लोगो को दिखाकर लहराकर डराते धमकाते मिला

जिसे हिकमा तमली से पकडा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम – कोमल महानंद पिता उमाशंकर महानंद उम्र 19 वर्ष सा. पुराना दुर्गा चौक राजातालाब थाना सिविल लाईन रायपुर का रहने वाला बताया । जिसके कब्जे से एक बटनदार स्प्रिंगदार लोहे का चाकू मिलने पर अतंर्गत् धारा 91 जाफौ का नोटिस दिया जाने पर कोई वैद्य दस्तावेज नहीं होना बताया गया ।

आरोप सदर का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जान से आरोपी कोमल महानंद के कब्जे से मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाहन के एक बटनदार स्प्रिंगदार लोहे का चाकू जिसकी लंबाई 10 इंच मूठ की लंबाई 5.5 इंच फल की लबाई 4.5 इंच सामने का भाग नुकिला एवं धारदार को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया जाकर सीलबंद किया गया । आरोपी सदर एवं माल मशरूका के वापस स्टेशन आया अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

रायपुर आमानाका रिंग रोड नंबर 02 हीरापुर रोड रायपुर अंधेरे में खडी ट्रक से एक्टिवा सवार तीन व्यक्ति टकराएं

रायपुर आमानाका रिंग रोड नंबर 02 हीरापुर रोड रायपुर अंधेरे में खडी ट्रक से एक्टिवा सवार तीन व्यक्ति टकराएं
मैं आकाश नेताम विकास विहार कालोनी महादेव घाट रोड रायपुरा रायपुर में रहता हूं। कि रिक्शा चलाता हूं। दिनांक 20.05.2024 को दोपहर करीब 03.00 बजे मैं और मेरा रिश्तेदार शेरा जगत और सुर्या तीनों सूर्या के एक्टिवा क्रमांक CG04PJ 5896 में सूर्या की बहन की शादी कार्यक्रम में बीरगांव गये थे वहां से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर तीनों एक्टीवा वाहन से भनपुरी चौक से टाटीबंध होते हुए रायपुरा जा रहे थे।

कि दिनांक 21.05.2024 को रात्रि करीब 12.45 बजे बंगाली होटल के पास रिंग रोड नंबर 02 हीरापुर रोड रायपुर में एक ट्रक क्रमांक CG04JC5953 का चालक वाहन को अंधेरे में रोड में लापरवाहीपुर्वक खडी किये थे अंधेरे में ट्रक नही दिखने से एक्टीवा जोरदार टकराकर एक्सीडेन्ट हो गया। एक्टीवा शेराजगत चला रहा था शेराजगत के सिर के दाहिने मस्तक में, सुर्या के चेहरा में चोटे आई है

शेराजगत और सुर्या को एम्बुलेंस से मेकाहारा हास्पिटल ईलाज के लिए ले गये। ट्रक क्रमांक CG04JC5953 का चालक रिंग रोड नंबर 02 हीरापुर रोड में बिना पार्किंग लाईट चालये व बिना किसी संकेत के अंधेरे में लापरवाहीपुर्वक खडी करने के कारण नही देख पाने से यह घटना घटित हुआ है ट्रक के चालक के विरूध्द कार्यवाही की जाये। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है। थाना में धारा 283-IPC, 337-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

रायपुर आरंग ग्राम कलई में एक घर के से सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार एवं नगदी रकम कुल जुमला किमती 1,40,000/-रू कि चोरी

रायपुर आरंग ग्राम कलई में एक घर के से सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार एवं नगदी रकम कुल जुमला किमती 1,40,000/-रू कि चोरी
मैं शिव कुमार लोधी ग्राम कलई में रहता हूं । किसानी मजदूरी काम करता हूं । दिनांक 15/05/2024 को सुबह 06.00 बजे गांव में चल रहे रोजगार गारंटी के काम पर काम करने ग्राम कलई के गंगा जमुना तालाब में मेरी पत्नी नंदिनी के साथ में गया था ।

करीबन साढे 09.00 बजे खाना खाने घर गया था । खाना खाकर करीबन 09.45 बजे पुन: तालाब चला गया था । मुझे मेरी लडकी कल्पना लोधी ने तालाब में आकर बताई कि एक अज्ञात व्यक्ति मो0सा0 में आया उस समय मैं नहा रही थी तब मेरे घर अंदर घुसकर अलमारी को चाबी से खोलकर सोने का मंगलसूत्र एवं सोने का हार कीमती 1,25,000/-रूपये व 15,000/-रू0 नगद जुमला किमती 1,40,000/-रू0 को चोरी कर कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया है ।

घटना के बारे में मेरी पत्नी नंदिनी, भाई दिनेश लोधी पप्पू पाल को जानकारी दिया हूं । अज्ञात व्यक्ति के बारे में आसपास पता तलाश किया कोई जानकारी नहीं मिला । तब मैं थाना आकर दिनांक 22/05/2024 को रिपोर्ट करता हूं । रिपोर्ट को पढ कर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है । कार्यवाही किया जाये । थाना मे अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380-IPC, 456-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

बलौदा बाजार भाटापारा सिटी : दो मोटर साइकल मे टक्कर, मेहतानगर जैतखाम चौक पर मोटर साइकल चोरी एवं सट्टा पट्टी खिलाते एक व्यक्ति पकड़ाया

बलौदा बाजार भाटापारा सिटी : दो मोटर साइकल मे टक्कर, मेहतानगर जैतखाम चौक पर मोटर साइकल चोरी एवं सट्टा पट्टी खिलाते एक व्यक्ति पकड़ाया
1) मै देवेश यादव वार्ड नंबर 28 मोहारी भाठा महासमुंद का रहने वाला हूं वर्तमान मे परशुराम वार्ड भाटापारा के कमलेश वर्मा के घर मे किराये पर रहता हूं बजाज फाइनेस मे मैनेजर के पद पर पदस्थ हूं कि दिनांक 22/05/2024 को दोपहर 04/30 बजे खाना खाकर अपने मोटर सायकल स्पेलेण्डर प्लस क्रमांक CG06GU6234 से आफिस आ रहा था

काग्रेस भवन राणा मेडिकल के पास पहुंचा था कि मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG22T2918 मे तीन लोग बैठे थे जिसके चालक अपने मोटर सायकल को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये विपरित दिशा से लाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया

एक्सीडेंट करने से मेरे सिर , बाया हाथ के कंधा मे चोट आया है । घटना को आस पास के लोग देखे सुने है एवं घटना के बारे मे राजीव साहू, विक्रम जोगी को बताया हूं रिपोर्ट करता हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बतायेनुसार लिखा गया है कार्यवाही किया जाये । थाना में धारा 279-IPC, 337-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

2) मै ताराचंद साहू ग्राम झाल थाना बिल्हा जिला बिलासपुर का रहने वाला हूं, कक्षा 5वी तक पढा लिखा हूं पेंटर का काम करता हूं । कि दिनांक 19.05.2024 के रात्रि मे अपने साला किर्तीमान कुर्रे के शादी बरात मे मेहता नगर भाटापारा अपने मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 10 AS 4964 से अपने बेटे जय, तथा अपने साथी के साथ आया था

कि बरात के समय रात्रि 11.00 बजे करीबन जैतखाम चौक के पास मेहतानगर भाटापारा के पास अपनी उक्त मोटर सायकल को लाक करके खडी कर शादी कार्यक्रम मे व्यस्त हो गया । इसके बाद दिनांक 20.05.2024 के सुबह 05.00 बजे जैतखाम चौक के पास मेहता नगर पहुचकर देखा तो मेरी मोटर सायकल खडी किये स्थान पर नही था,

आसपास पता तलाश किया कोई पता नही चला । कि मेरी मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 10 AS 4964 पुरानी इस्तेमाली कीमती 25,000 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट करता हूं, रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है कार्यवाही की जाये । थाना में धारा 379-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

3) थाना भाटापारा शहर मे सउनि के अनुसार दिनांक 21.05.2024 को टाउन भ्रमण पर रवाना हुआ था, जो मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की सुहेला चौक के आगे रामकृष्ण हास्पिटल के पास भाटापारा मे धन्नु कुमार चतुर्वेदी निवासी आलेसुर थाना भाटापारा ग्रामीण लोगो को मोबाईल फोन से फोटो खिचकर व्हाटसएप के माध्यम से अंको पर रूपये पैसो का दाव लगाकर सट्टा पट्टी खिला रहा है

की सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ एवं सायबर सेल स्टाफ तथा गवाहन रेड कार्यवाही कर आरोपी धन्नु कुमार चतुर्वेदी मोबाईल फोन से फोटो खिचकर अंको का पर रूपये पैसो का दाव लगाकर सट्टा पट्टी खिलाते पकडा गया ।

आरोपी के कब्जा से एक नग विवो कंपनी का मोबाईल सेट तथा सट्टा पट्टी का नगदी रकम 1880 रूपये को जप्त कर मौके पर आरोपी के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत देहाती नालसी में कार्यवाही किया गया । देहाती नालसी से नंबरी अपराध कायम कर विवेचना की जाती है

छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में आज बारिश के आसार, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में आज बारिश के आसार, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

छत्तीसगढ़ में समुद्र से आ रही नमी और एक द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों के तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। आज गुरुवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर बारिश के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ में समुद्र से आ रही नमी और एक द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों के तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। आज गुरुवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर बारिश के आसार हैं। कई जिलों ने तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही हल्की बादल छाए हुए हैं। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बेमेतरा में 43.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है इसके बाद अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि समुद्र तल से आ रही नवी दवाओं की वजह से प्रदेश में मौसम नाम है वातावरण नाम है साथ ही द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के एक दो जगह पर गलत चमक के साथ तेज हवा और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज प्रदेश के पांचों संभाग में बारिश के आसार हैं। बिलासपुर, रायपुर, बीजापुर, कांकेर, रायगढ़, नारायणपुर, बस्तर, सरगुजा और राजनांदगांव में बारिश की संभावना है। साथ ही कई जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती है। बुधवार को सुबह से ही धूप रहा। जैसे जैसे शाम होते गया, वैसे ही बारिश का मौसम बन गया। रायपुर में तेज हवाएं चली। इसके बाद एक दो जगहों पर झमाझम बारिश हुई है।

बलौदा बाजार कसडोल ग्राम छरछेद में पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को पीछे से आ रही कार ने मारी ठोकर! हुई मौत

बलौदा बाजार कसडोल ग्राम छरछेद में पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को पीछे से आ रही कार ने मारी ठोकर! हुई मौत
थाना कसडोल में उप निरीक्षक के अनुसार थाना कसडोल के मर्ग क्रमांक 38/24 धारा 174 जा.फौ. की मृतिका खोलबहरीन साहू पति खोलबहरा साहू उम्र 70 वर्ष साकिन छरछेद, थाना कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटपारा का जांच किया गवाहों के कथन एवं मृतक के पी.एम. रिपोर्ट के आधार पर कार क्रमांक CG22-AD-0670 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) भादिव का घटित करना पाये जाने से अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सूचक थाना उपस्थित आकर अस्पताली मेमो पेश कर बताया कि दिनांक घटना समय को मृतिका पैदल कसडोल से छरछेद जा रही थी कि पीछे से आ रही मोटर कार वाहन क्रमांक CG22-AD-0670 के चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिसे उपचार कराने CHC लवन लाये जो डांक्टर व्दारा फौत होना बताया दिनांक घटना व समय:- 02.05.2024 के प्रात: 09:00 बजे, घटना स्थल सुरेश कुमार के घर के पास मेन रोड छरछेद,

महासमुंद / सरकारी कार्य मे बाधा टोंगोपानी मे सरकारी टीम के साथ गया आरोपी , कर दिया हाथा पाई पुलिस ने अधिकारी के शिकायत पर विभिन्न धाराओ के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है!

महासमुंद / सरकारी कार्य मे बाधा टोंगोपानी मे सरकारी टीम के साथ गया आरोपी , कर दिया हाथा पाई पुलिस ने अधिकारी के शिकायत पर विभिन्न धाराओ के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है!

महासमुंद जिले अंतर्गत दिनांक 22-05-2024 को आबकारी उप निरीक्षक विकास बढेन्द्र आबकारी वृत्त बागबाहरा जिला महासमुंद द्वारा एक लिखित आवेदन स्वयं के शासकीय कार्य हेतु ग्राम टोंगोपानी संजय ठाकुर के घर आबकारी कार्यवाही रेड करते समय संजय ठाकुर द्वारा आकर शासकीय कार्य मे बाधा डालते हुए मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर कार्य करने से भयोपरत कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथापाई किया गया है प्रथम दृष्टया अपराध धारा सदर धारा 294, 506 B, 332, 353, 186 भादवि0 का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर आवेदन नकल जैल है प्रति थाना प्रभारी कोमाखान जिला महासमुंद छ0ग0 विषय -संजय ठाकुर ग्राम टोंगोपानी के विरूध्द एफआईआर दर्ज कराने बाबत ।

 

महोदय, विषयांतर्गत लेख है कि मै आबकारी उप निरीक्षक विकास बेन्द्र आबकारी वृत्त बागबाहरा जिला महासमुंद में पदस्थ हूं कि आज दिनांक 22.05.2024 को हमराह स्टाफ मुकेश कुमार वर्मा आबकारी उप निरीक्षक आबकारी वृत्त महासमुंद शहर जिला महासमुंद छ0ग0, आबकारी आरक्षक देवेश मांझी, महिला नगर सैनिक देवकी ठाकुर के साथ शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 02 7157 से अवैध शराब धारण की सूचना के आधार पर ग्राम टोंगोपानी की ओर रवाना हुए थे ग्राम टोंगोपानी पहुंचकर हिरेश ठाकुर के घर तलाशी हेतु पहुंचे, घर की तलाशी ली गई। हिरेश ठाकुर के घर तलाशी पश्चात किसी भी प्रकार का मादक द्रव्य सामाग्री बरामद नही हुआ। उसके घर से लगे हुए संजय ठाकुर पिता गैंदलाल ठाकुर के घर में भी अवैध शराब धारण की सूचना प्राप्त हुई थी परन्तु उनका घर बंद होने की स्थिति मे हिरेश ठाकुर से संजय ठाकुर के विषय मे पूछताछ की गई ।

 

हिरेश ठाकुर ने बताया गया कि संजय ठाकुर खेत गया हुआ है मैं फोन करके आबकारी वाले साहब लोग आये है करके बता देता हूं बोलकर हम लोग के समक्ष स्पीकर में रखकर बातचीत की गई जिसमे संजय ठाकुर द्वारा मां बहन की गांलियां देते हुए रूको मैं घर आकर उन लोग को बताता हूं देखता हूं की धमकी देकर फोन रख दिया गया। कुछ समय पश्चात संजय ठाकुर आया और मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगा जो मुझे और मेरे साथ वालो को बुरी लग रही थी तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मेरे कालर को पकड़ कर हाथापाई करने लगा, हाथापाई के दौरान मुझे हाथ में एवं गले में खरोंच चोंट आई तथा बांये हाथ के कलाई के नीचे से और गले के नीचे सीने के पास से खून निकला है वर्दी के बटन, बांये साईड के दो स्टार वाला फ्लैप को पकड़कर खींचकर तोड़ दिया ।

 

हाथापाई के दौरान बीच बचाव हेतु मेरे हमराह स्टाफ मुकेश कुमार वर्मा आबकारी उप निरीक्षक आबकारी वृत्त महासमुंद शहर जिला महासमुंद छ0ग0, आबकारी आरक्षक देवेश मांझी देखे सूने बीच बचाव किया गया तथा संजय ठाकुर बीच बचाव करने वालो के साथ भी गाली गलौच कर मारपीट पर उतारू हो गया था जिसके कारण शासकीय कार्य मे व्यवधान उत्पन्न हुआ है। उक्त घटना को हिरेश ठाकुर, सुरेश पटेल ग्राम टोंगोपानी तथा दिनेश्वर ध्रुव ग्राम लभरा खुर्द द्वारा देखे सूने है । अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि संजय ठाकुर ग्राम टोंगोपानी के विरूध्द एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही करने की कृपा करें। हस्ताक्षर अस्पष्ट प्रार्थी विकास बढेन्द्र आबकारी उप निरीक्षक आबकारी वृत्त बागबाहरा जिला महासमुंद मो0

बसना / जाने मानें हॉस्पिटल मे तुरंत आवश्यकता है एम्बुलेंस ड्राइवर की जाने क्या है अनुभव है और जरूरी!

बसना / जाने मानें हॉस्पिटल मे तुरंत आवश्यकता है एम्बुलेंस ड्राइवर की जाने क्या है अनुभव है और जरूरी!
हैवी व्हीकल लाइसेंस के साथ
कम से कम 2 वर्ष का अनुभव
वेतन: 6 से 12 हजार तक
बायोडाटा व्हाट्सएप्प करें:
9893153699
7773086100
7
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
सर्वे सन्तु निरामयाः
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
● बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)

बलौदा बाजार सिमगा ढेकुना ओवर ब्रिज के ऊपर एनएच 130 में पीछे से आ रही ट्रेलर वाहन चालक ने मोटर साइकल को मारी टक्कर! तीन व्यक्ति कि मौत

बलौदा बाजार सिमगा ढेकुना ओवर ब्रिज के ऊपर एनएच 130 में पीछे से आ रही ट्रेलर वाहन चालक ने मोटर साइकल को मारी टक्कर! तीन व्यक्ति कि मौत
मैं ग्राम ढेकुना में रहता हूं खेती किसानी का काम करता हूं कक्षा 11वी तक पढाई किया हूं कि दिनांक 21.05.2024 को मैं शादी के कार्यक्रम में ग्राम उडनताल गया था जहां मेरे गांव के मोहनिश मारकंडेय के द्वारा करीबन रात्रि 10.30 बजें फोन कर बताया कि आपका पुत्र ज्योध्या प्रसाद मारकंडेय व भांजा राकेश कुमार बंजारे तथा दोस्त अमित डहरिया के साथ दिनांक 21.05.2024 के रात्रि करीबन 10.00 बजें मो0सा क्रमांक CG04DK4623 में बैठकर ग्राम लिमतरा से वापस ग्राम ढेकुना आ रहे थे

कि ढेकुना ओवर ब्रिज के ऊपर एनएच 130 में पीछे से आ रही ट्रेलर क्रमांक CG10BL4637 का चालक चलाते हुए मो0सा को पीछे से ठोकर मार दिया ठोकर मारने से ज्योध्या प्रसाद मारकंडेय व राकेश कुमार बंजारे का घटनास्थल पर फौत हो गया एवं अमित कुमार डहरिया को गंभीर चोट आने से ईलाज हेतु 108 एंबुलेंस से रायपुर रवाना किया गया

तब मैं ग्राम उडनताल से वापस शासकीय अस्पताल सिमगा आया तो देखा कि मेरा बेटा ज्योध्या प्रसाद मारंकडेय तथा मेरा भांजा राकेश कुमार बंजारे का शव मृत हालत में पडा हुआ था बाद अमित डहरिया को रायपुर ले जाते समय रायपुर के पहले रास्ते में मौत हो गया। ट्रेलर क्रमांक CG10BL4637 के चालक के द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक गाडी चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया है रिपोर्ट करता हूं रिपोर्ट मेरे बताये अनुसार लिखा गया है पढकर देखा हूं।