महासमुंद / बसना शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बदलने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष को प्रशासन का साथ देना चाहिए , या फिर अध्यक्ष जी अपने पद से इस्थिफा दें – अमित सिन्हा :- बसना में अवैध रूप से सरकारी जमींन पें कब्जा कर घर और दुकान बनाया गया था जिसपर प्रशासन द्वारा हटाया जा रह इस पर पूर्व छात्र नेता अमित सिन्हा का कहना है की बसना शहर के विकास के लिए बसना का इन्फ्रास्ट्रक्चर को बदलने के लिए प्रशासन द्वारा बुल्डोजर का चलाना बहोत जरूरी भी था लोगो नें सरकारी जमींन अवैध रूप से अपने पास रखें हुवें थे जिस के कारण बसना का विकास में बाधा उतपन्न होता रहा और हमारे जनप्रतिनिधि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लोगो को एक कर प्रशासन के कामों में बाधा डालना एवं अवैध जमींन पर अपना अधिकार बता कर धरने में बैठने की बात करना विधायक जी के इसारो में काम हो रह ये इस तरह की बात करना ये उचित नहीं लगता शहर-गाँव के जनप्रतिनिधि को अपने गाँव शहर का इन्फ्रास्ट्रक्चर को बदल कर विकाश के लिए प्रसाशन का साथ देना चाहिए लेकिन अध्यक्ष महोदय खुद प्रशासन के कामों विरोध कर रहे है शहर का मुख्या इस प्रकार का अवैध रूप से काम में हाथ बढ़ा रहे तो फिर बसना पंचायत का कमान गलत हाथों में है उन्हें अपने पद से इस्थिफा दें देना चाहिए उन्हें जनता द्वारा विकास और शहर को सुन्दर बनाने के लिए चुना गया न की शहर के सरकारी जमींन पें कब्जे करने के लिए. शासन एवं प्रशासन से उम्मीद है की अवैध कब्जे को हटाने के बाद उस सरकारी जमींन का सही उपयोग किया जाए अर्थात कब्जे दुकान घर इत्यादि का मलवे को हटा कर साफ कर शहर की सुन्दरता पर भी ध्यान दें!
छत्तीसगढ़ / कोरबा पुलिस के द्वारा मालवाहक गाड़ियों में सवारी बैठाने वाली गाड़ियों पर चलाया गया चेकिंग अभियानकुल 12 वाहनो पर की गई कार्यवाही!
छत्तीसगढ़ / कोरबा पुलिस के द्वारा मालवाहक गाड़ियों में सवारी बैठाने वाली गाड़ियों पर चलाया गया चेकिंग अभियानकुल 12 वाहनो पर की गई कार्यवाही!
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा मालवाहक गाड़ियों में व्यक्तियों को बैठाकर परिवहन करने वालों पर सख्त कार्यवाही किया गया है।
कोरबा पुलिस के द्वारा कुल 12 मालवाहक गाड़ियों पर चलानी कार्यवाही करी और कुल 30300 समन शुल्क जमा कराया गया।
कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीडभाड वाले इलाकों एवं बाजार में जाकर पैट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वाहन चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया।
लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं, ना ही शराब पीकर वाहन चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे और मालवाहक वाहन में माल के अलावा किसी अन्य चीज का परिवहन ना करें। उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।
छत्तीसगढ़ / गर्मी छुट्टी के बाद इस दिन खुलेंगे स्कूल शिक्षा विभाग ने की शाला प्रवेश उत्स्व की तैयारी!
छत्तीसगढ़ / गर्मी छुट्टी के बाद इस दिन खुलेंगे स्कूल शिक्षा विभाग ने की शाला प्रवेश उत्स्व की तैयारी!
छत्तीसगढ़ में 18 जून से स्कूल खुलेंगे। इस दौरान सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के गांव-गांव और शहरों में शाला प्रवेश उत्सव का प्रचार-प्रसार और मुनादी कराई जाएगी। बच्चों को शाला प्रवेश उत्सव के दिन वेलकम पार्टी भी दी जाएगी।
स्कूल शिक्षा सचिव ने जारी आदेश में बताया कि छत्तीसगढ़ शासन का मकसद है कि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ और सुंदर वातावरण में क्वालिटी एजुकेशन दिया जाए। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआती तैयारी के साथ-साथ पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
10 जून तक स्कूल परिसरों की मरम्मत के निर्देश
स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों, जिला मिशन संचालक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सभी प्रिंसिपल्स के लिए निर्देश जारी किए हैं। स्कूल परिसर और भवन को आकर्षक बनाने, साफ-सफाई, पेंटिंग और मरम्मत जैसे काम 10 जून तक निपटा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत
बता दें कि समर वेकेशन के बाद स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा सचिव ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राज्य में ही प्रभावी हो गई है।
छत्तीसगढ़ / रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी, फर्जी मेरिट लिस्ट हुई रद्द, जांच के लिए बनी कमेटी गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की है। बोर्ड की सचिव को हटाया गया है। परीक्षा प्रभारी को निलंबित किया गया है।
छत्तीसगढ़ / रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी, फर्जी मेरिट लिस्ट हुई रद्द, जांच के लिए बनी कमेटी गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की है। बोर्ड की सचिव को हटाया गया है। परीक्षा प्रभारी को निलंबित किया गया है।
: स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम (बोर्ड) रायपुर की प्रवीण्य सूची में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की है। बोर्ड की सचिव को हटाया गया है। परीक्षा प्रभारी को निलंबित किया गया है। कंप्यूटर आपरेटर व लिपिक की बर्खास्तगी की गई है।
प्रारंभिक जांच के बाद बोर्ड की सचिव अलका दानी की प्रतिनियुक्ति खत्म कर उन्हें शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गरियाबंद में पदस्थ कर दिया गया है। संस्कृत बोर्ड के सचिव पद का जिम्मा शिक्षा संभाग रायपुर के संयुक्त संचालक राकेश पांडेय को सौंपा गया है। उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया है।
परीक्षा प्रभारी रहे सहायक संचालक भी निलंबित
परीक्षा प्रभारी रहे सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद साहू को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय, बस्तर तय किया गया है। बोर्ड में कलेक्टर दर में कार्यरत स्टेनो, डाटा एंट्री आपरेटर संतोष ठाकुर और लिपिक परमेश्वर दयाल चौबे को बर्खास्त किया गया है।
स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह कार्रवाई की है। मामले में परीक्षा से संबंधित प्राप्त शिकायतों की प्रक्रिया के संबंध में जांच समिति का गठन किया गया है। इनमें आइएएस व माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित हुई है।
यह भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ के इन रीपा केंद्रों में बरती गई अनियमितता, जांच के लिए 10 अधिकारियों की टीम गठित, सात दिनों में सौपेंगे रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के इन रीपा केंद्रों में बरती गई अनियमितता, जांच के लिए 10 अधिकारियों की टीम गठित, सात दिनों में सौपेंगे रिपोर्ट
अन्य सदस्यों में शिक्षा संभाग बिलासपुर के संयुक्त संचालक आरपी आदित्य और रायपुर के डीईओ डा. विजय कुमार खंडेलवाल को शामिल किया गया है। यह समिति एक सप्ताह के भीतर अपना जांच प्रतिवेदन शासन को सौंपेगी।
बिना परीक्षा के ही मोहनमती बन गई टापर
बोर्ड ने कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष नौवीं से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष 12वीं तक का वर्ष 2024 का परीक्षा परिणाम 15 मई को घोषित किया गया था। परीक्षा परिणाम के साथ कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं की अस्थायी प्रावीण्य सूची जारी की गई थी। इनमें 10वीं में तीसरे नंबर पर टापर मोहनमती का नाम है।
मोहनमती को खरसिया स्थित दीपांशु संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरदा (रायगढ़) से पढ़ाई की बात बताई गई। मोहनमती का रिजल्ट 83.71 बताया गया है, जबकि यह परीक्षा में बैठी ही नहीं थीं। बाद में प्रावीण्य सूची निरस्त कर दी गई।
बोर्ड की सचिव अलका दानी ने आयोजित वर्ष 2024 के मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित की थी। परीक्षा परिणाम 96.35 प्रतिशत रहा। जिसमें कुल तीन हजार 504 परीक्षार्थी (कक्षा 9वीं से 12वीं तक) शामिल हैं, जिसमें छात्र दो हजार 90 और छात्राएं एक हजार 414 हैं। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 41 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे, जिसमें (9वीं से 12वीं) में तीन हजार 196 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
फलोदी सट्टा बाजार ने पलटा पासा, लोकसभा चुनाव 2024 कौन जीतेगा की भविष्यवाणी की? इतने सीटों पर सिमटी भाजपा
फलोदी सट्टा बाजार ने पलटा पासा, लोकसभा चुनाव 2024 कौन जीतेगा की भविष्यवाणी की? इतने सीटों पर सिमटी भाजपा
Phalodi Satta Market: फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 में जीत को लेकर ताजा भविष्यवाणी की है। फलोदी सट्टा बाजार संकेत दे रहा है कि बीजेपी 300 सीटें जीत सकती है। जबकि कांग्रेस को 60-63 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। आइए अब जानते हैं यूपी में बीजेपी को कितनी सीटें मिल रही हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।
फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक, भाजपा 300 सीटें (13 मई 2024 तक) जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस 60-63 सीटों पर सिमट सकती है, जो 2019 की 52 सीटों की तुलना में ज्यादा है। फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक, शेष सीटें अन्य दलों में बंट रही हैं।
भाजपा 300 सीटें मिलने के संकेत
फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक, भाजपा को यूपी में इस बार घाटा हो सकता है। लेकिन फिर भी बीजेपी को 80 में से 68 से 70 सीटों की संभावना है। सट्टा बाजार के मुताबिक बीजेपी को देशभर में 290 से 300 सीटों की संभावना है, जबकि कांग्रेस को केंद्र में 60 से 63 सीटों की संभावना है। फलौदी सट्टा बाजार के अनुसार,भारतीय जनता पार्टी ने 335 से 340 सीटें अपने दम पर जीतने का भरोसा है। अगर आखिरी चरणों में वोटिंग का प्रतिशत बढ़ा तो BJP को 30-35 सीटों का फायदा हो सकता है।
BJP को यूपी में कितनी सीटें?
राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक, भाजपा यूपी में 2019 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़त सकती है। फलोदी सट्टा बाजार ने संकेत दिए हैं कि भाजपा को यूपी में 68 से 70 सीटें मिल सकती हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में 64 सीटे मिली थीं। फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि बीजेपी का मिशन-80 का सपना पूरा नहीं होगा।
ये सीटें बीजेपी के लिए मुश्किल
फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazaar) की मानें तो बीजेपी के लिए लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की इटावा, आजमगढ़, घोसी, गाजीपुर, मैनुपरी और जौनुपर समेत कुछ सीटों पर कुछ मुश्किल हैं. इन सीटों पर सपा और कांग्रेस की दावेदारी मजबूत है।
फलोदी सट्टा बाजार में भाव (price in phalodi satta market)
316-319 बीजेपी
300 सीट 30-37 पैसे
310 सीट 55-65 पैसे
320 सीट 110-160 पैसे
325 सीट 150-225 पैसे
45-47 कांग्रेस
35 सीट 28-35 पैसे
40 सीट 35-45 पैसे
50 सीट 130-200 पैसे 👇
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है।हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

रायपुर गुढियारी पार्वती नगर मुर्राभठ्ठी गुढियारी मे एक लडका अपने पिता को चाकू मार हत्या कर दिया जिसपर मामला दर्ज
रायपुर गुढियारी पार्वती नगर मुर्राभठ्ठी गुढियारी मे एक लडका अपने पिता को चाकू मार हत्या कर दिया जिसपर मामला दर्ज
थाना गुढियारी मे सउनि के अनुसार दिनांक 21.05.2024 को मेरी ड्यूटी रात्रि अधिकारी 21.00 बजे से प्रातः 09.00 बजे तक लगी थी । कि करीबन 11.54 बजे रात्रि डीपीसीआर से थाना नंबर पर फोन आया सूचना दिया है कि पार्वती नगर मुर्राभठ्ठी गुढियारी मे एक लडका अपने पिता को चाकू मार दिया है
सूचना पर हमराह पेट्रोलिंग आर. 1908, 1199 के मय शास. वाहन से पार्वती नगर पहुचां जहां जानकारी मिली कि घायल को अंबेडकर अस्पताल ईलाज हेतु आटो से वारिसान ले गये है तब अंबेडकर अस्पताल पहुचां जहां परिजन बताये की घायल मुर्तजरर उमेंद नायक को डां. साहब चेक कर मृत होना बताये है
कि सूचक राज नायक पिता उमेंद नायक उम्र 21 साल साकिन पार्वती नगर मोहन किराना दुकान के पास मुर्राभठ्ठी सोनकर के मकान में किराये से गुढियारी जिला रायपुर कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 0/2024 धारा 302 भादवि की देहाती नालसी लिया बाद थाना पर असल नालसी लिया अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
रायपुर टिकरापारा अज्ञात लड़को के मारपीट से एक व्यक्ति घायल एवं गोकुल नगर से ईरिक्शा कि चोरी जिस पर मामला दर्ज
रायपुर टिकरापारा अज्ञात लड़को के मारपीट से एक व्यक्ति घायल एवं गोकुल नगर से ईरिक्शा कि चोरी जिस पर मामला दर्ज
1) मै शिवम द्विवेदी चौरसिया कालोनी संतोषी नगर रायपुर में रहता हूं, 12 वीं की पढाई किया हूं। दिनांक 21.05.2024 को रात करीबन 08.45 बजे देवपुरी भाटिया पेट्रोल पंप के बाजू मे मैं अपने पिता बुद्धसेन द्विवेदी के साथ बैठा था उसी समय अज्ञात लडके आये और हम लोगों को घूर कैसें रहा है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगे ।
मेरे द्वारा गाली देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए, हाथ मुक्का, एवं पास मे रखे पत्थर से मुझे एवं मेरे पिता को मारपीट किये है । उनमे से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी नुकीली वस्तु से मारपीट किया, मारपीट से मुझे दोनो हाथ एवं कंधा मे चोट लगा है तथा मेरे पिता के पेट मे अंदरूनी चोट लगा है ।
घटना की सूचना पाकर मेरे चाचा विकास द्विवेदी आये और मेरे पिता को ईलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल लेकर गये । घटना को आस-पास के लोग देखे सुने है रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही चाहता हूं, रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। थाना में अज्ञात लड़को के खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।
2) मैं मनोज भारत यश विहार मोती नगर रायपुर में रहता हूं, ईरिक्शा चलाता हूं। लखन तिवारी निवासी संतोषी नगर के नाम से ईरिक्शा क्रमांक CG04NT6448 है जिसे फिरोज खान निवासी मोती नगर ने खरीदा है नाम ट्रांसफर नही करवाया है। उक्त ईरिक्शा क्रमांक CG04NT6448 को मैं किराया पर चलाता हूं। दिनांक 18.05.2024 को शाम करीबन 06.20 बजे ईरिक्शा क्रमांक CG04NT6448 को लेकर गोकुल नगर शराब दुकान के पास गया था ईरिक्शा को शराब दुकान के पास खड़ी कर थोड़ी दूर बाथरूम करने चला गया था
करीबन 10 मिनट बाद शाम 06.30 बजे वापस आकर देखा तो जिस स्थान पर ईरिक्शा खड़ी किया था वहां पर नही था। कोई अज्ञात चोर मेरी ईरिक्शा क्रमांक CG04NT6448 इंजन नंबर SEV10910 चेचिस नंबर M9YSEPAA22C000330 माडल 2022 लाईट नीला कलर का कीमती करीबन 60,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। मिलने की उम्मीद में आसपास काफी पता तलाश करते रहा पता नही चलने पर दिनांक 21.05.2024 को थाना रिपोर्ट करने आया हूं। रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही चाहता हूं, रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379-IPC पर मामला दर्ज किया गया।
महासमुंद / इतने बजे होगी गिनती की सुरुवात जिले में मतगणना के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा संतुष्टि व्यक्त की दिए आवश्यक निर्देश!

गया बताया कि मतगणना हाल में मोबाईल फोन, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा मतगणना हाल में मोबाईल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित
मतगणना 4 जून को कृषि उपज Sqft परिसर पिटियाझर में महासमुंद 23 मई 2024/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून 2024 को होने वाले मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा कृषि उपज मंडी परिसर पिटियाझर के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष पहुंचकर लिया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह भी मौजूद थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मंडी परिसर में बनाए गए विधानसभावार मतगणना कक्ष, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व एजेंट की बैठक व्यवस्था, प्रवेश द्वार, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं मीडिया सेंटर का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान श्रीमती कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की और व्यवस्था संबंधित विषयों पर जानकारी ली।
श्रीमती कंगाले ने महासमुंद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रों के मतगणना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले में मतगणना के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम पर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मतगणना हाल में मोबाईल फोन, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन मीडियाकर्मी मीडिया सेंटर तक मोबाईल ले जा सकते हैं। उन्होंने पासधारी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना कक्ष में कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सहित आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने पोस्टल बैलेट एवं ईटीबीपीएस के मतों की गणना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आने जाने के लिए प्रवेश मार्ग का भी अवलोकन किया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना की सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में चार विधानसभाओं के वोटों की गिनती यहां मंडी परिसर में होगी। पूरे लोकसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट की गिनती भी यही होगी। ईवीएम से मतगणना के लिए चारों विधानसभा कक्ष में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। अतिरिक्त हॉल में 10 टेबल पोस्टल बैलेट के लिए लगाए गए हैं। काउंटिंग एजेंट की नियुक्ति के लिए 31 मई शाम 5ः00 बजे तक नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी काउंटिंग हाल में वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। पोस्ट बैलेट की गिनती सुबह 8ः00 बजे से प्रारंभ होगी एवं मशीनों से सुबह 8ः30 से गिनती प्रारंभ होगी। इस अवसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू, श्री रवि साहू, एसडीएम श्री उमेश साहू सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
बलौदा बाजार जिले के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल में मुख्य आरोपी और अन्य दोषियों को गिरफ्तार की मांग छत्रपति निर्माणी श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने मजदूर नेता संतोष यदु के नेतृत्व में कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा.

बलौदा बाजार जिले के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल में मुख्य आरोपी और अन्य दोषियों को गिरफ्तार की मांग तेज हो रही है.इसके लिए छत्रपति निर्माणी श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने मजदूर नेता संतोष यदु के नेतृत्व में कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा.
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार सेक्स स्कैंडल कांड का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.वहीं पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया वो सिर्फ मामले के छोटे प्यादे हैं. मजदूर नेता संतोष यदु ने आरोप लगाए हैं कि अब तक मुख्य आरोपी को पकड़ा नहीं गया है,जिसके कारण पुलिस और कानून व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है.इस मामले में दोषियों को सजा और पीड़ितों को न्याय मिले इसलिए एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है.
पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल : छत्रपति निर्माणी श्रमिक संघ के संरक्षक संतोष यदु के मुताबिक जिला प्रशासन और राज्य सरकार से आम जनता का भरोसा उठता जा रहा है. सभी मामलों में इतनी तत्परता दिखाने वाली पुलिस हनी ट्रैप के मामले में कछुआ चाल चल रही है. छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंक राम वर्मा के निर्देश के बाद भी पुलिस विवश दिखाई दे रही है. हो सकता है कि इसमें बड़े पार्टी के बड़े नेताओं का हाथ हो,इसलिए पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है.
सेक्स स्कैंडल के ये आरोपी फरार: स्कैंडल में शामिल शिरीष पांडे, पुष्पमाला फेकर, हीराकाली बंजारे और कथित पत्रकार आशीष शुक्ला फरार चल रहे हैं. शिरीष पांडे पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा के विधायक प्रतिनिधि रह चुका है. दो पुलिस कर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.
क्या है सेक्स स्कैंडल: बलौदाबाजार सेक्स स्कैंडल में कई लोगों के नाम सामने आए हैं. जिनमें कई व्हाइट कॉलर लोग भी शामिल है. कई जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी, वकील, पत्रकारों के नाम सेक्स स्कैंडल से जुड़े हैं. इस बात का भी खुलासा हुआ कि कई लोगों से सेक्स स्कैंडल में फंसाने की धमकी देते हुए लाखों रुपयों की वसूली की गई. इस मामले में 15 मार्च को पहली शिकायत कोतवाली पुलिस में की गई. जांच के बाद कोतवाली पुलिस में पहली एफआईआर दर्ज की गई. इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. कई अब भी फरार है.