महासमुंद पिथौरा / सड़क हादसे में भालू की मौत!

महासमुंद पिथौरा / सड़क हादसे में भालू की मौत!

सड़क हादसे में भालू की मौत
महासमुंद जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में एक भालू की मौत हो गई। पिथौरा वन परिक्षेत्र के बीएफओ आनंद जोशी ने
बताया कि ग्राम टेका के पास एनएच-53 में भालू किसी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे
उसकी मौत हो गई। दरअसल गर्मी के दिनों में जंगली जानवर भोजन-पानी की तलाश में गांव की ओर आते हैं। ऐसे ही भालू एनएच में पहुंच
गया और हादसे का शिकार हो गया।
महासमुंद। हादसे में मृत भालू ।

महासमुंद बसना / नवजात शिशु एवं बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण की सुविधा डॉक्टर द्वारा सभी गंभीर व जटिल बीमारियों का संपूर्ण इलाज एवं ऑपरेशन शिविर कल 26 क़ो अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे!

महासमुंद बसना / नवजात शिशु एवं बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण की सुविधा डॉक्टर द्वारा सभी गंभीर व जटिल बीमारियों का संपूर्ण इलाज एवं ऑपरेशन शिविर कल 26 क़ो अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे!

 

डॉ. साँवर अग्रवाल
वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ
26 मई 2024 सु. 12 बजे से
अग्रवाल नर्सिंग होम
संपर्क

 

नवजात शिशु एवं बच्चों का ICU
सम्पूर्ण टीकाकरण की सुविधा डॉक्टर द्वारा
सभी गंभीर व जटिल बीमारियों का संपूर्ण
इलाज एवं ऑपरेशन
बच्चे की बेहतर केयर
माँ के बाद हम ही समझते हैं
शिशु रोग विभाग
96 स्लाइस सी. टी. स्कैन मशीन
डिजिटल एक्स-रे
USG, EEG द्वारा जांच सुविधा
. किफायती दरों पर इलाज
की सुविधा उपलब्ध.
राशन कार्ड / आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा
डॉ. साँवर अग्रवाल
वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ
26 मई 2024 सु. 12 बजे से
अग्रवाल नर्सिंग होम
संपर्क:
● बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

महासमुंद पिथौरा / सचिव की शिकायत पर जनपद सीईओ के ड्रायवर क़ो इस मामले मे जेल भेज दिया गया है!

महासमुंद पिथौरा / सचिव की शिकायत पर जनपद सीईओ के ड्रायवर क़ो इस मामले मे जेल भेज दिया गया है!

पिथौरा पुलिस क़ो शिकायत मिला था की जनपद पंचायत कार्यालय आए आत्माराम साहू पिता चोवाराम साहू निवासी तोरला थाना पटेवा की मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे एक लाख 100000 रुपए ले उड़े। पिथौरा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पूरी घटना दिनांक 20/05/ 2024 की है जिसमें प्रार्थी ने पिथौरा पुलिस को बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा से 120000 निकाले थे जिसमें से 100000 अपने डिक्की में रखे थे एवं बीस हजार अपने जेब में रखे थे। एवं काम के सिलसिले में जनपद पंचायत कार्यालय के अंदर गए हुए थे 10 मिनट के बाद वापस आने पर मोटरसाइकिल की डिक्की खुला मिला जिसमें रखें एक लाख रुपए गायब हो गया है पिथौरा थाना ने संदेह के आधार पर एफ आई आर दर्ज कर विवेचना मे लिया गया

उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी थाना पिथौरा को दिया जिस पर पिथौरा में अपराध क्रमांक धारा 379 भा.दं वि.पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था
विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिला की एक ड्राइवर अधिक पैसा रखा हुआ है की सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा संदेह के आधार पर पूछ ताछ किया गया जिसमें आरोपी ने अपना नाम केशव पटेल पिता शंकर लाल उम्र 42 वर्ष निवासी सीतापुर थाना बसना हाल मुकाम निवासी वार्ड नंबर 13

 

शासकीय आवास जनपद पंचायत पिथौरा का होना बताया उक्त संदिग्ध ड्राइवर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।एवं चोरी के पैसे को कहां छुपा कर रखा है पूछने पर चोरी के पैसे घर के अलमारी में रखना बताया। जिस पर पुलिस की टीम द्वारा आरोपी घर से अलमारी में रखे एक लाख रुपए को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 379 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

रायपुर : आरटीई अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 134.30 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान शेष लंबित राशि 70 करोड़ रूपए के भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन!

रायपुर : आरटीई अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 134.30 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान
शेष लंबित राशि 70 करोड़ रूपए के भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन!

लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) अंतर्गत वर्ष 2022-23 में निजी विद्यालयों को जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 तक वर्ष 2022-23 हेतु नर्सरी से 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि 185.91 करोड़ रूपए और कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति 20.71 करोड़ रूपए के विरूद्ध कुल 134 करोड़ 30 लाख 27 हजार 339 रूपए की राशि निजी विद्यालयों के खाते में अंतरित की जा चुकी है। अतः वर्ष 2022-23 में शेष लंबित राशि लगभग 70 करोड़ रूपए के भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। वर्ष 2023-24 की प्रतिपूर्ति के लिए सत्रांत अगस्त माह का समय निर्धारित है। विद्यालयों द्वारा समय-सीमा में दावा आपत्ति किए जाने के पश्चात शुल्क प्रतिपूर्ति राशि के भुगतान हेतु कार्यवाही की जाएगी।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आरटीई के तहत निजी विद्यालयों को शुल्क प्रतिपूर्ति के लगभग 285 करोड़ रूपए की राशि लंबित होने संबंधी समाचार असत्य है। इस संबंध में वस्तु स्थिति उपरोक्तानुसार स्पष्ट की गई है।

महासमुंद / बसना गढ़फुलझर सहित शराब चखना सेंटर अहाता अनुज्ञप्तिधारियों का चयन इस दिन को जिला पंचायत सभा कक्ष में

महासमुंद / बसना गढ़फुलझर सहित शराब चखना सेंटर अहाता अनुज्ञप्तिधारियों का चयन इस दिन को जिला पंचायत सभा कक्ष में

महासमुंद 24 मई 2024/ वर्ष 2024-25 के लिए महासमुंद जिले में संचालित देशी मदिरा दुकान बसना, विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक, विदेशी मदिरा दुकान बसना, विदेशी मदिरा दुकान गढ़फुलझर तथा विदेशी मदिरा दुकान लक्ष्मीपुर के अनुज्ञप्त परिसर से संलग्न अहातों हेतु अनुज्ञप्तियों का ऑन-लाईन पद्धति से निविदा के माध्यम से व्यवस्थापन के अंतर्गत अहातों के अनुज्ञप्तियों के आबंटन के लिए 18 से 24 मई 2024 तक ऑनलाईन निविदा आमंत्रित किये गये थे।

जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल ने बताया कि उक्त निविदा के तहत् अनुज्ञप्तिधारी के चयन की कार्यवाही 27 मई 2024 को प्रातः 11.00 बजे से जिला पंचायत, महासमुंद के सभा कक्ष में किया जायेगा। चयन प्रक्रिया के दौरान निविदादाताओं को निविदा की प्राप्ति अभिस्वीकृति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

महासमुंद / सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पैकिन में महासमुंद के गांव बोरिद मे पेयजल की व्यवस्था जल आपूर्ति के लिए तत्काल कदम उठाए गए हैं ।कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर ऐसे गांव में आवश्यकता अनुसार बोर खनन के निर्देश दिए हैं

महासमुंद / सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पैकिन में महासमुंद के गांव बोरिद मे पेयजल की व्यवस्था जल आपूर्ति के लिए तत्काल कदम उठाए गए हैं ।कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर ऐसे गांव में आवश्यकता अनुसार बोर खनन के निर्देश दिए हैं

महासमुंद 24 मई 2024/
ग्रीष्मकाल में कई गांव में पेयजल समस्या संबंधी जानकारी मिलने के पश्चात प्रशासन ने गंभीरता से प्रयास करते हुए जल आपूर्ति के लिए तत्काल कदम उठाए हैं ।कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देश पर ऐसे गांव में आवश्यकता अनुसार बोर खनन के निर्देश दिए हैं ।जहां वैकल्पिक व्यवस्था हो सकती है वहां व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं ।कलेक्टर ने कहा कि ग्रीष्म काल में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने जनपद के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ऐसे गांव का चिन्हांकन कर विशेष व्यवस्था कर करने के निर्देश दिए है।

सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पैकिन के डीपापारा मोहल्ला में बोर खराब होने के कारण पेयजल की समस्या आ गई थी। जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए मोहल्ला वासियों को निजी बोर से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। इसके अलावा लगभग 100 मीटर की दूरी पर सार्वजनिक बोर से भी पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जनपद सीईओ श्री अमित हालदार ने बताया कि बोर खराब की सूचना मिलते ही उसकी मरम्मत करके बोर चालू कर दिया गया है। इसके अलावा एक नया बोर खनन भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंचल में पेयजल की समस्या को लेकर प्रकाशन सचेत है और तत्काल पेयजल उपलब्धता के लिए प्रयासरत है।

ग्राम बोरिद में पेयजल की व्यवस्था
दो सोलर पम्प से आपूर्ति इसी तरह महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चुहरी के आश्रित गांव बोरिद में पेयजल की माकूल व्यवस्था की गई है। जनपद सीईओ श्री मंडावी ने बताया कि यहां गांव में दो सोलर पंप लगाए गए हैं। वहीं स्कूल परिसर में स्थित बोर को भी ग्रामीणों के लिए बाहर निकाल कर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा एक हैंड पंप में विद्युत मोटर डालकर चालू किया गया है और पानी की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का यह प्रयास है कि लोगों को पेय जलापूर्ति के लिए किसी तरह की समस्या न हो।

रायपुर तिल्दा नेवरा सासाहोली रेल्वे अंडर ब्रीज के पास दो मोटर साइकल मे टक्कर एवं ग्राम बरतोरी में साइकल सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने मारी ठोकर!मौत

रायपुर तिल्दा नेवरा सासाहोली रेल्वे अंडर ब्रीज के पास दो मोटर साइकल मे टक्कर एवं ग्राम बरतोरी में साइकल सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने मारी ठोकर!मौत
1) मै शिव कुमार मरकाम वार्ड क्र0 15 तिल्दा में रहता हूं, एयरटेल कंपनी में प्रायवेट नौकरी करता हूं, मेरा बडा भाई विजय मरकाम पिता स्व्0 श्याम लाल मरकाम उम्र 40 साल पता वार्ड क्र0 15 तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर दिनांक 12.05.2024 को अपने मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक CG04PC2783 से सासाहोली अपने ससुराल से तिल्दा की ओर आ रहा था

कि सुबह करीबन 11.00 बजे सासाहोली रेल्वे अंडर ब्रीज के पास पहूंचा था कि उसी समय तिल्दा की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG07AS8149 का चालक अपने वाहन को बहुत ही तेजगती एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मेरे बडे भाई के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया

जिससे मेरे भाई के दाहिने पैर, दाहिने आंख एवं दाहिने हाथ में चोट लगा था एवं मेरे भाई का मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसका प्राथमिक उपचार सीएचसी तिल्दा से कराने बाद रिफर करने पर मेकाहारा अस्पताल रायपुर में कराये है, घटना की जानकारी मेरा बडा भाई विजय मरकाम मुझे बताया है।

घटना के संबंध में दिनांक 21.05.2024 को थाना आकर रिपोर्ट कर रहा हूं, घटना के बारे में नितीन जायसवाल कोहका निवासी एवं अन्य लोग देखे है। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है कार्यवाही किया जाये। थाना में धारा 279-IPC, 337-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

2) थाना तिल्दा नेवरा में प्र0आर0 के अनुसार मर्ग क्रमांक 49/24 धारा 174 जाफौ के मृतक मंतराम यादव का मर्ग जांच किया। दौरान मर्ग जांच के घटना स्थल निरीक्षण, मर्ग पंचनामा एवं मृतक के परिजन एवं अन्य गवाहों का कथन लिया गया जिन्होने अपने-अपने कथन में बताये कि दिनांक 17/05/24 को रात्रि करीबन 09.00 बजे मंतराम यादव घर ग्राम नकटी से शादी कार्यक्रम में जाने के लिए ग्राम बरतोरी अपने सायकल से निकला था

कि रात्रि करीबन 10.30 बजे तिल्दा खरोरा मेन रोड़ ग्राम बरतोरी ओम ठाकुर के काम्पलेक्स के पास पहुंचा था कि पीछे खरोरा की ओर से आ रही कोई अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया

जिससे मंतराम यादव के सिर एवं शरीर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बसना : छत्तीसगढ़ के प्रख्यात बच्चों के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्तिमान जेम्स 25 मई 2024 सुबह 11 से 01 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में उपलब्ध

बसना : छत्तीसगढ़ के प्रख्यात बच्चों के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्तिमान जेम्स 25 मई 2024 सुबह 11 से 01 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में उपलब्ध
डॉ.दीप्तिमान जेम्स D. Ortho, MS Ortho (CMC Vellore) (Gold Medal) DNB Orho, MNAMS
प्रधानमंत्री
जन
FIPO (Sickkids, toronto) YAHF (UK) Consultant Pediatric Orthopaedics
बसना में उपलब्ध
25 मई 2024
आरोग्य योजना
आयुष्मान भारत
PM-JAY
सुबह 11 से 01 बजे तक
संपर्क करें
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
उपलब्ध उपचार
क्लब फुट (CTEV)
सिकलिंग एवं गठिया रोग
चाल एवं लंबाई में अंतर (LLD)
चलने में परेशानी, जोड़ो के दर्द आर्थराइटिस
जन्मजात विक्रतियाँ
Knock Knee / Bowleg
कूबड़, Radial Club Hand, DDH
बच्चों के सभी प्रकार के फ्रेक्चर (Non Operative / Operative Treatment)
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
बसना, जिला – महासमुंद (छ.ग.)
84618-11000, 77730-86100

रायपुर मौदहापारा जयस्तंभ चौक के पास मोटर साइकल चालक ने एक व्यक्ति को मारी ठोकर! मौत एवं रिक्शा में बैठी एक महिला के पर्स से नगदी रकम की चोरी

रायपुर मौदहापारा जयस्तंभ चौक के पास मोटर साइकल चालक ने एक व्यक्ति को मारी ठोकर! मौत एवं रिक्शा में बैठी एक महिला के पर्स से नगदी रकम की चोरी
1) थाना मौदहापारा में प्र.आर. के अनुसार थाना टिकरापारा से मर्ग सदर की सूचना मिलने पर हमराह आर. 2835 हरिशंकर राजपुत के थाना टिकरापरा पहुंचकर मर्ग क्रं. 00/33/24 के मृतक राजेश कुमार सिंह की मर्ग डायरी प्राप्त कर रामकृष्ण अस्पताल पचपेडी नाका पहुंचा मृतक का पंचनामा कार्यवाही कर स्टेशन में असल मर्ग क्रं. 05/2024 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया,

दौरान जांच पंचनामा कार्यवाही के मृतक के साला, मृतक की पत्नि एवं अन्य गवाहों का कथन लिया गया जो दिनांक 06.04.2024 को मृतक अपने घर से आफिस संबंधी मीटिंग में जाने के लिये जयस्तंभ चौक से के के रोड तरफ आटो इंतजार करते समय मो0सा0 क्रं. सीजी 04/पीजी/5176 के चालक द्वारा एक्सिडेंट कर देने से मुर्त0 को सर्व ट्रामा अस्पताल तात्या पारा में भर्ती कराये दिनांक 08.04.2024 को मुर्त0 का हालत बिगडने से ईलाज हेतु रामकृष्ण अस्पताल ले गये

जहां डा0 साहब द्वारा मृत घोषित कर दिये, मृतक का पी0एम0 रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें डा0 नावेद खान द्वारा हेड इंज्युरी एवं इनके विकृतियों से फौत होना लेख किये है, कि मो0सा0 चालक के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 304-A-IPC पर मामला दर्ज किया गया

2) मैं अमरजीत कौर स्टेशन गुरूद्वारा के पीछे हर्रा बाडा गंज जिला रायपुर की रहने वाली हूं, गृहणी हूं। दिनांक 20.05.2024 को दोपहर करीबन 04.30 बजे अपनी भांजी मंजीत कौर के साथ अपने घर के पास से ई रिक्शा बैठकर हलवाई लाईन के पंजाब ज्वेलर्स जेवर खरीदने जा रही थी,

मेरे पास ग्रे कलर का बैग के अंदर नीले रंग का छोटा पर्स जिसमें नगदी रकम 95,000/- रूपये रखी थी। गुरूद्वारा के पास से जैसे ही कुछ दुर ई रिक्शा बढी कि तीन महिलायें ई रिक्शा में सवारी के रूप में बैठे एक मेरे बगल में तथा दो मेरे सामने पट्टी पर बैठी थी जो एम जी रोड दत्ता ड्राईक्लीनर्स के आसपास में उतर गई।

मैं अपनी भांजी के साथ उसी ई रिक्शा से हलवाई लाईन पंजाब ज्वेलर्स करीबन 04.45 बजे पहुंची, जेवर पसंद कर खरीदने के बाद रूपये देने के लिये बैग को खोली तो बैग के अंदर रखा नीले रंग का पर्स नही था। मुझे शक है कि गुरूद्वारा के पास बैठी तीन अज्ञात महिलओं के द्वारा मेरे बैग में रखे रूपये के पर्स को चोरी किये है।

मेरे पर्स में रखा सभी नोट 500-500 रूपये के 190 नोट कुल 95,000/- रूपये थे। रिपोर्ट करती हूं, रिपोर्ट पढकर देखी मेरे बताये अनुसार सही लिखी गई है।थाना में धारा 379-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

3) मैं पियुष कुमार देवांगन श्रीराम नगर चंगोरा भांठा चंद्राकर किराना दुकान के पास थाना डी डी नगर जिला रायपुर में रहता हूं, जोमेटो में डिलवरी ब्वाय का काम करता हूं, मेरे मामा अजय देवांगन के नाम से पंजीकृत सुजुकी बर्गमेन क्रमांक CG 04/PB/7727 को मैं चलाता हूं। दिनांक 21.05.2024 को मैं सुजुकी बर्गमेन क्रमांक CG 04/PB/7727 से जोमेटो का पार्सल लेने फटाका एण्ड फटाका दुकान के सामने अल्का फुड आया था,

रात्रि करीबन 03.10 बजे अपनी वाहन को अल्का फुड के बाहर खडी कर अल्का फुड के अंदर जोमेटो का पार्सल लेने गया था। रात्रि करीबन 03.30 बजे अपनी वाहन के पास वापस आया तो देखा कि मेरा सुजुकी बर्गमेन मेरे खडी किये हुये स्थान पर नही था, आसपास पता तलाश किया कोई पता नही चला,

मेरी मैट ब्लैक कलर की सुजुकी बर्गमेन क्रमांक CG 04/PB/7727 जिसका इंजन नंबर AF217377881 तथा चेचिस नंबर MB8EA11DBP8400889 है, माडल 2023 कीमती 40,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, घटना के बारे में अपने मामा अजय देवांगन को को बताया हूं तथा उसी के साथ थाना रिपोर्ट करने आया हूं, रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही चाहता हूं, रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार सही लिखा गया है।

रायपुर खरोरा : अलग अलग दो जगह एक्सीडेट होने पर दो लोगों की मौत जाने पूरा मामला

रायपुर खरोरा : अलग अलग दो जगह एक्सीडेट होने पर दो लोगों की मौत जाने पूरा मामला
1) थाना खरोरा मे सउनि के अनुसार मर्ग जाचं क्रमांक 56/2024 के धारा 174 जाफौ0 के जांच पर मर्ग इंटीमेशन कराया गया था जो गवाहो का कथन लिया गया मौका घटना स्थल खरोरा मरचूरी रोड किनारे निरीक्षन किया गया एवं CHC खरोरा से पीएम कराया गया गवाहो कथन लेख किया गया है जो अज्ञात वाहन चालक के द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर कर

मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG-04-N-F- 1855 को ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया जो मृतक देवानंद जागडे मौक पर फौत हो गया की मर्ग 56/24 धारा 174 जाफौ0 के जांच पर अज्ञात आरोपी वाहन चालक के विरूध अपराध धारा 304 ए भा.द वि.का अपराध घटीत करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे किया गया।

2) थाना खरोरा मे सउनि के अनुसार थाना खरोरा के मर्ग क्रमांक 10/24 धारा 174 जौ0फा मृतक जगन्नाथ साहू पिता डेरहा राम साहू उम्र 45 साल साकिन पचरी थाना खरोरा की मर्ग जांच किया जांच के दौरान मृतक की पत्नी प्रमिला बाई साहू, भाई जगदीश साहू, दामांद दौलत साहू, भूपेन्द्र साहू से पूछताछ कर कथन लिया गया

जांच पर पाया कि मृतक दिनांक 16/01/24 को ग्राम परसदा छटठी कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर अपने मोटर सायकल HF डिलक्स CG 04 NA 2922 मे अपनी पत्नी प्रमिला को बैठाकर अपने घर ग्राम पचरी आते समय ग्राम छडिया पचरी मार्ग हनुमान मंदिर के पास रात्रि करीबन 1:30 बजे मोटर सायकल अनियंत्रित कर रोड किनारे मोटर सायकल सहित गिर गया।

जिससे सिर मे अंदरूणी चोट आने से मृत्यु हो गयी। जांच पर धारा 304-ए भादवि का घटित होना पाये जाने से आरोपी मृतक चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।