छत्तीसगढ़ मे घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम कुछ बेस्ट प्लेस के बारे में बताएंगे जहां आप आराम से घूम सकते हैं वो भी बजट में.

छत्तीसगढ़ मे घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम कुछ बेस्ट प्लेस के बारे में बताएंगे जहां आप आराम से घूम सकते हैं वो भी बजट में. मध्य प्रदेश राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य को अलग किया गया और यह एक अलग राज्य बन गया. यहां की आधिकांश जनसंख्या आदिवासियों की है. यदि आप यहां छत्तीसगढ़ मे घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम कुछ बेस्ट प्लेस के बारे में बताएंगे जहां आप आराम से घूम सकते हैं वो भी बजट में.

छत्तीसगढ़ का शिमला छत्तीसगढ़ का सुरगुजा जिला सबसे सुंदर स्थानों में से एक है. मैनपत को ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’ भी कहा जाता है. यहां का मौसम बहुत ही सुहावना रहता है और यहां कई सुंदर स्थान हैं, जैसे कि बौद्ध मंदिर, ऊल्टा-पानी, टाइगर पॉइंट, जलजली, मेहता पॉइंट, चाय बाग और अन्य कई स्थान.

चित्रकोट जलप्रपात छत्तीसगढ़ के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक यह जलप्रपात जगदलपुर से 50 किलोमीटर दूर स्थित है. इसे भारत का ‘मिनी-नायागारा फॉल्स’  भी कहा जाता है. यह विंध्य पर्वत श्रृंग से उत्पन्न इंद्रावती नदी से निकलता है और घने जंगलों से होकर गुजरता है.

बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 100 किलोमीटर दूर यह अभयारण्य  नवापारा में है जो जंगलों से घिरे हुआ है. यहां भारतीय बाइसन, गौर, और कई प्रकार के हिरण देख सकते हैं. यहां करीब 150 प्रकार के पक्षियों के साथ बहुत से हिरण प्रजातियों को भी देखा जा सकता है.

दंतेश्वरी मंदिरमां दंतेश्वरी को समर्पित यह मंदिर दंतेवाड़ा जिले के जगदलपुर शहर से 84 किलोमीटर दूर है. इस मंदिर को बस्तर के राजाओं ने बनवाया था और यह  भारत के 52 शक्तिपीठों में से एक है. छत्तीसगढ़ के लोगों के अनुसार यहां वह देवी है जो यहां के लोगों की शांति, शक्ति और स्वास्थ्य का पालन करती हैं.

धमतरी छत्तीसगढ़ का एक महत्वपूर्ण पर्यटन नगर है, जिसे मंदिरों के लिए भी जाना जाता है.  शहर की जनसंख्या लगभग 82,000 है. हर साल हजारों पर्यटक यहां आकर दर्शन के लिए आते हैं.  धमतरी महानदी और इसके सहायक नदियों पैरी, सेंडूर, सोंदूर, ज़ोन, खारुन और शिवनाथ के किनारे स्थित है.

बसना -: शासकीय कर्मचारि महिला को लाभ, महतारी वंदन योजना से पात्र गरीब महिलाएं वंचित,सरिता के नाम को सफेदा लगाकर जमा फार्म को गायब करने का सड़यंत्र

बसना -: शासकीय कर्मचारि महिला को लाभ, महतारी वंदन योजना से पात्र गरीब महिलाएं वंचित,सरिता के नाम को सफेदा लगाकर जमा फार्म को गायब करने का सड़यंत्र बसना ब्लॉक अंतर्गत एक गरीब महिला क़ी महतारी वंदन योजना से नाम और फ़ार्म गायब कर दिया गया है और उसके बदले एक शासकीय कर्मचारी महिला को लाभ दिया गया मोदी की गारंटी के रूप में प्रचारित विष्णु देव साय सरकार की महतारी वंदन योजना में अंतिम सूची जारी होने के बाद जिम्मेदार लोगों द्वारा जमकर मनमानी करने का मामला सामने आने लगा है। जहां एक ओर पात्र गरीब वर्ग की पात्र महिलाएं इस योजना से वंचित किया जा रहा वहीं शासकीय सेवक में पदस्थ महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

ऐसा ही एक मामला बसना विखं के सबसे बड़े गांव भंवरपुर में सामने आया है। जहां एक गरीब परिवार की सरिता श्रीवास का नाम महतारी वंदन योजना लाभार्थी सूची से गायब है तो वहीं शासकीय अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत शासकीय कर्मचारी का नाम दर्ज है।

भंवरपुर निवासी राजकुमार श्रीवास ने लिखित शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती सरिता श्रीवास द्वारा महतारी वंदन योजना शुरू होने के दूसरे ही दिन ग्राम पंचायत भंवरपुर में निर्धारित प्रारूप में आवेदन फार्म जमा किया गया था। फार्म जमा होने के बाद जब दावा आपत्ति के लिए सूची जारी हुई तो उसमें श्रीमती सरिता श्रीवास पति राजकुमार श्रीवास का नाम नहीं था। जिसके बाद श्रीवास दंपति ने ग्राम पंचायत भंवरपुर कार्यालय में संपर्क किया गया , जहां पंचायत सचिव द्वारा सूची में नाम है कहकर इन्हें गुमराह किया गया। इसके बाद सरिता श्रीवास के पति राजकुमार श्रीवास ने अपने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास एंट्री के लिए जितना फार्म आया था उसकी डाटा एंट्री हो चुकी है। फिर आवेदक द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ग्राम पंचायत कार्यालय जाकर रजिस्टर में दर्ज आवेदकों की सूची देखने पर उसमें सरिता के नाम पर सफेदा लगाकर उनके जमा फार्म को गायब करने का कर दिया गया ।

तब एक बार फिर आनलाइन सूची ** में भी इनका नाम नहीं था। इसके बाद पंचायत सचिव भुवनेश्वर चौधरी से संपर्क करने पर आवेदक को कहा गया कि बाद में आपका स्वीकृति हो जाएगा। जबकि दावा आपत्ति पश्चात् अनंतिम सूची जारी हो चुका था। इस तरह विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित होने वाली भाजपा सरकार की महती योजना में भी जिम्मेदार लोगों द्वारा मनमानी करने से परहेज़ नहीं किया गया जबकि आगामी समय में लोकसभा चुनाव है जिसमें भाजपा कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के साथ चल रही है । महतारी वंदन योजना के आनलाइन उपलब्ध अनंतिम सूची के अवलोकन से पता चला कि ग्राम पंचायत भंवरपुर द्वारा ऐसे लोगों का फार्म भी जमा कर लिया गया जो शासकीय कर्मचारी हैं। सूची के अनुसार आवेदन क्रमांक एमवीवाय 001668290 में दर्ज महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भंवरपुर में पिछले कई वर्षों से शासकीय नर्स के रूप में पदस्थ है। अब सवाल यह है कि जब शासकीय कर्मचारी को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र मानकर उसका आवेदन स्वीकृत किया गया है तो फिर एक सामान्य

 

गृहणी जिसके पति सेलून चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं उन्हें कैसे पात्र नहीं माना गया? जबकि महतारी वंदन योजना फार्म के साथ जमा किए जाने वाले स्व घोषणा पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि आवेदक अथवा उसके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान में भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग/उपक्रम/ मंडल/ स्थानीय निकाय में स्थायी/अस्थाई/ संविदा के प्रथम/द्वितीय/तृतीय वर्ग के अधिकारी/ कर्मचारी और आयकर दाता नहीं है ऐसी महिलाएं योजना अंतर्गत पात्र होंगी। बावजूद इसके ऐसे कितने अपात्र लोगों को पात्र मानकर उपकृत किया गया है और पात्र गरीब महिलाओं को अपात्र मानकर उनके हक पर डंडी मारी गई है यह व्यापक जांच का विषय है।

बताया जा रहा है कि अकेले ग्राम पंचायत भंवरपुर में ही जिम्मेदार कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही के कारण सरिता श्रीवास की तरह अनेक पात्र महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

Mahasamund news इस होली महिला स्व सहायता द्वारा तैयार ग़ुलाल क़ी खरीदी करें , मंदिरों तथा फूलों के बाजार से निकलने वाली इस्तेमाल किए हुए फूल पत्तियों , हल्दी, जड़ी, बुटी व फूलों से हर्बल गुलाल तैयार

Mahasamund news इस होली महिला स्व सहायता द्वारा तैयार ग़ुलाल क़ी खरीदी करें , मंदिरों तथा फूलों के बाजार से निकलने वाली इस्तेमाल किए हुए फूल पत्तियों , हल्दी, जड़ी, बुटी व फूलों से हर्बल गुलाल तैयार  होली  के त्योहार पर एक दूसरे को तरह तरह के रंग लगाकर उत्साह से सभी परिवार के साथ पर्व मनाते हैं।

महासमुंद जिले के ग्राम डोकरपाली बिहान से जुड़ी जय माता दी की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। हर्बल गुलाल तैयार लगाने से चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे इन हर्बल गुलाल की कई विशेषताएं हैं। इसमें रंग और सुगंध के लिए फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है, ताकि चेहरे को कोई नुकसान न हो सके।

समूह की सदस्य श्रीमती चित्ररेखा दीवान ने बताया कि पिछले साल होली में 80 किलो हर्बल गुलाल महिलाओं ने बनाया था। जिससे 30 से 40 हजार रुपए की आमदनी समूह को हुई थी। होली के पर्व के समय बाजार में गुलाब की काफ़ी माँग बनी रहती है। उन्होंने कहा कि 10 रुपये, 20 और 50 रुपए के हर्बल गुलाल के पैकेट बाजार में आसानी से विक्रय हो जाता है। गुलाल बनाने के लिए पालक, लालभाजी, हल्दी, जड़ी, बुटी व फूलों से हर्बल गु __ लाल बनाने का कार्य कर रही। इसके अलावा मंदिरों तथा फूलों के बाजार से निकलने वाली इस्तेमाल किए हुए फूल पत्तियों को सुखाकर प्रोसेसिंग यूनिट में पीसकर गुलाल तैयार किया जाता है। गुलाब, गेंदे, स्याही फूल के साथ चुकंदर, हल्दी, आम और अमरूद की हरी पत्तियां को भी प्रोसेस किया जाता है। इस बार भी लगभग 28 फरवरी तक

60किलोग्राम गुलाल तैयार कर लिया गया..था जिसमें से आधी मात्रा बिक गई है। गुलाल अनेक रंगों में बनाए जा रहे है जिसमें हरा, गुलाबी, पीला, केसरिया गुलाल शामिल है।

CG NEWS -: मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ 2023-24 से ‘‘कृषक उन्नति योजना‘‘ लागू करने का निर्णय लिया गया और कई बड़े फैसले लिए गए

CG NEWS -: मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ 2023-24 से ‘‘कृषक उन्नति योजना‘‘ लागू करने का निर्णय लिया गया और कई बड़े फैसले लिए गए

कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ 2023-24 से ‘‘कृषक उन्नति योजना‘‘ लागू करने का निर्णय लिया गया।
राज्य के किसानों की आय, फसल उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने तथा फसल की कास्त लागत में कमी करने के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है। विकेन्द्रीकृत चांवल उपार्जन के लिए भारत सरकार से हुए एमओयू को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना शुरू की जा रही है।

मंत्रिपरिषद द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कृषक उन्नति योजना के क्रियान्वयन संबंधी प्रस्ताव अनुसार खरीफ वर्ष 2023 में धान खरीदी के आधार पर किसानों को प्रति एकड़ 19,257 रूपए के मान से आदान सहायता राशि प्रदाय की जाएगी एवं तदानुसार अनुषांगिक कार्यवाही करने हेतु विभाग को अधिकृत किया जाएगा।

मंत्रिपरिषद की बैठक में लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) की सम्मान निधि को फिर से प्रारंभ करने और बकाया राशि प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। प्रदेश में 2018 की स्थिति में 430 लोकतंत्र सेनानियों/आश्रितों को प्रतिवर्ष करीब 9 करोड़ रूपए की सम्मान राशि प्रदान की जाती थी।
एक माह से कम अवधि के निरूद्ध व्यक्तियों को 8 हजार रूपए प्रतिमाह, एक से 5 माह तक के निरूद्ध व्यक्तियों को 15 हजार रूपए प्रतिमाह तथा पांच माह तथा अधिक निरूद्ध व्यक्तियों को 25 हजार रूपए प्रतिमाह दिया जाता था।
भारत में घोषित आपातकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के राजनैतिक या सामाजिक कारणों से मीसा/डीआईआर के अधीन निरूद्ध व्यक्तियों को सम्मान राशि प्रदान करने के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि नियम-2008 बनाया गया था। जिसे सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 23 जनवरी 2020 तथा 29 जुलाई 2020 को अधिसूचना जारी कर निरस्त कर दिया गया था। मंत्रिपरिषद की बैठक में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 26 मई 2020 को पारित आदेश के परिपालन में उपरोक्त दोनों अधिसूचनाओं को निरस्त करते हुए लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) की सम्मान निधि को फिर से प्रारंभ करने और बकाया राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

अर्थात पूर्व अनुसार प्रतिमाह सम्मान राशि पुनः प्रारंभ की जाती है एवं सम्मान राशि बंद होने से लेकर पुनः प्रारंभ होने तक की अवधि की एरियर्स राशि 01 नवम्बर 2024 को प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

सुशासन एवं अभिसरण विभाग के गठन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
प्रदेश में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन, उपलब्ध संसाधनों के सर्वाेत्तम संभव उपयोग हेतु और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पृथक विभाग का गठन किया गया है।

इस विभाग के गठन से बेहतर प्रशासन के साथ जनता तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सुलभ पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। डिजिटल गवर्नेंस के तहत प्रशासन के सभी स्तरों पर डिजिटलाईजेशन को बढ़ावा देते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। नये विचारों एवं क्रिया विधि के संबंध में शोध और प्रशासनिक सुधार के कार्य किए जाएंगे। विभाग द्वारा राज्य में सुशासन के क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुए सुशासन फेलोशिप और मुख्यमंत्री लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदाय किया जाएगा। इस विभाग के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण शिक्षण संस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग आएंगेे।

राज्य प्रवर्तित राजीव नगर आवास योजना की शर्ताें को यथावत रखते हुए इस योजना का नाम ‘‘अटल विहार योजना‘‘ करने का निर्णय लिया गया।

Mahasamund news वन विभाग से मिली जमीन को कब्जा से लेकर बढ़ा विवाद हत्या तक पहुँच गया!

Mahasamund news वन विभाग से मिली जमीन को कब्जा से लेकर बढ़ा विवाद हत्या तक पहुँच गया!

महासमुंद जिले के सांकरा थाना अंतर्गत सपोस का निवासी मोतीराम ध्रुव के शिकायत के अनुसार कक्षा 12 वी तक पढा हु शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हूं । वर्तमान में खेती किसानी का काम करता हूं । हम लोग 5 भाई होते है । मेरा सबसे छोटा भाई शंकर ध्रुव को वन विभाग से 10 डिसमिल जमीन मिला था । जिसमें शंकर ध्रुव कोठार बनाकर धान वगैरह रखता था । दस दिन पूर्व हमारे गांव का मनोहर धृतलहरे ने शंकर के कोठार जमीन को JCB से खुदाई कर कब्जा करना चाहता है ।

जिसे शंकर मना किया तो उस पर भी मनोहर धृतलहरे वाद विवाद कर झगडा किया था । आज दिनांक 05.03.2024 को रात करीबन 09.00 बजे शंकर का नाती अजय ध्रुव अपने दोस्त सोमनाथ , तपुराज, हेमंत के साथ गांव के रोड तरफ घुमने गये थे रोड पर हेतराम धृतलहरे मिला और बोला कि तुम लोग चोरी करते हो कहकर गाली गलौच कर तपुराज व हेमंत को हाथ मुक्का से मारपीट किया और फोन करके देवराज,

करन, चंद्रप्रकाश, सुनील, मनोहर को बुलाकर हाथ मुक्का से मारपीट किए । उसके बाद अजय अपने दोस्तो के साथ वापस आकर घर में घटना के बारे में बतायें । घटना के बारे में पता चलने पर मेरा छोटा भाई शंकर ध्रुव हेतराम वगैरह को बोला कि बिना मतलब का हमारे लडको के साथ मारपीट किए हो इतना कहने पर हेतराम, मनोहर, करन, देवराज, सुनील, चंद्रप्रकाश लोग एक राय होकर हाथ में रखे लोहे के रड से शंकर के साथ मारपीट किए मारपीट कर जमीन में गिरा दिए जमीन में

गिरने के बाद भी हेतराम शंकर के सीने व गर्दन में रड से मार रहा था मेरी बहु हीराबाई ध्रुव बीच बचाव करने गई तो उसे भी मां बहन गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए मारपीट किए मारपीट करने से हीराबाई के दाहिने हाथ में चोट आया है । मौके पर मै भी गया देखा कि हेतराम, मनोहर अपने हाथ में रखे लोहे के रड को लेकर अपने घर के तरफ भाग रहे थे घटना के बाद सभी आरोपी घटना स्थल से भाग गये थे । घटना को मै और हितेश ध्रुव, नवीन तुमलिया, धनेश्वर वर्गे , हीराबाई ध्रुव देखे व सुने है । शंकर को घायल अवस्था में ईलाज हेतु अपने निजी साधन से शासकीय अस्पताल पिथौरा लेकर गये जहां पर डक्टर साहब ने शंकर के शरीर को चेक करने पर मृत हो जाना बताये । मृतक शंकर की मृत्यु आरोपीगण हेतराम, मनोहर, करन, देवराज, सुनील, चंद्रप्रकाश के मारने से हुई है । रिपोर्ट करता हूं एफ आई आर दर्ज करने के बाद महासमुंद जिले के सांकरा पुलिस ने मोतीराम ध्रुव के शिकायत पर हेतराम धृतलहरे , मनोहर धृतलहरे , देवराज धृतलहरे , चंद्रप्रकाश पटेला , करन धृतलहरे , सुनील अंनत
147-IPC, 294-IPC, 302-IPC, 323-IPC के खिलाप अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया गया है

सरायपाली -: ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म के मामले मे सारंगढ़ उपजेल का प्रहरी जो सरायपाली के रक्त दान सेवा समिति के संस्थापक है 376,506 के तहत जेल जाने क़ी खबर है?

सरायपाली -: ब्लैकमेलिंग और संबंध के मामले मे सारंगढ़ उपजेल का प्रहरी जो सरायपाली के रक्त दान सेवा समिति के संस्थापक है 376,506 के तहत जेल जाने क़ी खबर है?

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ नगर के उपजेल का एक और प्रहरी गिरफ्तार हो गया है। उसे जेल भेजा गया है। बीते दिनों बंदियों के साथ मारपीट का मामला सुर्खियों में रहा। तीन जेल प्रहरी के साथ सहायक जेलर भी जेल के हवा खा रहे हैं। वहीं अब एक और जेल प्रहरी जेल भेजा गया है। दैनिकभास्कर क़ी रिपोर्ट क़ी के अनुसार सारंगढ उपजेल में पदस्थ जेल प्रहरी पुरुषोत्तम प्रधान (32) साकिन पतेरापाली, सरायपाली के ऊपर 376,506 आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। 4 मार्च को एक महिला ने पुरुषोत्तम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

थी। उसने बताया कि वह नगर में ही रहती है। कुछ दिन पहले पुरुषोत्तम उसे फोन कर परेशान करने लगा। फिर घर बुलाकर ब्लैकमेल करते हुए संबंध बनाए। महिला ने पुरुषोत्तम से बातचीत और ब्लैकमेलिंग वाली कॉल की रिकार्डिंग देकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उपजेल प्रहरी पुरुषोत्तम प्रधान के विरुद्ध सारंगढ कोतवाली में 376, 506 का मामला दर्ज किया गया। पुलिस रिमांड पर उसे रायगढ़ जेल भेज दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम प्रधान रक्त दान सेवा समिति से जुड़ कर एक संगठन चलाया जा रहा है जिसमे हजारों लोग इस समिति से जुड़े थे और रक्त दान कर रहे है

बसना -: ठाकुरपाली मे अपने घर के सामने लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले के खिलाप कार्यवाही

बसना -: ठाकुरपाली मे अपने घर के सामने लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले के खिलाप कार्यवाही थाना बसना प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 05/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 685,599 के साथ स्वयं के वाहन मोटर सायकल में जुर्म जरायम पतासाजी एवं टाउन/देहात पट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर

सूचना मिला कि ग्राम ठाकुरपाली में जीसब ताण्डी नामक व्यक्ति अपने घर के सामने लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह प्रमोद कुमार एवं अश्वनी भोई को मखबीर सूचना से अवगत कराकर साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर रेड की कार्यवाही किया गया जहां शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पिने का साधन उपलब्ध

कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम जीसब ताण्डी पिता स्व0 पैतराम ताण्डी उम्र 37 साल थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पिने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिया गवाहों के समक्ष जीसब ताण्डी के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी व 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब का गंध आ रहा है को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया कि आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर आरोपी को आज दिनांक

05/03/2024 के 17-25 बजे विधिवत गिरफ्तार कर मामला जमानतीय से सक्षम जमानतदार पेश करने जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । वापस स्टेशन आकर आरोपी के विरूद्ध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का कायम विवेचना में लिया गया ।

भंवरपूर -: मुनगाडीह तालाब के पास पुलिस क़ी घेराबंदी पकडे गये व्यक्ति की तलाशी ली गई दौरान तलाशी उसके कब्जे से एक पीले रंग क़ी जरकीन और बॉटल से 19 लीटर महुवा शराब के साथ गिरफ्तार

भंवरपूर -: मुनगाडीह तालाब के पास पुलिस क़ी घेराबंदी पकडे गये व्यक्ति की तलाशी ली गई दौरान तलाशी उसके कब्जे से एक पीले रंग क़ी जरकीन और बॉटल से 19 लीटर महुवा शराब के साथ गिरफ्तार भंवरपूर पुलिस को पतासाजी देहात भ्रमण पेट्रोलिंग पर ग्राम बडेसाजापाली की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम मुनगाडीह

तालाब के पास नीम पेड के नीचे अवैध रूप से महुआ शराब रखे बिक्री वास्ते ग्राहक का तलाश कर रहा है कि सूचना पर तत्काल मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार कर गवाह तलब कर गवाह 01 बारेलाल पटेल 02 सौभाग्य तांडी को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर हमराह स्टाफ एवं मय गवाह मुखबीर के बताये स्थान ग्राम मुनगाडीह तालाब के पास पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर वह अपना नाम उत्तरा कुमार भारद्वाज पिता हसद राम भारद्वाज उम्र 37 साल साकिन मुनगाडीह चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया जिन्हे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर पुलिस पार्टी

एवं गवाहो की बारी बारी तलाशी देकर उक्त पकडे गये व्यक्ति की तलाशी ली गई दौरान तलाशी उसके कब्जे से एक पीले रंग की 15 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा करीब 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 02 नग हरा रंग के 02, 02 लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में भरा कुल 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 19 लीटर/19000 एमएल कीमती 3800 रूपये को बरामद किया गया उक्त बरामद शराब को रखने एवं बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जा0फौ का नोटिस दिया गया जो इस संबंध में कोई दस्तावेज नही होना लिखित में दिया कि उक्त बरामद महुआ शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाह जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया एवं सीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोप बताकर आज दिनांक 05/03/2024 के 18-10 बजे गिर0 किया गया मामला जमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया मौके पर देहाती नालसी 0/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया!

बसना -: बडेटेमरी मे मुख्यमंत्री आबादी पट्टा भूमि में मकान बनाने के लिये जेसीबी लगाकर नीव खोदकर सफाई के दौरान मारपीट गाली गलौच मामला दर्ज

बसना -: बडेटेमरी मे मुख्यमंत्री आबादी पट्टा भूमि में मकान बनाने के लिये जेसीबी लगाकर नीव खोदकर सफाई के दौरान मारपीट गाली गलौच मामला दर्ज ग्राम बडेटेमरी में रहने वाले वासुदेव देवता ने थाने मे शिकायत करते हुए बताया क़ी वह खेती किसानी का काम करता हू मेरे मुख्यमंत्री आबादी पट्टा भूमि में मकान बनाने के लिये जेसीबी लगाकर नीव खोदकर

 

सफाई करा रहा था उसी समय मेरे गांव के समुंद सिंह जगत एवं उसकी पत्नी प्रमीला जगत एवं पुत्री कु0 पुष्पलता जगत व कु0 गोमती जगत चारो एक राय होकर हमारे भूमि में मकान बना रहा है कहते मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर आज तुझे मार देंगे कहते चारो हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे मैं नीचे गिर गया तब समुंद सिंह मेरे उपर बैठ गया और पुष्पलता ईटा से मेरे सिर, नाक में मार दिया मारपीट को देखकर मेरी पत्नी

भगवती देवता, पुत्र मनोज देवता बीच बचाव करने आये तो मेरी पत्नी भगवती को कु0 गोमती जगत सिर के बाल को पकडकर खीचकर हाथ मुक्का से मारपीट की। मारपीट से मेरे सिर नाक में खुन निकल गया उसके बाद हम लोग अपने घर चले गये। घटना को मजदूर संतोष यादव, मिस्त्री निरंजन पांडव देखे सुने है रिपोर्ट करता हू कार्यवाही की जावे। मामले मे बसना थाना ने समुंद सिंह जगत , प्रमीला जगत , कु0 पुष्पलता जगत , कु0 गोमती जगत के खिलाप 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है

Mahasamund news सांकरा के सपोस मे 6 हत्यारो ने मिलकर की एक क़ी निर्मम हत्या कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया.

Mahasamund news सांकरा के सपोस मे 6 हत्यारो ने मिलकर की एक हत्या….जमीन के पुराने विवाद व अपने नाती से हुए विवाद बना कारण…..हासमुंद जिले के ग्राम सपोस मे दिनांक 06.03.2024 को प्रार्थी मोतीराम ध्रुव थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा छोटा भाई शंकर ध्रुव के साथ

आरोपी मनोहर धृतलहरे के कोठार ज़मीन को लेकर विवाद था तथा कल रात को मृतक शंकर ध्रुव नाती अजय ध्रुव व उसके दोस्त के साथ सोमनाथ,  तपुराज, हेमंत के साथ भी आरोपी हेतराम, मनोहर देवराज, करन, चंद्रप्रकाश तथा सुनील हाथ मुक्का से मारपीट किए. जिस पर मृतक शंकर ध्रुव के द्वारा अपने नाती के साथ हुई मारपीट का विरोध करने पर हेतराम, मनोहर, करन, देवराज, सुनील, चंद्रप्रकाश लोग एक राय होकर हाथ में रखे लोहे के रॉड से शंकर के साथ मारपीट किए मारपीट कर जमीन में गिरा दिए जमीन में गिरने के बाद भी हेतराम शंकर के सीने व गर्दन में रॉड से मार रहा था तथा हीराबाई ध्रुव

बीच बचाव करने गई तो उसे भी मां बहन गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए मारपीट किए मारपीट करने से हीराबाई के दाहिने हाथ में चोट आया है । इस मारपीट मे आयी चोट के कारण शंकर ध्रुव की मृत्यु हो गई. उक्त घटना पर थाना साकरा में हत्या का अपराध 24/24 धारा 294, 323, 147, 302 IPC पंजीबद्ध किया गया और  थाना प्रभारी सांकरा एवं थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया.

01. हेतराम धृतलहरे पिता पुनु राम धृतलहरे उम्र 34 साल 02. मनोहर धृतलहरे पिता पुनुराम धृतलहरे उम्र 40 साल 03. देवराज धृतलहरे पिता रमेश कुमार धृतलहरे उम्र 22 साल  04. चंद्रप्रकाश पटेला पिता नरोत्तम पटेला उम्र 18 साल

. सुनील अंनत पिता अजीत अनंत उम्र 19 साल साकिन चेरीडीपा सावित्रीपुर थाना सांकरा जिला महासमुंद . करन धृतलहरे पिता रमेश धृतलहरे उम्र 19 साल सभी साकिनान सपोस थाना सांकरा

समस्त कार्यवाही थाना प्रभारी सांकरा निरीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार राठौर ,सउनि सुरेश सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक बाजीपाल बाघ,कृपाल सिदार, आरक्षक नीलकंठ नायक, संजीव सिंह , खिरोद सिदार ,विजय विकास दिव्य, अनिल खाण्डे,बलराम ध्रुव, संजय रात्रे,जितेश साहू, विद्याधर साव,दिलीप सेठ,दिलीप पटेल,महिला आर,हेमलता सिदार के द्वारा की गयी ।