Monday, July 7, 2025
spot_img
spot_img

बसना – दुरुगपाली रामनवमी महोत्सव में शामिल हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन के अग्रवाल।

बसना. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन के अग्रवाल ने ग्राम दुरुगपाली में आयोजित रामनवमी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की तरक्की व खुशहाली की कामना की।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉक्टर एन के अग्रवाल ने कहा कि राम नवमी को भगवान राम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

इस त्योहार को मनाने का उद्देश्य हमारे भीतर के अज्ञान को दूर कर ज्ञान के प्रकाश का उदय करना है। राम नवमी का त्यौहार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है।

इस अवसर पर ग्राम दुरुगपाली में महाराज रिषभदास वैष्णव, सरपंच तौसिप प्रधान, नित्यानंद प्रधान, दिग्विजय प्रधान, श्रवण दास, लाल बिहारी साहू, चित्रसेन प्रधान, निशामणी प्रधान, मनोज साहू, गोपीनाथ प्रधान, अनिल प्रधान, श्रवण प्रधान, सुरेश प्रधान, गौरांग प्रधान  ग्राम के बच्चों सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित थे।

RECENT POSTS

हेल्थ प्लस

सरायपाली बसना / बिक्री के लिए उपलब्ध मारुति suzuki ऑल्टो एक पुरानी कार है। इस कार का इस्तेमाल किया हुआ मॉडल और डीलरों और...

सरायपाली बसना / बिक्री के लिए उपलब्ध मारुति suzuki ऑल्टो एक पुरानी कार है। इस कार का इस्तेमाल किया हुआ मॉडल और डीलरों और...