तुमगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद /थाना तुमगांव पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नीले रंग की डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG04KY3804) से नदी मोड़ की ओर से अवैध शराब लेकर तुमगांव आ रहा है।
सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ आरक्षक क्रमांक 317, 899 और 323 मौके पर रवाना हुए। रास्ते में मिले गवाह रमेश पटेल और जीवन लाल चौरे को साथ लेकर पुलिस टीम ने एनएच-53 रोड, अमावश चौक, तुमगांव में नाकाबंदी की। इसी दौरान कांपा की ओर से आ रही नीले रंग की डिलक्स मोटरसाइकिल को रोका गया।
मोटरसाइकिल चालक ने पूछताछ में अपना नाम उमेश महोबिया पिता चन्द्रहास महोबिया, उम्र 39 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 06, तुमगांव बताया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसकी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे एक काले रंग के थैले से देशी मसाला शराब के 25 पौवा (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 4500 एमएल, कीमत लगभग ₹2500) बरामद हुए।
शराब जब्ती के साथ ही आरोपी से मोटरसाइकिल (कीमत करीब ₹30,000) भी जप्त की गई। आरोपी को मौके पर ही धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में मामले के जमानतीय होने से उसे मुचलका पर रिहा कर दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब तस्करी व बिक्री पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।



