
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लिमगांव में 200 रुपये के उधार को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उधारी की रकम मांगने पहुंचे मनोज श्रीवास ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट की। घटना में शिकायतकर्ता के सिर और बाएं हाथ में चोट लगने की बात कही गई है। पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
ग्राम लिमगांव निवासी मदन चौहान ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र अमरनाथ चौहान गांव के मनोज श्रीवास से 200 रूपये उधार लिया था. 22 अक्टूबर को दोपहर करीबन 02:30 बजे उधारी पैसा को मांगने मदन के घर के आंगन में आया था. मदन का पुत्र घर में नही था. मदन सामान लेने दुकान गया था. वापस आया तो मनोज श्रीवास मेरा उधारी पैसा को नही दे रहा है कहकर चिल्ला रहा था. तब मदन बोला मेरा पुत्र सरायपाली गया है वापस आयेगा तो पैसे को दिलवा दूंगा।
इतने में आवेश में आकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने लगा, जिससे मदन के सिर, बांये हाथ में चोट आई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनोज श्रीवास के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.




