महासमुंद 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की भव्य चमक धरती आबा बिरसा मुंडा का अविस्मरणीय संघर्ष हम सबकी प्रेरणा — मंत्री खुशवंत साहेब प्रधानमंत्री ने किए बहुउद्देशीय केंद्रों का शुभारंभ, शहीद परिवारों और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
महासमुंद, 15 नवंबर 2025। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा से वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े और बिरसा मुंडा के अमर योगदान को नमन करते हुए देशभर के जनजातीय समाज को नई योजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने आज ही 02 बहुउद्देशीय केंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ एवं 13 छात्रावासों का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आदिवासी समाज के प्रमुख उपस्थित रहे।
“बिरसा मुंडा का त्याग अमर है”— मंत्री खुशवंत साहेब अपने संबोधन में मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि बिरसा मुंडा का संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली जीवन हमें संघर्ष, साहस और संकल्प की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा— “धरती आबा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी विचारधारा आदिवासी अस्मिता की आत्मा है।”उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा जनजातीय गौरव वर्ष मनाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बताया— आदिवासी परंपरा भारत की आत्मा विधायक सिन्हा ने कहा कि यह दिवस सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि आदिवासी योगदान का सम्मान है। बिरसा मुंडा ने अत्याचार और शोषण के विरुद्ध खड़े होकर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।
विधायक संपत अग्रवाल ने कहा— उनकी लड़ाई अस्तित्व और सम्मान उन्होंने कहा कि हमारे देश के राष्ट्रपति और प्रदेश के मुख्यमंत्री जनजाति समुदाय से हैं, जो देश में जनजातीय समाज की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक है।
शहीद परिवारों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार और प्रतिभावान बच्चों का सम्मान कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
• पुष्पलता दीवान, डॉली, अंकिता मांझू को मोमेंटो
• PM जनमन के अंतर्गत 5 हितग्राहियों को PM आवास की सांकेतिक चाबी
• स्व-सहायता समूहों को 1.5 लाख और 6 लाख की चक्रीय व सामुदायिक निधि
• डेयरी फॉर्म स्थापना हेतु 1.74 लाख के चेक
• स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के 2 परिवार व नक्सल प्रभावित 5 परिवार सम्मानित
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने दी विकास कार्यों की जानकारी
कलेक्टर ने बताया— • विशेष पिछड़ी जनजाति के 3025 लोगों का आधार कार्ड
• 1887 का आयुष्मान कार्ड
• 678 आवास मंजूर
• 26 सड़क/पेयजल/विद्युत सुविधाएँ विकसित
• 308 गांवों में धरती आबा विलेज एक्शन प्लान
विभागीय स्टॉलों का अवलोकन मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिहान, आदिम जाति विकास विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों से संवाद किया।


