पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम बावनकेरा खेत में काम कर रहे किसान से मारपीट, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
महासमुंद जिले के थाना पटेवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बावनकेरा निवासी एक किसान ने खेत में काम करने के दौरान उसके साथ मारपीट व गाली-गलौच किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित किसान ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा दसवीं तक शिक्षित है और खेती किसानी का कार्य करता है। दिनांक 30 जनवरी 2026 को वह अपने बेलपारा खार स्थित खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 3.30 बजे पुर्वेश सोनवानी निवासी ग्राम चौकबेड़ा, अनुराग निवासी ग्राम बम्बुरडीह तथा लक्की दीवान निवासी ग्राम केरामुड़ा उसके खेत के पास पहुंचे।
तीनों आरोपियों ने बुनीबाई ध्रुव की जमीन खरीदी-बिक्री को लेकर विवाद करते हुए पीड़ित पर आरोप लगाया कि वह उनका पक्ष लेता है। इसी बात पर तीनों ने मां-बहन की गंदी गालियां दीं तथा पुर्वेश सोनवानी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट से पीड़ित के गला और कमर में चोट आई है, जिससे उसे दर्द हो रहा है।
घटना को गंगाराम यादव द्वारा देखा और सुना जाना बताया गया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना पटेवा में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS एवं 3(5)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही



