सरायपाली बैतारी चौक के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक पर लापरवाही का आरोप
सरायपाली। ग्राम कलेण्डा थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद निवासी प्यारी लाल साहू ने थाना प्रभारी सरायपाली को लिखित आवेदन देकर ट्रेलर चालक पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने का आरोप लगाया है।
आवेदन के अनुसार, दिनांक 31 जनवरी 2026 को उनका चचेरा भाई जगत राम साहू अपनी मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GD 1253 से सरायपाली आ रहा था। सुबह करीब 10:30 बजे बैतारी चौक के पास पीछे से आ रही ट्रेलर क्रमांक CG 04 PS 1324 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में जगत राम साहू के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और 112 वाहन को कॉल कर घायल को शासकीय अस्पताल सरायपाली पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर स्थित वीवाई अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पीड़ित पक्ष ने ट्रेलर चालक के विरुद्ध धारा 125(a)-BNS एवं 281-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



