अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं
बसना।
क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में लगातार विशेष चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में फरवरी माह में विभिन्न सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों द्वारा परामर्श एवं उपचार की सुविधा दी जा रही है।
14 फरवरी 2026 (शनिवार) को एम.एम.आई. नारायणा हॉस्पिटल से जुड़े वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर बसना में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान डॉ. अनुपम महापात्रा (गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विशेषज्ञ) पेट, लिवर एवं आंत संबंधी रोगों का परामर्श देंगे, वहीं डॉ. विपेश मस्के (पल्मोनोलॉजी विशेषज्ञ) छाती, दमा एवं श्वांस रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच एवं उपचार करेंगे। दोनों चिकित्सक सुबह 11 बजे से मरीजों को परामर्श देंगे। बीजू कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड धारकों को उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी, साथ ही एंडोस्कोपी एवं सीटी स्कैन जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी।
इसके अलावा 15 फरवरी 2026 (रविवार) को नाक, कान एवं गला रोग से संबंधित परामर्श एवं ऑपरेशन सुविधा प्रदान की जाएगी। इस दिन डॉ. सतीश राठी (एमएस ईएनटी) द्वारा कान संक्रमण, नाक की एलर्जी, टॉन्सिल, थायराइड, सुनने की जांच, हियरिंग एड, एंडोस्कोपी एवं ऑडियोमेट्री जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
वहीं 16 फरवरी 2026 (सोमवार) को विशाल दर्द निवारण निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल (हड्डी रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. राहुल कश्यप (एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ) द्वारा घुटना, कमर, कंधा, गर्दन, नसों एवं जोड़ों के दर्द का उपचार किया जाएगा। जरूरतमंद मरीजों को दर्द निवारण इंजेक्शन निःशुल्क लगाए जाएंगे। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इन विशेष शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अस्पताल में 24×7 आपातकालीन सेवा, एडवांस जांच सुविधाएं एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीम उपलब्ध


