महासमुंद/सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जरूरतमंद हितग्राहियों को मिल रहा नियमित लाभ
महासमुंद/ जिले में सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को नियमित रूप से आर्थिक एवं सामाजिक सहायता प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी सोच एवं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, मूल मंत्र के अनुरूप तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में इन योजनाओं का सफल संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत वर्तमान में कुल 33,305 हितग्राहियों को पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत 9,615 विधवाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 967 दिव्यांगजन लाभान्वित हो रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के माध्यम से 24,474 पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। सुखद सहारा योजना के अंतर्गत 9,186 हितग्राहियों को सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत 20,053 लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन राशि का भुगतान किया जा रहा है।
शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं में दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 576 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 20 विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी गई। दिव्यांगजनों के सामाजिक पुनर्वास एवं प्रोत्साहन के लिए संचालित दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष वर्ष 2025-26 में अब तक 6 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 76 पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। वहीं दिव्यांगजनों की कार्यक्षमता एवं जीवन स्तर में सुधार हेतु कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण योजना के अंतर्गत वर्ष वर्ष 2025-26 में 941 हितग्राहियों को आवश्यक उपकरण वितरित किए गए।
समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ किया जा रहा है। विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं समीक्षा के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ प्राप्त हो। इन योजनाओं के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ ही समाज के कमजोर वर्गों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन प्रदान करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।



