श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में किडनी-मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कनी दयाल खरे देंगे सेवाएं, 1 मार्च को विशेष परामर्श शिविर
भंवरपुर। गुर्दा एवं मूत्र रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है। श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में रविवार 1 मार्च 2026 को किडनी व मूत्र रोगों का विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एमबीबीएस, एमएस (जनरल सर्जरी) एवं एमसीएच यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. कन्नी दयाल खरे सुबह 10 बजे से मरीजों की जांच, परामर्श तथा उपचार की सुविधा प्रदान करेंगे।
शिविर में बार-बार पेशाब आना, पेशाब में खून आना, पेशाब रुकना या रुक-रुक कर आना, किडनी की पथरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं, पेशाब की थैली में गांठ, अंडकोष में सूजन व दर्द, गुर्दे का कैंसर तथा मूत्र नली में सिकुड़न जैसी बीमारियों की जांच एवं इलाज किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को ऑपरेशन संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के मरीजों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर समय रहते अपनी बीमारी की जांच कराएं। परामर्श हेतु मरीज 7772056711 और 7772056655 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह शिविर श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (सरायपाली रोड, तहसील बसना, जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा।


