महासमुंद/ चक्का जाम और मुर्दाबाद के नारे झलप-बागबाहरा मार्ग पर सड़क बदहाली के खिलाफ चक्काजाम, लोगो ने लगाए मुर्दाबाद के नारे; दो ट्रक फंसने के बाद बिगड़े हालात देखिए वीडियो झलप छिलपावन चौक हाइवे सड़क पर जक्का जाम
महासमुंद के झलप-बागबाहरा मुख्य मार्ग की बदहाल सड़क को लेकर आखिरकार ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। कल रात को सड़क पर दो ट्रक फंसने के बाद आवागमन बाधित हुआ। इसके बाद हाईवे पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है लोग सड़क की बदहाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाते नजर आए।

सड़क की खराब हालत के कारण भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। दो ट्रकों के सड़क पर फंसने के बाद स्थिति और बिगड़ गई और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मार्ग पर चक्काजाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।
ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य मार्ग की बदहाली के कारण आए दिन वाहन फंसने और आवागमन बाधित होने की स्थिति बन रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों और वाहन चालकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
फिलहाल सड़क पर चक्काजाम के कारण यातायात प्रभावित है और कई वाहन कतार में खड़े हैं। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कैसे समझाता है और बदहाल सड़क को दुरुस्त कराने के लिए क्या कदम उठाता है।



