
महासमुंद में दादाबाड़ा दुर्गा पंडाल के सामने खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई। बरोण्डाबाजार निवासी गजराज सिंह राजपूत दोस्तों के साथ नवरात्र पर्व पर दर्शन करने पहुंचे थे। करीब 15 हजार रुपये कीमत की बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने 18 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
दोस्त के साथ गया था घूमने
ग्राम बरोण्डाबाजार वार्ड नं 14 निवासी हलवाई गजराज सिंग राजपूत ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 15 अक्टूबर 2026 को वह अपने दोस्त शिवा साहू और शुमम साहू के साथ मोटर सायकल हिरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG06 GF 9707 में बैठकर महामसुंद नवरात्र पर्व दौरान घुमने के लिये गया था. मोटर सायकल को रात करीबन 11:20 बजे महासमुंद दादाबाडा दुर्गा पंडाल के सामने खडी कर दुर्गा पंडाल अंदर दर्शन करने के लिये चले गये थे.
पतासाजी के बाद भी नहीं मिली बाइक
दर्शन करके वापस करीबन रात 11:40 बजे वापस आकर देखे तो मोटर सायकल को जहां पर खडी किये थे. वहां पर नहीं था. आसपास पता तलाश किये पर नहीं मिला। बाइक किसी ने चोरी कर ली थी. बाइक की कीमत करीबन 15,000 रूपये बताई गई। आसपास पता तलाश के बाद भी नहीं मिलने पर 18 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज करायी गई. मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.




