
बसना थाना अंतर्गत चौकी भंवरपुर क्षेत्र से एक विवाहित महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय महिला बीते 17 अक्टूबर 2026 की देर रात करीब 3 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई।
परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद पति ने चौकी पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुम इंसान कायम कर जांच में लिया। मामले में अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।




