
महासमुंद : महिला एवं बाल विकास विभाग के 04 पदों के लिए कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार 04 नवंबर को
महासमुंद, 27 अक्टूबर 2026।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत महासमुंद जिले में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार, कुल 04 स्वीकृत पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है। यह प्रक्रिया आगामी 04 नवंबर 2026 को कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुंद में आयोजित की जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई महासमुंद में परामर्शदाता के 01 पद, शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह महासमुंद में परामर्शदाता के 01 पद एवं सहायक सह रात्रि चौकीदार के 01 पद तथा बाल कल्याण समिति महासमुंद में सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर के 01 पद के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस प्रकार कुल 04 स्वीकृत पदों पर भर्ती की जाएगी।
जारी अंतिम वरीयता सूची के अनुसार, 1:5 के अनुपात में पात्र अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है। सभी संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि 04 नवंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुंद में उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को उपस्थित होते समय अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे।
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं अंतिम वरीयता सूची का अवलोकन महासमुंद जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है। विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को पृथक से पत्र अथवा सूचना भी प्रेषित की जाएगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि डाक अथवा टेलीफोन के माध्यम से सूचित किए गए अभ्यर्थी ही कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार में शामिल हो सकेंगे। इसलिए संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा।




