
महासमुंद : 26 वर्षीय विवाहिता लापता, पति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
महासमुंद, अक्टूबर 2026। महासमुंद शहर के पुराना रावण भांठा वार्ड नंबर 16 से एक 26 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने थाना महासमुंद पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 148/2026 कायम कर मामले में जांच एवं पतासाजी शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 16, पुराना रावण भांठा, महासमुंद निवासी योगेश बुन्देला (27 वर्ष), पिता राजेन्द्र बुन्देला, जिला अस्पताल में लॉन्ड्री का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रितु बुन्देला (26 वर्ष) दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।
परिजनों ने महिला की आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन 27 अक्टूबर 2026 तक उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पति योगेश बुन्देला ने थाना महासमुंद पहुंचकर मौखिक गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला का हुलिया
पुलिस के अनुसार, लापता महिला रितु बुन्देला का रंग गोरा, कद करीब 5 फीट और चेहरा लंबा है। उसके बाल काले हैं तथा शारीरिक स्थिति सामान्य है। लापता होने के समय उसने सलवार-सूट पहना हुआ था। महिला के दोनों हाथों पर टैटू बने हुए हैं। एक हाथ पर माता-पिता का फोटो तथा दूसरे हाथ पर ‘रितु’ लिखा हुआ है। वह कक्षा आठवीं तक पढ़ी है और हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।
पुलिस ने शुरू की पतासाजी
सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर थाना महासमुंद में गुम इंसान क्रमांक 148/2026 कायम कर जांच एवं पतासाजी में लिया गया है। पुलिस द्वारा महिला की तलाश की जा रही है। मामले में कायमी की सूचना सभी थाना-चौकियों एवं डीसीबी शाखा महासमुंद को भेजी गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 140(3) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त धारा की प्रयोज्यता विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के अधीन रहेगी। साथ ही, पुलिस रिकॉर्ड में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा G. Ganesh बनाम State of Tamil Nadu प्रकरण में दिए गए निर्देशों के अनुपालन का उल्लेख किया गया है।




