
बसना : तिरीथ कुमारी मानिकपुरी प्रदेश समन्वयक ओबीसी कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के संकल्प के साथ दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में अपने सहयोगियों सहित उपस्थित हुई । लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए यह एकजुटता बेहद महत्वपूर्ण है।
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को विपक्षी दलों के गठबंधन (INDIA Bloc) द्वारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ नाम से एक विशाल महारैली और शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।
तिरीथ कुमारी मानिकपुरी प्रदेश सचिव छग महिला कांग्रेस ने कहा कि इस प्रदर्शन के दौरान विपक्षी दलों (राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, मल्लिकार्जुन खड़गे आदि सहित 20 से अधिक दलों के नेता) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित चुनावी धांधली व वोटर लिस्ट (SIR) के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
ओबीसी कांग्रेस की प्रदेश समन्वयक एवं प्रदेश सचिव छग महिला कांग्रेस तिरीथ कुमारी मानिकपुरी ने कहा कि विपक्ष ज्ञानेश कुमार को बचने नहीं देगा और उन्हें हटाकर ही दम लेगा। तिरीथ कुमारी ने आरोप लगाया कि ये सरकार चोरी की सरकार है और इसे हटना होगा. उन्होंने ये भी दावा किया की पीएम मोदी और अमित शाह ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने नारा दिया- ‘मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ। तिरीथ कुमारी मानिकपुरी ने आगे कहा, ‘बिहार, UP, महाराष्ट्र में चोरी की सरकारें हैं. हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक BJP को हटा नहीं दिया जाता. PM मोदी हमें डराने के लिए ED जैसी सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं क्योंकि हम सब लड़ना जानते हैं।
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव तिरीथ कुमारी मानिकपुरी ने कहा कि
दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘INDIA’ गठबंधन की महारैली थी। इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और महिला संगठन सहित नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हुये थे।INDIA ब्लॉक की रैली में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।




