
सरायपाली हड्डी एवं जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों के लिए राहत की खबर, नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में उपलब्ध रहेंगे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ अग्रवाल
सरायपाली। हड्डी, जोड़, घुटने, कूल्हे और कमर दर्द से परेशान मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब क्षेत्र के मरीजों को हड्डी एवं जोड़ संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अस्थि (ऑर्थोपेडिक) रोग विशेषज्ञ एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सौरभ अग्रवाल (MBBS, D Ortho) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
अस्पताल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. सौरभ अग्रवाल प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
हड्डी एवं जोड़ संबंधी इन समस्याओं का मिलेगा उपचार
डॉ. सौरभ अग्रवाल द्वारा निम्नलिखित समस्याओं से पीड़ित मरीजों को परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
घुटने, कूल्हे, कंधे एवं अन्य जोड़ों का दर्द (आर्थराइटिस/गठिया)।
हड्डियों के फ्रैक्चर (टूटने) का उपचार।
खेलकूद के दौरान लगी चोटों का उपचार (स्पोर्ट्स इंजरी)।
रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याएं, जैसे कमर दर्द, स्लिप डिस्क एवं सायटिका।
जोड़ प्रत्यारोपण (जॉइंट रिप्लेसमेंट), घुटना एवं कूल्हा।
दुर्घटना एवं जटिल हड्डी संबंधी चोटों का उपचार।
बच्चों में हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं का उपचार।
सोमवार और गुरुवार को मिलेगी विशेषज्ञ सेवाएं
नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में डॉ. सौरभ अग्रवाल की उपलब्धता से सरायपाली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सुविधा मिलेगी।
अस्पताल का पता: नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिरवाकुट्टा, सिंघोड़ा, सरायपाली (महासमुंद)।
डॉक्टर की उपलब्धता: प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार।
समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक।
हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं से परेशान मरीज निर्धारित दिनों में अस्पताल पहुंचकर विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।




