
बसना में 22 नवंबर को मिलेगा न्यूरो और यूरो रोग विशेषज्ञों का परामर्श, श्री गोविंद हॉस्पिटल में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन
बसना। क्षेत्र के मरीजों के लिए स्वास्थ्य संबंधी अच्छी खबर है। अब न्यूरो और यूरो संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। महासमुंद जिले के बसना स्थित श्री गोविंद हॉस्पिटल में रविवार, 22 नवंबर 2026 को न्यूरो एवं यूरो रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विशेष परामर्श दिया जाएगा।
अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस विशेष परामर्श के दौरान न्यूरोसर्जन डॉ. प्रफुल्ल महाकालकर (MBBS, MS, MCh न्यूरोसर्जरी) मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। वे सिरदर्द, सिर में चोट, ब्रेन ट्यूमर, कमर एवं गर्दन दर्द तथा हाथ-पैरों में झुनझुनी और कमजोरी जैसी समस्याओं के संबंध में परामर्श देंगे।
वहीं, यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज नरवाड़े (MBBS, MS, MCh यूरोलॉजी) किडनी एवं मूत्र मार्ग से संबंधित बीमारियों के मरीजों को परामर्श देंगे। इनमें किडनी स्टोन (पथरी), बार-बार पेशाब आना, प्रोस्टेट बढ़ना (BPH), पेशाब में खून आना तथा मूत्र संक्रमण (UTI) जैसी समस्याएं शामिल हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, चिकित्सकों की उपलब्धता रविवार 22 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगी। इस दौरान मरीज अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
अपॉइंटमेंट एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 9303001222
📞 9926655196
स्थान: श्री गोविंद हॉस्पिटल, सेंट्रल बैंक के पास, मेन रोड, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि समय पर सही चिकित्सकीय परामर्श लेकर बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।




