
महासमुंद कोमाखान 24 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
*रात 3 से 4 बजे के बीच घर से बिना बताए निकली खिलेश्वरी साहू, पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 49/26 दर्ज कर तलाश शुरू की*
*कोमाखान, महासमुंद, 29 नवंबर 2026*
मैं प्र.आर. 219 रघुमणी भगत थाना कोमाखान जिला महासमुंद में पदस्थ हूँ कि दिनांक 29.11.2026 को सूचनाकर्ता अजय कुमार साहू पिता गैंदराम साहू उम्र 26 साल साकिन टेमरी थाना कोमाखान जिला महासमुंद छ.ग. ने थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया।
सूचक ने बताया कि इसकी पत्नी खिलेश्वरी साहू पति अजय कुमार साहू उम्र 24 साल साकिन टेमरी थाना कोमाखान जिला महासमुंद छ.ग. जो कि दिनांक 28/11/2026 के रात्रि 03.00 बजे से 04.00 बजे के मध्य प्रार्थी का मकान ग्राम टेमरी से बिना बताए कहीं चली गई है, जो आज दिनांक तक घर वापस नहीं आई है।
परिजनों द्वारा आसपास रिश्तेदारी में पता तलाश किया गया, किन्तु वर्तमान में कोई पता नहीं चल सका है।
हुलिया
– *चेहरा:* गोल
– *ऊंचाई:* 5 फीट 02 इंच
– *बालों का रंग:* काला
– *शारीरिक स्थिति:* सामान्य
– *रंग:* गेहुंवा
– *पहनावा:* साड़ी पहनी हुई है, पैर में चांदी की पायल, गले में सोने का मंगलसूत्र पहनी है
– *शिक्षा:* बी.ए. फाइनल तक पढ़ी है
– *भाषा:* हिन्दी, छत्तीसगढ़ी बोलती है
श्रीमान थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 49/26 दर्ज कर जांच पता तलाश में लिया गया।
अतः माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा G Ganesh v State of Tamil Nadu ors में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तथा धारा 140(3) बीएनएस 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त धारा की प्रयोज्यता विवेचना में प्राप्त तथ्यों एवं साक्षियों के अधीन रहेगी।
सूचना कंट्रोल रूम व डीसीआरबी शाखा महासमुंद को भेजी जाती है।




