Thursday, September 18, 2025
महासमुंदबसना -/ भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने...

बसना -/ भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने सौंपा ज्ञापन।

बसना -/ भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने सौंपा ज्ञापन।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 10.11.16_1ce91489
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_240c1c96
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.57.31_1609a3ec

बसना

भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में सरकार के द्वारा गो अभ्यारण्य बनाने एवं गौ हत्या निषेध कानून को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग को लेकर 19 अप्रैल 2023 दिन बुधवार को माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन। प्रयागराज उत्तर प्रदेश की पावन धरा से द्वितीय महाशक्ति शंखनाद शिविर में धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने कहा था कि गायों का संरक्षण अब गौशालाओं तक में सीमित नहीं किया जाएगा इसके लिए हमें जंगलों में गौ अभ्यारण बनाने पड़ेंगे अगर जंगली जानवरों के लिए अभ्यारण बन सकता है तो गौ माता ओं के लिए क्यों नहीं प्रदेशों में पड़े अनेकों भूखंड जहां पर उचित व्यवस्था करके जहां जंगली जानवर ना पहुंच सके वहां पर बड़ी संख्या में सही तरीके से गौ संरक्षण किया जा सकता है, इन मांगों को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन पूजा शुक्ला एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी ने पूरे छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को इन मांगों को लेकर संगठन एवं पार्टी को भारत सरकार के नाम ज्ञापन देने के लिए निर्देशित किया था, जिसे लेकर 19 अप्रैल को महासमुंद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष केशव साव ने बताया गौ माता भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का महत्वपूर्णं आधार है प्राचीन काल से ही गौ माता का स्थान पूजनीय एवं सम्मानिय है सभी के लिए गौ माता श्रधे्य है चाहे वह ऋषि-मुनि,साधू-संत एवं आम जनमानस क्यों न हो। धार्मिक एवं सांस्कृतिक तथा आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से भी गौ माता का स्थान महत्वपूर्ण़ एवं पूजनीय है। गौ माता का दूध,दही,घी,का उपयोग खाद्यपदार्थ के रूप में किया जाता है जबकि गौमूत्र एवं गोबर का उपयोग चिकित्सा,खाद व किटनाशक आदि बनाने में किया जाता है।गौ माता सकारात्मक ऊर्जा से सदा परिपूर्णं रहती है जो वातावरण को पवित्र एवं निर्मल बनाती है लेकिन वर्तमान समाज में इसका कोई महत्व नहीं हो रहा है।इस अलौकिक एवं दिव्य कृति को उचित वातावरण नहीं मिल पाना मानव समाज के लिए अति दुर्भाग्य है। वर्तमान समाज की व्यवस्था इतनी विकृत हो चुकी है कि गौ माता को सड़कों व चौराहे पर छोड़ दिया जा रहा है। जिससे वे दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं तथा आम जनमानस भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इनके चरने की भूमि भी धीरे धीरे नष्ट हो चूकीं है।भूख प्यास व अनेक रोगों के कारण मर जा रही हैं। सरकारी गौशालाएं एवं गौठान अव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार की वज़ह से विफल हो रही हैं। इसके लिए
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जो राष्ट्र की सेवा के लिए पूर्णतः संकल्पित पार्टी है जिसका लक्ष्य नशे मांसाहार,भय भूख भ्रष्टाचार,जातियता, छूआछूत, सांप्रदायिकता एवं धर्मांतरण से मुक्त, शिक्षित, समृद्धशाली एवं स्वावलंबी राष्ट्र का निर्माण करना है।साथ ही भारतीय शक्ति चेतना पार्टी संस्कृति, स्वतंत्रता आंदोलन के प्रतीकों तथा गंगा एवं गौ माता की रक्षा के लिए भी पार्टी दृढ़संकल्पित है। जिसके लिए देश स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। अतः गौ संवर्धन व संरक्षण हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

spot_img
spot_img
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_bcc6eb55
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_9614af11
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_94b98c37
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
RECENT POSTS

CG Breaking: 16 हजार NHM कर्मचारी होंगे बर्खास्त! स्वास्थ्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश दिए, आज जेल भरो आंदोलन

CG Breaking: 16 हजार NHM कर्मचारी होंगे बर्खास्त! स्वास्थ्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश दिए, आज जेल भरो आंदोलन   छत्तीसगढ़ में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन)...

हेल्थ प्लस

बसना : श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर : डायबिटीज के लक्षणों और उपचार को लेकर जागरूकता अभियान

बसना : श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर : डायबिटीज के लक्षणों और उपचार को लेकर जागरूकता अभियान महासमुंद। श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (सरायपाली रोड, बसना) ने...