Sunday, July 13, 2025
छत्तीसगढ़भारत विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। इस...

भारत विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। इस मामले में अब तक आगे चल रहे चीन को भारत ने अब पीछे छोड़ दिया है।

भारत विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। इस मामले में अब तक आगे चल रहे चीन को भारत ने अब पीछे छोड़ दिया है।

नई दिल्ली

बुधवार को संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। जिसके अनुसार, भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन (142.86 करोड़) तक पहुंच गई है, जबकि चीन की 1,425.7 मिलियन (142.57 करोड़) है, यानि कि 2.9 मिलियन यानि 29 लाख का अंतर है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या पिछले एक साल में करीब 1.56 फीसदी बढ़ी है।

यूएनएफपीए की नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 25 प्रतिशत जनसंख्या 0-14 आयु वर्ग की है, 18 प्रतिशत 10-19 वर्ष की आयु की, 26 प्रतिशत 10-24 आयु वर्ग की। लगभग 68 प्रतिशत जनसंख्या 15-64 आयु वर्ग में हैं, जबकि 65 से ऊपर के लोग सिर्फ 7 प्रतिशत हैं।

विश्व की आबादी 8 अरब के पार –

रिपोर्ट के अनुसार भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 है। यहां एक पुरुष की औसत आयु 71 वर्ष एवं महिला की औसत आयु 74 वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि ने कहा कि इस साल दुनिया की जनसंख्या बढ़कर 8 अरब हो गए है। उन्होंने कहा हम भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 मौकों के रूप में देखेंगे। भारत एक शक्तिशाली देश है, जो आज शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है। साथ ही हम तकनीकी मामले में हर रोज नए-नए रिकॉर्ड्स बना रहे हैं।

spot_img
spot_img
RECENT POSTS

रायपुर : जनसूचना अधिकारी पत्राचार करते समय अपना नाम, पदनाम और पदस्थापना स्थल का उल्लेख करें

रायपुर : जनसूचना अधिकारी पत्राचार करते समय अपना नाम, पदनाम और पदस्थापना स्थल का उल्लेख करें सूचना आयोग के नोटिस का जवाब जनसूचना 30 दिवस...

हेल्थ प्लस

सरायपाली/ओम हॉस्पिटल में स्त्री रोगों का सफल इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध

सरायपाली/ओम हॉस्पिटल में स्त्री रोगों का सफल इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध सरायपाली (छ.ग.) – महिलाओं से संबंधित बीमारियों के लिए अब स्थानीय स्तर...