बसना। ग्राम भूकेल में सभी ग्रामवासियों के अथक प्रयास से 35 वर्ष बाद विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन के अग्रवाल शामिल हुए तथा पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति एवं खुशहाली की कामना की।
बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन के अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा की जब जब पृथ्वी पर कोई संकट आता है तो भगवान अवतार लेकर उस संकट को दूर करते है।भगवान विष्णु ने अनेको बार पृथ्वी पर अवतार लिया है।

पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु के 24अवतार बताये गए है, इन में से 23 अवतार अब तक पृथ्वी पर अवतरित हो चुके है जबकि 24 वा अवतार ‘कल्कि अवतार’ के रूप में होना बाकी है। इन 24 अवतार में से 10 अवतार विष्णु जी के मुख्य अवतार माने जाते है। जिसमें मत्स्य , कूर्म , वराह , नृसिंह , वामन , परशुराम , राम . कृष्ण , बुद्ध और कल्कि अवतार। आतें हैं, इन सभी अवतारों में राम अवतार और कृष्ण अवतार भगवान विष्णु के सम्पूर्ण कला से युक्त थे ।

इस अवसर पर इस अवसर पर सरपंच सीडी बघेल, सुरेश बारीक़, ग्राम के प्रमुखजन गोकुल सिह,पारेश्वर,मोहितराम,रंगीलाल,सागर कश्यप,चैतराम,कारन सिंह,ज्ञान सिंह सहित ग्रामीण व श्रधालुओं की उपस्थिति रही |




