महासमुंद श्रमिक महासम्मेलन में जिले के 550 श्रमिक हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
महासमुन्द/ छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष एवं भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन पर्व पर रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महासम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा एक लाख 84 हजार 220 से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को लाभान्वित किया गया।
महासमुंद जिले से महासम्मेलन में शामिल होने सभी हितग्राहियों को 10 बसों के माध्यम से महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन. पात्र ने बताया कि कार्यक्रम में महासमुंद जिले के श्रम विभाग में पंजीकृत 550 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इस अवसर पर लाभान्वित किया गया।
