बसना : भंवरपुर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात — पत्नी और रिश्तेदारों सहित 5 पर हत्या के मामले मे FIR दर्ज
महासमुंद/बसना।
थाना बसना अंतर्गत चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक दिलीप चौहान की हत्या उसकी ही पत्नी और परिजनों द्वारा गला दबाकर किए जाने का खुलासा पुलिस जांच में हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दिलीप चौहान शराब पीने का आदी था और आए दिन पत्नी व बच्चों से गाली-गलौच व मारपीट करता था। घटना दिनांक 23 सितंबर 2025 को भी उसने घर के बाहर पत्नी-बच्चों से विवाद किया। इसी बीच आरोपियों —
भागबतीन चौहान, शरवीन सागर, सुमित चौहान, सपना चौहान और गुंजा उर्फ गुंजन चौहान ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन दिलीप नहीं माना। आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर उसे घर के अंदर खींचते हुए ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी।
इस संबंध में मर्ग क्र. 91/25 की जांच पर शार्ट पीएम रिपोर्ट, गवाहों के कथन और घटनास्थल निरीक्षण के आधार पर मामला स्पष्ट हुआ। पुलिस ने धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है



