सरायपाली : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैतारी चौक, सुखापाली तालाब लोहरीनडीपा मे तीन मामलों में अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। सरायपाली थाना पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में अवैध शराब बेचने और पिलाने वालों को पकड़ा है। पुलिस ने कुल 07 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब, शराब की खाली शीशियां और गिलास जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला – बैतारी चौक पर दबिश
दिनांक 24 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एनएच मेन रोड बैतारी चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी भुवनेश्वर मांझी (30 वर्ष, निवासी गिरसा) को पकड़ा। आरोपी के पास से दो पीली जरीकेन में कुल 07 लीटर (7000 एमएल) हाथभट्टी महुआ शराब, कीमत लगभग 1400 रुपये जब्त की गई। आरोपी को आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार किया गया।
दूसरा मामला – सुखापाली तालाब के पास रेड
उसी दिन ग्राम सुखापाली तालाब के पास पीपल पेड़ के नीचे पुलिस ने दबिश दी। मौके पर आरोपी खगेश्वर रत्नाकर (53 वर्ष, निवासी सुखापाली) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाता मिला। मौके से 02 खाली देशी प्लेन शराब की शीशियां और 02 खाली डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जमानतीय अपराध होने से उसे जमानत पर रिहा किया गया।
सरायपाली : कम खर्च में मिलेगा बेहतर इलाज, ‘नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल’चिवराकुटा, सिंघोड़ा
तीसरा मामला – लोहरीनडीपा में कार्रवाई
इसके अलावा ग्राम लोहरीनडीपा में पुलिस ने आरोपी मदनलाल मिरी (45 वर्ष, निवासी मंडलपारा लोहरीनडीपा) को पकड़ा। आरोपी अपने घर के सामने परछी में लोगों को शराब पिलाता मिला। मौके से 02 खाली देशी शोले शराब की शीशियां और 02 खाली डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। आरोपी को धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।



