Friday, September 19, 2025
छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल महासमुंद जिले के  सरायपाली में खुला...

मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल महासमुंद जिले के  सरायपाली में खुला अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्ति जिला दंडाधिकारी कार्यालय

मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल महासमुंद जिले के
सरायपाली में खुला अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्ति जिला दंडाधिकारी कार्यालय

WhatsApp Image 2025-08-01 at 10.11.16_1ce91489
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_240c1c96
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.57.31_1609a3ec

CG  mahasamund / Chief Minister’s announcement was implemented, Additional Collector and Additional District Magistrate’s office opened in Saraipali

विधायक श्री किस्मत लाल नंद ने किया शुभारम्भ

महासमुंद 01 जून 2023 महाजनपद न्यूज

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात के दौरान सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणा की गई थी। जिनमें सरायपाली में अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय की भी घोषणा की। जिसका आज शुभारम्भ हो गया। मुख्यमंत्री की यह घोषणा भी पूरी हो गई।

विधायक सरायपाली श्री किस्मत लाल नंद ने अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय का शुभारम्भ किया। विधायक श्री नंद ने कहा कि मुख्यमंत्री जब भेंट मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के आग्रह पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणा की थी। यहां के जनता ने सरायपाली को जिला बनाने भी मांग की थी। मुख्यमंत्री ने सरायपाली में अपर कलेक्टर कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। जिसका आज शुभारम्भ हुआ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय खुलने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण में और तेजी आएगी। अब लोगों को अपने राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए दूर महासमुंद जाना नहीं होगा। उनके प्रकरणों का यहीं निराकरण हो जाएगा। अपर कलेक्टर का प्रभार श्री दुर्गेश कुमार वर्मा देखेंगे।

 


कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज के दिन को हर्ष का दिन बताया और कहा कि मुख्यमंत्री के घोषणा पर आज यह कार्यालय खुला है। जिसका शुभारम्भ हुआ। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बहुत से राजस्व प्रकरण और राजस्व न्यायालय प्रकरण का निराकरण यहीं से हो जाएगा। इससे लोगों को काफी सहुलियत और सुविधा होगी। उन्हें अपने प्रकरणों के निराकरण हेतु महासमुंद नहीं आना होगा। काम में भी तेजी आएगी। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश कुमार वर्मा, एसडीएम सरायपाली श्री हेमंत रमेश नंदनवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नागरिक गण उपस्थित थे। यह कार्यालय सरायपाली के अनुविभागीय (राजस्व) परिसर में स्थित है।

spot_img
spot_img
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_bcc6eb55
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_9614af11
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_94b98c37
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
RECENT POSTS

महासमुंद जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री से प्रवेश हेतु 23 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री से प्रवेश हेतु 23 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित   महासमुंद/ जवाहर नवोदय विद्यालय संगठन...

हेल्थ प्लस

CG: सरायपाली ओम हॉस्पिटल में 20 सितम्बर को किडनी व मूत्र रोग पर विशेष परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर

CG: सरायपाली ओम हॉस्पिटल में 20 सितम्बर को किडनी व मूत्र रोग पर विशेष परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर सरायपाली। ओम हॉस्पिटल सरायपाली में 20 सितम्बर...