Saturday, February 14, 2026
महासमुंदबागबाहरा/महासमुंद जिले में अवैध धान पर कार्रवाई जारी शुक्रवार को कुल 2986...

बागबाहरा/महासमुंद जिले में अवैध धान पर कार्रवाई जारी शुक्रवार को कुल 2986 कट्टा धान जब्त कलेक्टर पहुंचे अंतर्राज्यीय जांच चौकी टेमरी, नर्रा और खट्टी

बागबाहरा/महासमुंद जिले में अवैध धान पर कार्रवाई जारी शुक्रवार को कुल 2986 कट्टा धान जब्त कलेक्टर पहुंचे अंतर्राज्यीय जांच चौकी टेमरी, नर्रा और खट्टी

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

बागबाहरा/महासमुंद/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शासन के मंशानुरूप कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध धान भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने संयुक्त टीम द्वारा सतत निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात एवं आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राजस्व, मंडी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से कुल 2986 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। वहीं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह प्रतिदिन धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के मंशानुरूप धान खरीदी में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने आज बागबाहरा विकासखण्ड के अंतर्राज्यीय जांच चौकी टेमरी, नर्रा, खट्टी तथा धान खरीदी केन्द्र परसुली का मुआयना किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, एसडीएम नमिता मारकोले, तहसीलदार श्री नीतिन ठाकुर मौजूद थे।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

शुक्रवार को भी अवैध परिवहन, भंडारण और विक्रय के लिए प्रयास कर रहे लोगों के विरूद्ध अलग-अलग कार्रवाई की गई। जिसमें पिथौरा अंतर्गत एसडीएम श्री बजरंग वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा ग्राम श्रीरामपुर में मायाधार के घर से 81 कट्टा धान जब्त कर मंडी सचिव को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसी तरह ग्राम छूवालीपतेरा में दयाराम जांगड़े के घर से 320 बोरी संदिग्ध धान मिला, जिसे राजस्व टीम ने जब्त कर मंडी अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इसी तरह बसना अंतर्गत एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा के नेतृत्व में ग्राम जामनीडीह में दो प्रकरणों में 589 कट्टा एवं 53 कट्टा धान जब्त किया गया। वहीं ग्राम पल्सापाली के दो प्रकरण में 133 कट्टा एवं 59 कट्टा धान एवं 153 कट्टा धान ग्राम बांसुला मे जब्त किया गया। इसके अलावा, ग्राम मोहका में 55 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत एसडीएम अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा ग्राम चारभाठा में 400 कट्टा अज्ञात अवैध धान तथा ग्राम सिंगबाहल में उपेंद्र साहू के घर व्यापारी दीपक साहू का 260 कट्टा अवैध धान जब्त कर थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया। वहीं ग्राम चिराकूटा में आनंद प्रधान के घर और गोदाम से कुल 488 कट्टा एवं 160 कट्टा धान पाया गया जिसे राजस्व टीम द्वारा जब्त कर थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया। साथ ही ग्राम कोइलबाहल में 235 कट्टा धान जप्त किया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि जिले में अवैध धान के परिवहन, खरीदी एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

बसना : मै भाग रहा हु रात 11 बजे खौफनाक अंत: बलौदाबाजार से दोस्तो के साथ क्या करने आए थे जमनीडीह के जंगल में...

बसना : मै भाग रहा हु रात 11 बजे खौफनाक अंत: बलौदाबाजार से दोस्तो के साथ क्या करने आए थे जमनीडीह के जंगल में...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...