खल्लारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 49 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद जिले के थाना खल्लारी क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम ढोंड़ जंगल क्षेत्र से दो आरोपियों को 49 लीटर देशी महुआ शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना खल्लारी में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 45 चेतन लाल सिन्हा आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को हमराह स्टाफ के साथ देहात पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी पर रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ढोंड़ जंगल में दो व्यक्ति अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखे हुए हैं।
सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर दो व्यक्ति एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम एवं दो सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन के साथ मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम संतुराम कमार (35 वर्ष) एवं रामचरण कमार (28 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम ढोंड़ थाना खल्लारी जिला महासमुंद बताया।
तलाशी लेने पर एक 30 लीटर क्षमता वाले नीले ड्रम में लगभग 29 लीटर तथा दो 10-10 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में कुल 20 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। इस प्रकार कुल 49 लीटर देशी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 9,800 रुपये है, जब्त की गई।
आरोपियों द्वारा शराब रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उनके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर जप्तशुदा माल को सीलबंद किया गया।पुलिस ने बताया कि मामले में विवेचना जारी है तथा अवैध शराब कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई की



