महासमुंद/ ग्राम अट्टारहगुडी में पुरानी बात को लेकर विवाद, महिला के पति से मारपीट और गाली-गलौच, मामला दर्ज
महासमुंद जिले के ग्राम अट्टारहगुडी में 15 साल पुराने मोटर पंप के लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने महिला के पति के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब 15 साल पहले उन्होंने अपने घर में बोर खुदवाया था, उस दौरान सैंपल हेतु गांव के जितेन्द्र डडसेना से मोटर पंप मांगा गया था, जिसे नया मोटर पंप खरीदने के बाद उसी समय वापस कर दिया गया था।
दिनांक 31 जनवरी 2026 की सुबह करीब 7 बजे जितेन्द्र डडसेना उनके घर आया और मोटर पंप वापस मांगने लगा। जब महिला ने कहा कि मोटर पंप पहले ही लौटा दिया गया है, तो आरोपी गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के पति आत्माराम डडसेना के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने बताया कि मारपीट छुड़ाने के दौरान उसके कपड़े भी फट गए। मारपीट से उसके पति के बाएं अंगूठे में चोट आई तथा सीने में नाखून से खरोंच लगी है। घटना को जीवनलाल डडसेना और पूनाराम डडसेना ने देखा और सुना है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी



