सरायपाली ओम हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष परामर्श शिविर, 3 फरवरी को सुबह 11 बजे से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश साहू देंगे सेवाएं
सरायपाली। नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर ओम हॉस्पिटल में मंगलवार 3 फरवरी 2026 को विशेष शिशु रोग परामर्श सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश साहू (MBBS, DNB, Pediatrics, PGPN) सुबह 11 बजे से बच्चों की जांच एवं परामर्श देंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यदि नवजात शिशु को बुखार, सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, दूध पीने में अरुचि, भूख कम लगना, असामान्य मल प्रक्रिया, बार-बार या कम रोना, रोने के तरीके में बदलाव, निमोनिया अथवा खून की कमी जैसी समस्याएं हों तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श कराना आवश्यक है।
ओम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं बीज कार्ड के माध्यम से निःशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श सेवा दी जाती है।
अस्पताल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं सही उपचार के लिए इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं।
संपर्क:फोन: 07725-299360, मोबाइल: 83700-08558
पता: स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छ.ग.)


