सरायपाली क्षेत्र के ग्राम बालसी आग तापने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
सरायपाली। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालसी में आग तापने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक के साथ लकड़ी के डंडे से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित धान संग्रहण केंद्र अर्जुण्डा में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि 3 फरवरी 2026 की शाम लगभग 7:30 बजे वह अपने साथियों सूरज उर्फ सरोज बारीक और अरविंद प्रधान के साथ मोटरसाइकिल से इंटा भट्टा केंदुढार की ओर से वापस पतेरापाली आ रहा था। इसी दौरान ग्राम बालसी में रोहित रात्रे के घर के पास आग जल रही थी, जहां वे कुछ देर तापने के लिए रुक गए।
मौके पर मौजूद भरत रात्रे ने आग तापने को लेकर आपत्ति जताई और इसी बात को लेकर वाद-विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि भरत रात्रे ने गाली-गलौज करते हुए पास में पड़े लकड़ी के डंडे से पीड़ित पर हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने पैर में चोट आई। इसके साथ ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना को सूरज उर्फ सरोज बारीक, अरविंद प्रधान और मनीष ठाकुर ने प्रत्यक्ष रूप से देखना व बीच-बचाव करना बताया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी



