सांकरा : सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, सोने के टॉप्स व नकदी पर हाथ साफ
पिथौरा। थाना पिथौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेका में सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित सलीम ने थाना पिथौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित सलीम ने पुलिस को बताया कि वह रोजी-मजदूरी के साथ जमात की सेवा का कार्य करता है। दिनांक 11 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम खट्टा गया था। उसी दिन दोपहर करीब 12 बजे उसका बहु-बेटा भी शादी कार्यक्रम में जाने के लिए घर से निकला। घर में बाहर से आए मेहमान थे, जो करीब 12:30 बजे मकान में ताला लगाकर चाबी खिड़की में रखकर चले गए थे।
शाम करीब 6 बजे जब बहु-बेटा शादी से लौटकर घर पहुंचा, तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखी गोदरेज आलमारी का ताला भी तोड़ा गया था। जांच करने पर आलमारी से सोने की एक जोड़ी टॉप्स (कीमत लगभग 10 हजार रुपये) तथा 15 हजार रुपये नकद, कुल 25 हजार रुपये गायब मिले।
घटना की सूचना मिलने पर सलीम थाना पिथौरा पहुंचा, जहां बहु द्वारा बताए अनुसार रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए)-बीएनएस एवं 331(3)-बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है तथा जल्द ही आरोपियों की तलाश करने की बात कही जा रही



