महासमुंद ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर का भूमिपूजन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की सामाजिक भवन व सभाभवन निर्माण की घोषणा
महासमुंद/ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज महासमुंद जिले के ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर निर्माण के लिए आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मंदिर की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं तथा राम मंदिर का निर्माण समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर को सनातन समाज के संकल्प और विश्वास की ऐतिहासिक मिसाल बताते हुए कहा कि उसी प्रेरणा से गांव-गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मंदिर के निर्माण में अयोध्या से लाई गई ईंट का उपयोग किया जा रहा है, जो इसे विशेष बनाता है।
अपने संबोधन में उन्होंने समाज द्वारा मंदिर निर्माण के लिए दिए गए सहयोग और दान की सराहना करते हुए समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने ठाकुरदिया खुर्द में 20 लाख रुपये की लागत से सामाजिक भवन तथा पिथौरा जनपद पंचायत में 25 लाख रुपये की लागत से सभाभवन निर्माण की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में श्री उमेशानंद गिरी महाराज, श्री कृष्णानंद गिरी महाराज, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री (आंध्र प्रदेश) श्री अमर सिंह तिलावत, जिला भाजपा अध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, जनपद अध्यक्ष उषा पुरषोत्तम घृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष बाला चंद्राकर तथा आयोजन समिति के श्री अजय नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित



