सरायपाली : होली के दिन ,लापता मासूम का खेत में मिला शव, हत्या के एंगल से जांच जारी,जानवरों के नोचे जाने के निशान भी, टीआई सरायपाली
होली के दिन लापता 9 वर्षीय धनेश निषाद का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका सरायपाली/महासमुंद।
महासमुंद जिले के सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकेबा में होली के दिन लापता हुए 9 वर्षीय बालक का शव गुरुवार सुबह खेत में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धनेश निषाद (उम्र लगभग 9 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कक्षा दूसरी का छात्र था।
जानकारी के अनुसार धनेश निषाद बसना क्षेत्र के अपने मामा के गांव दूधीपाली में रहकर पढ़ाई करता था। होली का त्योहार मनाने वह अपने गांव कनकेबा आया हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक 4 मार्च को गांव में होली कार्यक्रम के दौरान वह करीब दोपहर 12 बजे के बाद अचानक लापता हो गया।
बच्चे के लापता होने की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने गांव व आसपास के खेत-खलिहानों में उसकी तलाश शुरू की। मामला सोशल मीडिया में फैलने के बाद सरायपाली पुलिस भी हरकत में आई और डॉग स्क्वॉड की मदद से शाम करीब 4 बजे से रात 12 बजे तक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया।
गुरुवार सुबह बच्चे के घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में उसका शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरायपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सरायपाली थाना प्रभारी टीआई नीतेश सिंह ने बताया कि बच्चे का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान भी मिले हैं। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई की जा रही है तथा फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही बताया जा रहा है की कई ग्रामीणों के मोबइल को भी जमा कर जाँच किया जा रहा है



