महासमुंद / सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ई-चालान की कार्रवाई जल्द ही शुरू होगी :सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी
महासमुंद /जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि स्कूल बसों में ओवर लोड की शिकायत नहीं आनी चाहिए। नियमित अंतरात में फिटनेस जांच आवश्यक है। उन्होंने वाहनों में जीपीएस लगाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कहा कि दुर्घटना का एक कारण सड़कों में मवेशियों का जमवाड़ा भी है, प्रशासन द्वारा टीम लगाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंन कहा कि इसमें आम नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग आवश्यक है।
पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने बताया कि आगामी 10 मार्च से ई-चालान की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट, ओवरलोडेड, आवेर स्पीड जैसे यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सीसीटीवी कैमरा से निगरानी रखी जा रही है। जल्द ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील किया कि सड़क दुर्घटना से बचने के लिए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का एवं चार पहिया में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। साथ ही अपने परिवार और नजदीकी रिश्तेदारों को भी अवगत कराएं।
सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने भी अपील की है कि वाहन चलाते समय नशा न करें साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि परिवहन विभाग आवश्यक दस्तावेज के साथ -साथ वाहन चलाने के अनुभव के आधार पर ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि जिन्हें लाइसेंस दिया जा रहा है, उसे वाहन चलाना आता है।



