महासमुंद: अफवाहों से सावधान ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चा चोरी की सूचना पर पुलिस ने जनता से की अपील कंट्रोल रूम के नंबर पर……………
महासमुंद पुलिस की अपील : बच्चा चोरी की अफवाहों से रहें सतर्क, संदिग्ध सूचना पर तुरंत 112 पर दें जानकारी
महासमुंद जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाहें फैलने की सूचना मिल रही है। इस संबंध में महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में बच्चा चोरी की कोई भी घटना अभी तक सत्यापित रूप से सामने नहीं आई है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही ऐसी सूचनाओं को आगे फैलाएं। यदि किसी गांव में बच्चा चोरी से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि या सूचना मिलती है तो संयम रखें और किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट या कानून हाथ में लेने जैसी कार्रवाई न करें।
महासमुंद पुलिस ने कहा है कि ऐसी स्थिति में तत्काल डायल 112 या संबंधित थाना अथवा चौकी प्रभारी को सूचना दें, ताकि पुलिस मौके पर पहुंचकर जानकारी की सत्यता की जांच कर सके।
इसके साथ ही नागरिकों से आग्रह किया गया है कि किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी जिला पुलिस महासमुंद के कंट्रोल रूम के नंबर 9479230095 और 9479192399 पर भी तुरंत दें।



