महासमुंद/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ महिलाओं को किया गया जागरूक
महासमुंद/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज ग्राम पंचायत भोरिंग के अम्बेडकर भवन में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत नवा बिहान अनुग्रह महिला ग्राम संगठन ग्राम पंचायत भोरिंग द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समाज में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को नशा मुक्ति के पक्ष में जागरूक करने के लिए पाम्पलेट एवं ब्रोशर का वितरण किया गया। साथ ही सभी महिलाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी श्रीमती प्रभा मारकण्डे, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं श्रीमती अंजना नायडु, तथा ग्राम पंचायत भोरिंग के सरपंच सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में लगभग 250 महिलाओं ने भाग लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।



