बाग़बाहारा : सोनदादर बांध के पास जुआ रेड, 7 जुआरी गिरफ्तार; नकदी, मोबाइल व मोटरसाइकिल जब्त
बागबाहरा। जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों पर दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सोनदादर बांध के पास थाना बागबाहरा क्षेत्र में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 7 लोगों को पकड़ लिया।
आरोपियों के कब्जे से नकदी 14,670 रुपये, 52 पत्ती ताश, 04 एंड्रॉइड मोबाइल (कीमत लगभग 55,000 रुपये) तथा 03 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1,60,000 रुपये) जब्त किए गए। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 2,29,670 रुपये बताई जा रही है
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों के नाम:
सोनू साहू पिता स्व. सीताराम साहू, बागबाहरा
सेवकराम ध्रुव पिता इच्छाराम ध्रुव, बागबाहरा
गामा सिंह राजपूत पिता स्व. रामकृपाल राजपूत, बागबाहरा
अजहर अली पिता अजीज अली, बागबाहरा
अब्दुल रज्जाक पिता हारून खान, बागबाहरा
करण ध्रुव पिता स्व. शंकर ध्रुव, बागबाहरा
भुनेश पटेल पिता चौहानलाल पटेल, खल्लारी।



