Thursday, July 2, 2026
महासमुंदसरायपालीसरायपाली नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की पहल: 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी पर...

सरायपाली नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की पहल: 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी पर कराएं TB जांच, जागरूकता अभियान तेज

सरायपाली नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की पहल: 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी पर कराएं TB जांच, जागरूकता अभियान तेज

सरायपाली क्षेत्र स्थित नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा (सिंघोड़ा) द्वारा विश्व टी.बी. दिवस (24 मार्च 2026) के अवसर पर टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को 2 सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत टीबी की जांच कराएं।

अभियान के तहत बताया गया कि टीबी के प्रमुख लक्षणों में लगातार खांसी, बुखार, रात में पसीना आना और वजन कम होना शामिल हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि समय पर जांच और पूरा इलाज कराने से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।

अस्पताल प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि टीबी की जांच और उपचार सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही मरीजों को सलाह दी गई कि वे इलाज को बीच में न छोड़ें, अन्यथा बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।

नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जागरूकता और समय पर उपचार ही टीबी जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

“आइए मिलकर टीबी को हराएं और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करें।”

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद जिले में स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों की हुई सघन जांच नियमों के पालन के लिए वाहन चालकों को दी गई समझाइश

महासमुंद जिले में स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों की हुई सघन जांच नियमों के पालन के लिए वाहन चालकों को दी गई समझाइश महासमुंद, 01...

हेल्थ प्लस

कैंसर के खिलाफ कांकेर की बेटियों का बड़ा कदम: एचपीवी टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी 14-15 वर्ष की बालिकाओं की भीड़।

जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बालिकाओं एवं अभिभावकों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। अब बड़ी संख्या में 14 से...