महासमुंद/पुरानी रंजिश में आधी रात घर घुसकर हमला, महिला समेत 3 घायल — कार में भी की तोड़फोड़
महासमुंद ग्राम मुरकी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। 28 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे प्रार्थी अपने घर में सो रहा था, तभी उसका ममेरा भाई टोकेश पटेल और जनक पटेल घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाकर गाली-गलौज करने लगे।
दरवाजा खोलते ही दोनों आरोपियों ने दिनेश पटेल को बाहर बुलाकर अश्लील गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रार्थी, उसकी पत्नी लता पटेल और बीच-बचाव करने आई मां बीसनी बाई पटेल के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
घटना में प्रार्थी को गर्दन और कंधे में, पत्नी को सिर, गर्दन व हाथ में तथा मां को चेहरे पर चोटें आई हैं। आरोप है कि टोकेश पटेल ने प्रार्थी की कार (CG 04 JF 7251) पर ईंट-पत्थर फेंककर शीशे तोड़ दिए।
घटना की गवाह प्रार्थी की बेटी छाया पटेल है। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं 115(2), 296, 3(5), 324(2), 351(3) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



