Wednesday, June 3, 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़ sarangarh bilaigarhमनरेगा निर्माण स्थल पर आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत...

मनरेगा निर्माण स्थल पर आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत…

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले के वनांचल ब्लॉक भरतपुर की ग्राम पंचायत चरखर में मंगलवार दोपहर मनरेगा चेक डेम निर्माण स्थल पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत चरखर में मनरेगा (वीबी-जी राम जी) के तहत बोल्डर चेक डेम का निर्माण चल रहा था। इस परियोजना में दर्जनभर से अधिक मजदूर कार्यरत थे। मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बचाव के लिए मजदूर पेड़ों के नीचे शरण लेने गए, इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई।  से सुभद्रा पति संदीप सिंह, कलावती पति विजय बहादुर सिंह, लक्ष्मी पति अशोक सिंह, मायवती पति रामनारायण सिंह, रामबाई पति उमेश सिंह और सुशीला पत्नी गेंदालाल सिंह बेहोश हो गईं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जनकपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुशीला पत्नी गेंदालाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य पांच महिलाओं का इलाज गंभीर अवस्था में जारी है। मौके पर घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक गुलाब कमरो सीएचसी पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।  अनुसार, यह घटना क्षेत्र में भारी सदमा लेकर आई है। ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। अधिकारियों ने भी घायलों के बेहतर उपचार के लिए तुरंत कदम उठाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं का ध्यान रखने का निर्देश दिया है। स्थानीय अधिकारियों ने मजदूरों और ग्रामीणों को मौसम संबंधी चेतावनी देने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी। यह घटना मनरेगा परियोजनाओं में सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को रेखांकित करती है। मौसम परिवर्तन और आकाशीय बिजली जैसी प्राकृतिक घटनाओं से निपटने के लिए तत्काल सतर्कता और आपात प्रतिक्रिया की जरूरत है।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

सिर पर चोट के निशान, चादर से बांधकर बोरवेल की केसिंग पाइप से लटकाया गया था शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

बसना/भंवरपुर। बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम झारउडेला (अजगरखार) में मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे...

हेल्थ प्लस

कैंसर के खिलाफ कांकेर की बेटियों का बड़ा कदम: एचपीवी टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी 14-15 वर्ष की बालिकाओं की भीड़।

जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बालिकाओं एवं अभिभावकों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। अब बड़ी संख्या में 14 से...